फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: आज रुद्रपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, यूपी में दहाड़ेंगे लड़ाकू विमान

Tue, 02 Apr 2024 07:39 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को रुद्रपुर पहुंच रहे हैं। वह यहां मोदी मैदान में आयोजित भाजपा की शंखनाद रैली को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने कमर कस ली है। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को रुद्रपुर पहुंच रहे हैं। वह यहां मोदी मैदान में आयोजित भाजपा की शंखनाद रैली को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने कमर कस ली है। वहीं, लोकसभा चुनाव के लिए सपा और कांग्रेस मिलकर चुनाव मैदान में हैं।  ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

पीएम मोदी - फोटो : Social Media
आज रुद्रपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को रुद्रपुर पहुंच रहे हैं। वह यहां मोदी मैदान में आयोजित भाजपा की शंखनाद रैली को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने कमर कस ली है। इसके लिए मोदी मैदान में भव्य मंच को तैयार किया जा रहा है। जगह-जगह पैरामिलिट्री फोर्स और पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है। रैली में एक लाख लोगों को लाने का लक्ष्य रखा गया है। पढ़ें पूरी खबर
 

CM Yogi - फोटो : वीडियो ग्रैब
सीएम योगी आज बरेली में

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को विशेष विमान से लखनऊ से बरेली के त्रिशूल एयरबेस पहुंचेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर से पीलीभीत जाएंगे। वहां रामा इंटर कॉलेज के सामने मैदान में सभा को संबोधित करेंगे। वहां से वह बदायूं के श्याम नगर स्थित लॉन में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में शामिल होंगे। पढ़ें पूरी खबर

कांग्रेस का होली मिलन समारोह - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस के बुलावे पर नहीं पहुंचे अखिलेश

लोकसभा चुनाव के लिए सपा और कांग्रेस मिलकर चुनाव मैदान में हैं। इसके बाद भी दोनों दलों में अभी गले मिलने से परहेज है। कांग्रेस के होली मिलन समारोह से सपाइयों ने पूरी तरह से दूरी बनाए रखी। जबकि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को पत्र लिखकर समारोह में शिरकत करने की गुजारिश की थी। पढ़ें पूरी खबर

मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स - फोटो : IPL
 जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचा राजस्थान

आईपीएल के 14वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ छह विकेट से जीत दर्ज कर अपनी जीत की लहर को बरकरार रखा और अंक तालिका में छह अंकों के साथ पहले स्थान पर पहुंच गई। वहीं, मुंबई अब तक इस टूर्नामेंट में पहली जीत नहीं हासिल कर पाई है और 10वें पायदान पर है। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 125 रन बनाए। पढ़ें पूरी खबर

मिराज-2000 लड़ाकू विमान
यूपी में दहाड़ेंगे लड़ाकू विमान

आगरा- लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 2 अप्रैल से 11 अप्रैल तक यातायात बंद रहेगा। भारतीय वायु सेना के गगन शक्ति अभियान के तहत अभ्यास के चलते 10 दिनों के लिए यातायात के लिए डायवर्जन लागू किया गया है। पढ़ें पूरी खबर

बाल्टीमोर ब्रिज हादसा - फोटो : Social Media
बाल्टीमोर हादसा मामले में जहाज और पुल के अवशेषों को निकालने के लिए खोला नया अस्थाई चैनल

बाल्टीमोर बंदरगाह ने सोमवार को एक अस्थाई चैनल खोला है, जिसकी मदद से वहां फंसे पुल और जहाज को खींच कर बाहर निकाला जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नया अस्थाई चैनल मलबे के उत्तर की ओर 11 फीट के साथ खुला है, जिससे जहाज यातायात सीमित मात्रा में फिर से शुरू हो गया है। बता दें, व्हाइट हाउस ने हाल ही में घोषणा की कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन शुक्रवार को बाल्टीमोर की यात्रा पर जाएंगे, जहां वे सुधारों की समीक्षा करेंगे।

रामलला - फोटो : अमर उजाला
रामनवमी पर 24 घंटे राममंदिर खोलने पर संत असहमत

रामनवमी मेले के समय तीन दिन तक रामलला को 24 घंटे जगाने के सवाल पर संतों ने साफ कहा है कि किसी भी पूजन परंपरा में लगातार मंदिर खोलने का जिक्र नहीं है। वहीं, श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का कहना है कि रामनवमी में तीन दिन तक लगातार 24 घंटे मंदिर खोलने को लेकर अभी संतों से राय ली जा रही है। पढ़ें पूरी खबर

Lok Sabha Elections 2024 - फोटो : अमर उजाला
नए सिपहसालार,बनेंगे खेवनहार

इस बार के आम चुनाव में खास बात यह है कि विभिन्न दलों में रणनीति बनाने वाली टीम करीब-करीब पूरी तरह से बदल गई है। कई कद्दावर नेताओं के निधन और कुछ के सियासत से दूरी बनाने के कारण अलग-अलग सिपहसालारों की नई टीम तैयार हुई है। पढ़ें पूरी खबर

earthquake new - फोटो : istock
जापान में भूकंप के तेज झटके

जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.1 मापी गई। झटके मंगलवार को उत्तरी जापान के इवाते और आओमोरी प्रान्त में महसूस किए गए।  जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, भूकंप का केंद्र इवाते प्रान्त का उत्तरी तटीय हिस्सा था। इससे पहले, इससे पहले नए साल पर पश्चिमी जापान में आए सिलसिलेवार भूकंप में 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। इस दौरान कई इमारतें, वाहन तथा नौकाएं भी क्षतिग्रस्त हो गईं थीं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

पीएम मोदी और अमित शाह - फोटो : पीटीआई
पीएम मोदी के आने के पहले अमित शाह मथेंगे यूपी

अगले एक सप्ताह के भीतर पश्चिमी यूपी में प्रधानमंत्री के चुनावी कार्यक्रमों से पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इस इलाके में आने वाली लोकसभा सीटों पर चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इसके लिए शाह तीन अप्रैल को पश्चिमी यूपी के दौरे पर आ रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें