फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: पेरिस जलवायु समझौते से बाहर हुआ अमेरिका; विश्व हिंदू परिषद के संत सम्मेलन में उठेगी आवाज

Tue, 21 Jan 2025 07:33 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

डोनाल्ड ट्रंप के शपथ लेने के तत्काल बाद व्हाइट हाउस ने अमेरिका के पेरिस जलवायु समझौते से बाहर होने की घोषणा कर दी। व्हाइट हाउस ने एक बयान जारी कर कहा, राष्ट्रपति ट्रंप एक बार फिर अमेरिका को पेरिस जलवायु समझौते से बाहर करने जा रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शपथ ग्रहण के कुछ घंटों बाद ही कैपिटल वन एरिना में कार्यकारी आदेशों के अपने पहले सेट पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान पेरिस जलवायु संधि से हटने के लिए कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए। वहीं पिछले कई कुंभ में विश्व हिंदू परिषद के शिविर में संत सम्मेलन के प्रमुख मुद्दों में शामिल था कि अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर बने। 2019 के कुंभ में भी राम मंदिर निर्माण का संकल्प लिया गया था। अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन चुका है। अब महाकुंभ-2025 शुरू हो चुका है। विहिप के शिविर में इस बार भी संत सम्मेलन होगा। हालांकि, इस बार इसमें जिन मुद्दों पर संत चर्चा कर आपसी सहमति बनाएंगे, उसमें वक्फ बोर्ड को खत्म करने का मामला सबसे ऊपर है। एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति बन गए हैं। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स ने सोमवार को भारतीय समय के अनुसार रात 10:31 बजे ट्रंप को 47वें राष्ट्रपति की शपथ दिलाई। शपथ लेने के बाद वे कैपिटल वन एरेना पहुंचे। जहां उन्होंने राष्ट्रपति परेड का मुआयना किया। इसके बाद उन्होंने कई कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर किए। इनमें प्रमुख थे आव्रजन पर अंकुश लगाना, जीवाश्म ईंधन उत्पादन को बढ़ावा देना और पर्यावरण संबंधी नियमों को वापस लेना शामिल था, विशेष तौर पर पेरिस जलवायु समझौता। तो दूसरी ओर डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बन गए हैं। उन्होंने खचाखच भरे कैपिटल रोटुंडा में राष्ट्रपति पद की शपथ ली। ऐसे वक्त पर उनके चारों ओर आठ साल पहले के मुकाबले एकदम अलग वाशिंगटन रहा। यह चार साल पहले की तुलना में एकदम अलग है, जब ट्रंप ने बाइडन की जीत को स्वीकार करने या उनके शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने से इनकार कर दिया था। ट्रंप का दूसरा शपथ ग्रहण समारोह इसलिए भी अलग है, क्योंकि यह बंद स्थान पर आयोजित किया गया। इसकी वजह ठंड और तेज हवाएं चलना था।

विज्ञापन

US: पेरिस जलवायु समझौते से बाहर हुआ अमेरिका

डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एक्स@realDonaldTrump

डोनाल्ड ट्रंप के शपथ लेने के तत्काल बाद व्हाइट हाउस ने अमेरिका के पेरिस जलवायु समझौते से बाहर होने की घोषणा कर दी। व्हाइट हाउस ने एक बयान जारी कर कहा, राष्ट्रपति ट्रंप एक बार फिर अमेरिका को पेरिस जलवायु समझौते से बाहर करने जा रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शपथ ग्रहण के कुछ घंटों बाद ही कैपिटल वन एरिना में कार्यकारी आदेशों के अपने पहले सेट पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान पेरिस जलवायु संधि से हटने के लिए कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए। पढ़ें पूरी खबर..

Mahakumbh: विश्व हिंदू परिषद के संत सम्मेलन में उठेगी आवाज

मेला क्षेत्र में विश्व हिंदू परिषद के शिविर में बनाया गया मंदिर - फोटो : अमर उजाला

पिछले कई कुंभ में विश्व हिंदू परिषद के शिविर में संत सम्मेलन के प्रमुख मुद्दों में शामिल था कि अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर बने। 2019 के कुंभ में भी राम मंदिर निर्माण का संकल्प लिया गया था। अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन चुका है। अब महाकुंभ-2025 शुरू हो चुका है। विहिप के शिविर में इस बार भी संत सम्मेलन होगा। हालांकि, इस बार इसमें जिन मुद्दों पर संत चर्चा कर आपसी सहमति बनाएंगे, उसमें वक्फ बोर्ड को खत्म करने का मामला सबसे ऊपर है। पढ़ें पूरी खबर...

Trump: आव्रजन पर अंकुश-जीवाश्म ईंधन उत्पादन को बढ़ावा

डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : अमर उजाला

डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति बन गए हैं। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स ने सोमवार को भारतीय समय के अनुसार रात 10:31 बजे ट्रंप को 47वें राष्ट्रपति की शपथ दिलाई। शपथ लेने के बाद वे कैपिटल वन एरेना पहुंचे। जहां उन्होंने राष्ट्रपति परेड का मुआयना किया। इसके बाद उन्होंने कई कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर किए। इनमें प्रमुख थे आव्रजन पर अंकुश लगाना, जीवाश्म ईंधन उत्पादन को बढ़ावा देना और पर्यावरण संबंधी नियमों को वापस लेना शामिल था, विशेष तौर पर पेरिस जलवायु समझौता। पढ़ें पूरी खबर...

बाइडन की नाकामियों से लेकर खुद पर जानलेवा हमले और भविष्य की रणनीति तक

Donald Trump - फोटो : PTI
डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बन गए हैं। उन्होंने खचाखच भरे कैपिटल रोटुंडा में राष्ट्रपति पद की शपथ ली। ऐसे वक्त पर उनके चारों ओर आठ साल पहले के मुकाबले एकदम अलग वाशिंगटन रहा। यह चार साल पहले की तुलना में एकदम अलग है, जब ट्रंप ने बाइडन की जीत को स्वीकार करने या उनके शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने से इनकार कर दिया था। ट्रंप का दूसरा शपथ ग्रहण समारोह इसलिए भी अलग है, क्योंकि यह बंद स्थान पर आयोजित किया गया। इसकी वजह ठंड और तेज हवाएं चलना था। पढ़ें पूरी खबर...
 

Vivek Ramaswami: ट्रंप के सरकारी कार्यदक्षता विभाग के हिस्सा नहीं होंगे विवेक रामास्वामी

विवेक रामास्वामी - फोटो : एक्स@MarioNawfal

डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण के साथ ही एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी अब ट्रंप के सरकारी दक्षता विभाग (डीओजीई) का हिस्सा नहीं होंगे। इसको लेकर व्हाइट हाउस ने सोमवार को बताया कि विवेक रामास्वामी अब सरकारी दक्षता विभाग (डीओजीई) का हिस्सा नहीं हैं। बता दें कि अपने मंत्रीमंडल के चयन के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने विवेक रामास्वामी को एलन मस्क के साथ मिलकर सरकारी दक्षता विभाग (डीओजीई) का नेतृत्व करने के लिए चुना था। पढ़ें पूरी खबर...

Farmers Protest: आज का दिल्ली कूच रद्द, 26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च करेंगे किसान

Farmers Protest - फोटो : अमर उजाला

केंद्र सरकार से बातचीत का न्योता मिलने के बाद 21 जनवरी को दिल्ली कूच रद्द कर दिया गया है, लेकिन 26 जनवरी का ट्रैक्टर मार्च तय कार्यक्रम के तहत किया जाएगा। भाजपा विधायकों, मंत्रियों के घरों व कार्यालयों के सामने ट्रैक्टर खड़े किए जाएंगे। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने सोमवार को यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर मार्च दोपहर 12 से डेढ़ बजे तक किया जाएगा। बड़े कॉर्पोरेट घरानों के शॉपिंग मॉल और गोडाउन के सामने भी ट्रैक्टर खड़े कर विरोध जताया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

'अमेरिका इज बैक': शपथ लेते ही नए कलेवर में दिखी व्हाइट हाउस की वेबसाइट

व्हाइट हाउस की वेबसाइट का नया रंग रूप। - फोटो : स्क्रीनशॉट/whitehouse.gov

डोनाल्ड जे. ट्रंप ने सोमवार को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। ट्रंप के शपथ ग्रहण करने के कुछ देर बाद ही व्हाइट हाउस की वेबसाइट भी नये कलेवर में दिखने लगी। व्हाइट हाउस की वेबसाइट पर बोल्ड बैनर हेडलाइन में "अमेरिका इज बैक" लिखा नजर आ रहा है। इसके साथ ही वेबसाइट पर ट्रंप का देश के नाम संदेश भी लिखा गया है। जिस पर ट्रंप के हस्ताक्षर भी हैं।  इसके साथ ही व्हाइट हाउस के सोशल मीडिया अकाउंट - एक्स, फेसबुक और इंस्टाग्राम को भी अपडेट किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

युद्धविराम लागू होने पर नेतन्याहू को इस्राइली मंत्री की धमकी

इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू - फोटो : एक्स/इस्राइल पीएम
इस्राइल-हमास के बीच लागू युद्ध विराम समझौते को लेकर इस्राइली सरकार में आंतरिक क्लेश की खबर सामने आ रही है। जहां बेंजामिन नेतन्याहू की गठबंधन सरकार को उनके मंत्रालय के नेता हीं धमकी दे रहे है कि युद्ध विराम समझौता के बाद अगर युद्ध फिर से शुरू नहीं हुआ तो वो नेतन्याहू की सरकार को गिरा देंगे। पढ़ें पूरी खबर...

आपबीती: खाली हाथ पहुंचे थे मुंबई, पहले कमीशन से कमाए 10 हजार

सबसे ज्यादा संपत्ति पाने वाले व्यक्ति बने गौतम अदाणी - फोटो : ANI / X/ @gautam_adani
गौतम अदाणी आज भले ही दुनिया के 19वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं, लेकिन एक समय वह पाई-पाई को मोहताज थे। आजीविका की तलाश में वह महज 16 साल की उम्र में खाली हाथ मुंबई चले गए थे, जहां हीरा कंपनी में काम किया। उद्योगपति गौतम अदाणी ने सोमवार को अदाणी इंटरनेशनल स्कूल में अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए बताया, 19 साल की आयु में उन्होंने पहले व्यापारिक लेनदेन से 10,000 रुपये का कमीशन कमाया और यहीं से उनके कारोबारी जीवन की शुरुआत हुई। सफल कारोबारी साम्राज्य खड़ा करने की कहानी सुनाने के साथ अदाणी ने यह भी बताया, उन्हें कॉलेज की पढ़ाई पूरी नहीं कर पाने का कई बार अफसोस होता है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

डॉक्टर से दरिंदगीः हाईकोर्ट जाएगी राज्य सरकार

ममता बनर्जी - फोटो : PTI

आरजी कर अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर की मौत मामले में आरोपी संजय राय को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। जिस पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी असंतोष जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि यह दुर्लभतम अपराध था, इसमें दोषी को फांसी की सजा सुनाई जानी चाहिए थी। आरजी कर मामले में सोमवार को फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि संजय राय की फांसी की मांग को लेकर बंगाल सरकार हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें