इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के अध्यक्ष और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला (89) का शुक्रवार को गुरुग्राम में निधन हो गया। राजकीय सम्मान के साथ आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। हरियाणा सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री के सम्मान में तीन दिवसीय राजकीय शोक और शनिवार को सभी स्कूलों और सरकारी कार्यालयों में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इसके अलावा, पंजाब में पांच जिलों में आज नगर निगम, 41 नगर परिषद व नगर पंचायतों के लिए वोट डाले जाएंगे। मतदान सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम चार बजे तक होगा। शाम को ही परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। इस चुनाव में पहली बार ईवीएम का प्रयोग होगा। 3336 प्रत्याशी निकाय चुनाव के मैदान में हैं। दूसरी तरफ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो दिवसीय दौरे पर कुवैत जाएंगे। इससे पहले भारतीय प्रवासियों में खासा उत्साह दिखा। पीएम मोदी के स्वागत के लिए कुवैत में 'हला मोदी' कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं, जो शेख साद अल अब्दुल्ला स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित होगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
पीएम नरेंद्र मोदी का आज कुवैत दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो दिवसीय दौरे पर कुवैत जाएंगे। इससे पहले भारतीय प्रवासियों में खासा उत्साह दिखा। पीएम मोदी के स्वागत के लिए कुवैत में 'हला मोदी' कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं, जो शेख साद अल अब्दुल्ला स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित होगा। पढ़ें पूरी खबर...
क्रिसमस से पहले जर्मनी में संदिग्ध हमला, दो लोगों की मौत 68 घायल
जर्मनी में एक बेकाबू कार की चपेट में आने के कारण दो लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 68 लोगों के घायल होने की भी खबर है। खबर के मुताबिक कार क्रिसमस से पहले सजे बाजार में भीड़ वाले इलाके में घुस गई। जर्मनी के मागदेबर्ग शहर में हुए इस हादसे के बारे में समाचार एजेंसी रॉयटर्स पर आई खबरों के मुताबिक एमडीआर और अन्य मीडिया रिपोर्ट्स में इस हादसे को हमला मानने की संभावनाओं से भी इनकार नहीं किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
Srinagar : हवाला के जरिये 800 करोड़ के निवेश का पर्दाफाश
आयकर विभाग ने हवाला नेटवर्क के जरिये 800 करोड़ रुपये के निवेश का पर्दाफाश किया है। इसके तार श्रीनगर से लेकर दुबई तक जुड़े हैं। विभाग ने श्रीनगर समेत मुंबई, दिल्ली और हैदराबाद में दबिश दी। अकेले कश्मीर में 50 करोड़ की संपत्ति के सौदे के दस्तावेज व एक करोड़ की नकदी जब्त की है। पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली नगर निगम : स्कूलों में अवैध बांग्लादेशी प्रवासी बच्चों के सत्यापन और पहचान का आदेश
दिल्ली नगर निगम ने राजधानी में अवैध रूप से रह रहे बांग्लेदेशियों के मद्देनजर बड़ा कदम उठाया है। नगर निगम ने स्कूलों में अवैध बांग्लादेशी प्रवासी बच्चों का सत्यापन और पहचान करने और यह सुनिश्चित करने के लिए एक आदेश जारी किया है कि किसी भी अवैध बांग्लादेशी प्रवासी को जन्म प्रमाण पत्र जारी न किया जाए। पढ़ें पूरी खबर...
Bangladesh: हिंदू मंदिरों में उपद्रव, मूर्तियां तोड़ीं; अब तक सांप्रदायिक हिंसा की 88 घटनाएं
बांग्लादेश में छात्र आंदोलन के साथ शुरू हुई हिंसा का भयावह रूप सैकड़ों लोगों के जी का जंजाल बन चुका है। बात अगर सांप्रदायिक हिंसा की करें अब तक 88 ऐसे मामले सामने आ चुके है। वहीं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हाल की घटनाओं में बांग्लादेश के मैमनसिंह और दिनाजपुर में दो दिनों के भीतर तीन हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ की गई। इस तोड़फोड़ में आठ मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पुलिस ने एक मंदिर में तोड़फोड़ के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पढ़ें पूरी खबर...
जयपुर हादसा: नेल पॉलिश और बिछिया से हुई कांस्टेबल अनीता की पहचान
जयपुर में स्लीपर बस में आग लगने की दर्दनाक घटना ने कई परिवारों को उजाड़ दिया। हादसा इतना भयावह था कि इसे भूल पाना आसान नहीं होगा। हादसे में कई लोगों की जान चली गई, जिनमें राजस्थान आरएसी की चतुर्थ बटालियन में तैनात महिला कांस्टेबल अनीता मीणा (28) भी शामिल थीं। अनीता जयपुर जिले के दूदू से ड्यूटी के लिए चैनपुरा जा रही थीं। स्लीपर बस में सफर के दौरान आग लग गई, जिससे वह बस से बाहर नहीं निकल पाईं। अनीता की पहचान उनके पैर में लगे नेल पॉलिश और बिछिया से हुई। उनके निधन से पूरा परिवार और आरएसी बटालियन शोक में है। पढ़ें पूरी खबर...
सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी प्रवेश प्रक्रिया 30 तक बढ़ाई
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि देश पहले ही डॉक्टरों की भारी कमी से जूझ रहा है, इसे देखते हुए मेडिकल की कीमती सीटें बर्बाद नहीं की जानी चाहिए। शीर्ष कोर्ट ने इस टिप्पणी के साथ नीट-यूजी प्रवेश प्रक्रिया 30 दिसंबर तक बढ़ा दी। जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस केवी विश्वनाथन की पीठ ने शुक्रवार को मेडिकल में दाखिला प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों से कहा कि वे खाली सीटों को भरने के लिए नए सिरे से काउंसलिंग का आयोजन करें। पीठ ने कहा, परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए हम आखिरी मौका देकर अवधि बढ़ाने के इच्छुक हैं। शीर्ष अदालत ने यह आदेश उन याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान दिया, जिसमें अधिकारियों को पांच दौर की काउंसलिंग के बाद भी खाली बची सीटों के लिए विशेष काउंसलिंग सत्र आयोजित करने का निर्देश देने की मांग की गई थी। पढ़ें पूरी खबर...
Parliament: राज्यसभा का 60 और लोकसभा का 42 फीसदी समय नष्ट
संसद का शीतकालीन सत्र कभी न भूले जा सकने वाले शर्मनाक विवादों के नाम रहा। अदाणी मुद्दे पर सरकार और विपक्ष के बीच शुरू हुई सियासी जंग तल्ख आरोप-प्रत्यारोप के बाद संविधान निर्माता आंबेडकर के नाम पर धक्का-मुक्की और अंत में मुकदमे तक जा पहुंची। दरकते रिश्ते के बीच संसदीय इतिहास में पहली बार उच्च सदन के सभापति व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया। दोनों पक्षों के बीच हुई तीखी तकरार के कारण उच्च सदन का 60 फीसदी तो लोकसभा का 42 फीसदी समय हंगामे की भेंट चढ़ गया। पढ़ें पूरी खबर...
नेपाल में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.8 मापी गई तीव्रता
नेपाल में शनिवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 4.8 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 3:59 बजे आया। भूकंप अक्षांश 29.17 एन और देशांतर 81.59 ई पर 10 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया। पढ़ें पूरी खबर...