उत्तराखंड, हरियाणा और राजस्थान से लेकर पूरब में बिहार और बंगाल और असम समेत पूर्वोत्तर के राज्यों में मूसलाधार मानसूनी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अभी 4-5 दिन देशभर में ऐसे ही हालात के अलर्ट जारी किए हैं। इधर, लोकसभा के अंदर और बाहर राहुल गांधी के बयान (सत्तारूढ़ दल के नेता हिंदू नहीं हैं) पर हंगामा मच गया। सदन के भीतर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष के बयान पर सवाल खड़े किए तो सदन के बाहर भी भाजपा नेताओं ने राहुल के बयान पर कड़ा विरोध दर्ज किया। इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) संसदीय दल की बैठक को संबोधित करेंगे। तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी संसद के पहले सत्र के दौरान सत्तारूढ़ दल के सांसदों को पहली बार संबोधित करेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
भारी बारिश की चेतावनी
- फोटो : अमर उजाला
16 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, राजस्थान में जमकर बरसे मेघ
उत्तराखंड, हरियाणा और राजस्थान से लेकर पूरब में बिहार और बंगाल और असम समेत पूर्वोत्तर के राज्यों में मूसलाधार मानसूनी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अभी 4-5 दिन देशभर में ऐसे ही हालात के अलर्ट जारी किए हैं। मंगलवार को असम व उत्तराखंड में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया, जबकि हिमाचल, हरियाणा, यूपी और दिल्ली समेत 14 राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
पढ़ें पूरी खबर...
किरेन रिजिजू, राहुल गांधी और जेपी नड्डा
- फोटो : ANI
आज सदन में राहुल को जवाब देंगे PM मोदी: किरेन रिजिजू
लोकसभा के अंदर और बाहर राहुल गांधी के बयान पर हंगामा मच गया। सदन के भीतर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष के बयान पर सवाल खड़े किए तो सदन के बाहर भी भाजपा नेताओं ने राहुल के बयान पर कड़ा विरोध दर्ज किया। राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा था कि सत्तारूढ़ दल के नेता हिंदू नहीं हैं क्योंकि वे हिंसा और बंटवारे की राजनीति को बढ़ावा देते हैं। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी राहुल गांधी को जवाब देंगे।
पढ़ें पूरी खबर...
पीएम मोदी
- फोटो : ANI
एनडीए संसदीय दल की बैठक आज संबोधित करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) संसदीय दल की बैठक को संबोधित करेंगे। तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी संसद के पहले सत्र के दौरान सत्तारूढ़ दल के सांसदों को पहली बार संबोधित करेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भाजपा और उसके सहयोगी दलों के सभी सांसदों को मंगलवार की बैठक के बारे में सूचित कर दिया गया है। उन्हें बैठक में शामिल होने के लिए कहा गया है। यह बैठक इसलिए भी अहम है, क्योंकि भाजपा को 2014 के बाद पहली बार हाल ही में हुए चुनावों में लोकसभा में बहुमत नहीं मिला है। सरकार चलाने के लिए पार्टी अपने सहयोगियों पर निर्भर है।
पढ़ें पूरी खबर...
सीएम अरविंद केजरीवाल
- फोटो : एएनआई
केजरीवाल ने CBI की गिरफ्तारी को HC में दी चुनौती
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की ओर से आबकारी नीति मामले में गिरफ्तारी को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। केजरीवाल ने ट्रायल कोर्ट के इस अवलोकन को भी चुनौती दी है कि उनकी गिरफ्तारी वैध नहीं है। सीबीआई ने केजरीवाल को 26 जून को गिरफ्तार किया था, जब वह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग मामले के सिलसिले में न्यायिक हिरासत में थे। केजरीवाल को हाल ही में 20 जून को ईडी मामले में ट्रायल कोर्ट ने जमानत दी थी।
पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरी छत
- फोटो : एएनआई
दिल्ली एयरपोर्ट हादसे के बाद विमानों के नंबर और समय में बदलाव
इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-1डी की छत ढहने के हादसे के चार दिन बाद भी यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। विमानों का न केवल टर्मिनल बदल दिया गया है, बल्कि समय और उड़ान संख्या भी बदलने से यात्रियों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। हालांकि उनकी समस्या को ध्यान में रख एक वॉर रूम तैयार किया गया है, जहां से उड़ानों के संचालन और यात्रियों की आवागमन पर नजर रखी जा रही है।
पढ़ें पूरी खबर...
अमरनाथ यात्रा 2024
- फोटो : बासित जरगर
तीन दिन में 51 हजार से ज्यादा श्रद्धालु अमरनाथ पहुंचे
श्री अमरनाथ यात्रा के लिए देशभर से पहुंच रहे शिवभक्तों में भारी उत्साह है। रोजाना हजारों श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। तीसरे दिन 23437 श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में हाजिरी दी। जिससे केवल तीन दिनों में तीर्थयात्रियों की कुल संख्या 51,000 के पार पहुंच गई। पारंपरिक पहलगाम और बालटाल रूट से यात्रा जारी है। इस बीच आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से 6461 भक्तों का जत्था कश्मीर के लिए रवाना हुआ।
पढ़ें पूरी खबर...
असम में बाढ़ (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : ANI
असम में भारी बारिश से तीन लाख से अधिक लोग बेघर
मौसम ने देश के कई हिस्सों में जहां चेहरे पर मुस्कान खिलाई है वहीं पूर्वोत्तर इसकी मार से कराह रहा है। पिछले एक माह से बाढ़ से जूझ रहे असम और अरुणाचल में लोग अस्थायी कैंपों में रह रहे हैं। असम में करीब 3 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं और अब तक 60 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
पढ़ें पूरी खबर...
जीका वायरस
- फोटो : ANI
पुणे में जीका वायरस के छह मामले मिले, इनमें दो गर्भवती महिलाएं भी
पुणे शहर में जीका वायरस के छह मामले सामने आए हैं। इनमें दो गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं। संक्रमण के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। पुणे नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी शुरू कर दी है। वहीं, एहतियात के तौर पर यह मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए फॉगिंग और धूम्रीकरण जैसे उपाय कर रहा है।
पढ़ें पूरी खबर...
इमैनुएल मैक्रों
- फोटो : एएनआई (फाइल)
फ्रांस में ली पेन की पार्टी के जीतने पर भड़की हिंसा
शरणार्थियों व अवैध प्रवासियों के खिलाफ कड़ा रुख रखने वाली दक्षिणपंथी नेता मरीन ले पेन की नेशनल रैली पार्टी को फ्रांस के संसदीय चुनाव के पहले चरण में जीत मिलने के बाद वामपंथी दलों ने हिंसक प्रदर्शन शुरू कर दिया है। पहले चरण के चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद पेन की पार्टी को सत्ता में आने से रोकने के लिए वामदलों के हजारों समर्थक, प्रवासी प्लेस डे ला रिपब्लिक पर जमा हुए और प्रदर्शन किया। रविवार को दूसरे दौर का मतदान होना है।
पढ़ें पूरी खबर...
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : ANI
सीयूईटी-यूजी का नतीजा फिलहाल टला, दाखिला प्रक्रिया अटकी
स्नातक दाखिले की सीयूईटी-यूजी, 2024 का नतीजा फिलहाल टल गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने पहली बार यह परीक्षा हाईब्रिड मोड में कराई थी और नीट-यूजी विवाद के मद्देनजर नतीजे में किसी तरह की चूक नहीं होने देना चाहता। इसलिए परीक्षा परिणाम और मेरिट की कई स्तर पर जांच के बाद ही स्कोर लिस्ट जारी की जाएगी।
पढ़ें पूरी खबर...