प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण के लिए वीरवार को श्रीनगर व कटड़ा में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। वह कटड़ा में चुनावी सभा करने से पहले माता वैष्णो देवी के दर्शन भी करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर को कटड़ा पहुंचेंगे। उनकी चुनावी सभा श्राइन बोर्ड के स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी। इसके लिए चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के साथ सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उधर, लेबनान में एक दिन पहले पेजर में हुए विस्फोट के बाद आज फिर से सीरियल धमाके हुए हैं। जानकारी के मुताबिक रेडियो सेट जैसे कुछ उपकरणों में आज सिलसिलेवार धमाके हुए हैं, जिसमें अब तक 20 लोगों की मौत और 450 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर में एक दशक बाद हो रहे विधानसभा चुनाव में लोगों ने पूरे उत्साह के साथ मतदान में हिस्सा लिया। पहले चरण में सात जिलों की 24 सीटों के लिए 61.13 फीसदी मतदान हुआ। मतदान के दौरान कहीं से किसी अप्रिय घटना की जानकारी नहीं है। चुनाव आयोग के मुताबिक, किश्तवाड़ में सबसे ज्यादा 80.14 फीसदी और पुलवामा में सबसे कम 46.65 फीसदी मतदान हुआ। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
पीएम नरेंद्र मोदी।
- फोटो : संवाद
पीएम मोदी की कटड़ा-श्रीनगर में चुनावी सभाएं आज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण के लिए वीरवार को श्रीनगर व कटड़ा में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। वह कटड़ा में चुनावी सभा करने से पहले माता वैष्णो देवी के दर्शन भी करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर को कटड़ा पहुंचेंगे। उनकी चुनावी सभा श्राइन बोर्ड के स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी। इसके लिए चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के साथ सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
पढ़ें पूरी खबर...
लेबनान में एक बार फिर से धमाके
- फोटो : अमर उजाला
लेबनान में फिर सीरियल धमाके, 20 लोगों की मौत
लेबनान में एक दिन पहले पेजर में हुए विस्फोट के बाद आज फिर से सीरियल धमाके हुए हैं। जानकारी के मुताबिक रेडियो सेट जैसे कुछ उपकरणों में आज सिलसिलेवार धमाके हुए हैं, जिसमें अब तक 20 लोगों की मौत और 450 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। समाचार एजेंसी एपी के हवाले से आई रिपोर्ट के मुताबिक बेरूत में हिजबुल्ला सदस्यों और पेजर विस्फोट से मारे गए बच्चे के अंतिम संस्कार के दौरान कई विस्फोट की आवाज सुनी गई। बता दें कि एक दिन पहले लेबनान पेजर में सीरियल धमाकों में 12 लोगों की मौत हुई थी। वहीं इन धमाकों में 2700 से अधिक लोग घायल भी हुए थे।
पढ़ें पूरी खबर...
जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
आतंकी गढ़ रहे पुलवामा-शोपियां में सात चुनाव बाद रिकॉर्ड मतदान
जम्मू-कश्मीर में एक दशक बाद हो रहे विधानसभा चुनाव में लोगों ने पूरे उत्साह के साथ मतदान में हिस्सा लिया। पहले चरण में सात जिलों की 24 सीटों के लिए 61.13 फीसदी मतदान हुआ। मतदान के दौरान कहीं से किसी अप्रिय घटना की जानकारी नहीं है। चुनाव आयोग के मुताबिक, किश्तवाड़ में सबसे ज्यादा 80.14 फीसदी और पुलवामा में सबसे कम 46.65 फीसदी मतदान हुआ।
पढ़ें पूरी खबर...
आरजी कर अस्पताल में बलात्कार दुष्कर्म पीड़िता के लिए न्याय की मांग करते डॉक्टर
- फोटो : एएनआई (फाइल)
RG Kar Case: डॉक्टरों-सरकार के बीच दूसरे दौर की बैठक में भी नहीं बनी बात
आरजी कर मामले में अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शनरत जूनियर डॉक्टरों ने राज्य के मुख्य सचिव मनोज पंत के साथ वार्ता की। पश्चिम बंगाल सरकार और जूनियर डॉक्टरों की करीब दो घंटे चली बातचीत बेनतीजा रही। सचिवालय में राज्य के मुख्य सचिव मनोज पंत के साथ बैठक के बाद डॉक्टरों ने कहा कि वे हताश और निराश हैं। बैठक में हमने मिनट्स बनाकर दिया लेकिन सरकार ने उस पर हस्ताक्षर नहीं किए। हम लिखित आश्वासन चाहते हैं। डॉक्टरों ने कहा कि वे हड़ताल वापस लेना चाहते हैं लेकिन सरकार से लिखित आश्वासन नहीं मिलने के चलते हड़ताल जारी रखने का फैसला किया।
पढ़ें पूरी खबर...
US Federal Reserve Chair Jerome Powell।
- फोटो : ani
अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने ढाई साल में पहली बार घटाईं ब्याज दरें
अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने बुधवार को ब्याज दरों में 50 बेसिस अंकों की कटौती का ऐलान कर दिया है। फेडरल रिजर्व ने इस कटौती के लिए महंगाई कम होने को लेकर कॉन्फिडेंस ज्यादा बढ़ने को मुख्य कारण बताया है।
पढ़ें पूरी खबर...
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : X/AAP
केजरीवाल को नई दिल्ली में मिल सकता है बंगला
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री पद से त्याग पत्र देने के बाद से सरकारी आवास खाली करने के मामले में चर्चाओं का सिलसिला शुरू हो चुका है। उन्हें नई दिल्ली इलाके में एक बड़ा बंगला मिल जाएगा। दरअसल वह राष्ट्रीय पार्टी के संयोजक (अध्यक्ष) हैं और केंद्र सरकार की ओर से राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष को नई दिल्ली में मकान उपलब्ध कराने की परंपरा है। कांग्रेस, भाजपा व कई अन्य पार्टियों के अध्यक्षों को मकान मिल चुके हैं। अभी भी तीन राष्ट्रीय पार्टियों के प्रमुखों को बंगला मिला हुआ है। आम आदमी पार्टी वर्तमान में देश की छह राष्ट्रीय पार्टियों में शामिल है।
पढ़ें पूरी खबर...
One Nation One Election
- फोटो : Amar Ujala
एक देश-एक चुनाव: संसद में मंजूरी के लिए रणनीतिक कौशल की होगी जरूरत
भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के लिए मौजूदा परिदृश्य में ‘एक देश, एक चुनाव’ को हकीकत में बदलने के लिए जरूरी सांविधानिक संशोधनों को पारित कराना कठिन कार्य हो सकता है। एक साथ चुनाव कराने को लागू करने के लिए सरकार को संविधान में 18 संशोधन करने पड़ सकते हैं। एनडीए को 543 सदस्यीय लोकसभा में 293 सांसदों और 245 सदस्यीय राज्यसभा में 119 सांसदों का समर्थन हासिल है। संसद में किसी सांविधानिक संशोधन को पारित करने के लिए प्रस्ताव को लोकसभा में साधारण बहुमत के साथ-साथ सदन में उपस्थित और मतदान करने वाले दो-तिहाई सदस्यों का समर्थन प्राप्त होना आवश्यक है। यदि किसी सांविधानिक संशोधन पर मतदान के दिन लोकसभा के सभी 543 सदस्य उपस्थित हों तो विधेयक को पारित करने के लिए 362 सदस्यों के समर्थन की आवश्यकता होगी। लोकसभा में विपक्षी गठबंधन के 234 सदस्य हैं। राज्यसभा में एनडीए के पास 113 सांसद हैं और छह मनोनीत सदस्यों का समर्थन है, जबकि विपक्षी गठबंधन के 85 सदस्य हैं। अगर मतदान के दिन राज्यसभा के सभी सदस्य मौजूद हों तो दो तिहाई यानी 164 सदस्य होंगे।
पढ़ें पूरी खबर...
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू।
- फोटो : एएनआई (फाइल)
पिछली सरकार में तिरुपति के लड्डुओं में इस्तेमाल होती थी जानवरों की चर्बी: नायडू
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने एक चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने कहा कि वाईएसआर कांग्रेस द्वारा संचालित पिछली सरकार के दौरान तिरुपति बालाजी के लड्डू बनाने के लिए जानवरों की चर्बी का इस्तेमाल किया गया था। हालांकि, नायडू के इस बयान का वाईएसआर कांग्रेस ने खंडन किया है। वाईएस जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली पार्टी ने नायडू के इस आरोप को दुर्भावनापूर्ण बताया है।
पढ़ें पूरी खबर...
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
आज फिर अयोध्या पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या को विश्व के पटल पर स्थापित करने में मोदी-योगी सरकार कोई कसर नहीं रख रही है। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद भी निरंतर यहां विकास का पहिया चल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब भी अयोध्या पहुंचते हैं तो यहां विकास के मार्ग प्रशस्त करते हैं। सीएम योगी गुरुवार को फिर अयोध्या पहुंच रहे हैं। इस बार वे यहां एक हजार करोड़ से भी अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री स्थानीय जनप्रतिनिधियों संग बैठक भी करेंगे।
पढ़ें पूरी खबर...
वायु प्रदूषण
- फोटो : एएनआई
दिल्ली-एनसीआर में सर्दी शुरू होने से पहले ही ग्रेप लागू
दिल्ली-एनसीआर में सर्दी शुरू होने से पहले ही ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) लागू हो गया है। वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए आपातकालीन उपायों के तहत एक अक्तूबर से पहले ही इसे लागू कर दिया गया। दिल्ली और आसपास के इलाकों में हवा की गुणवत्ता में सुधार की रणनीति बनाने वाले स्वायत्त निकाय एयर क्वालिटी मैनेजमेंट के मुताबिक, अगर शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) स्टेज तीन तक पहुंच जाता है, तो पड़ोसी राज्यों से प्रदूषण फैलाने वाली बसों को दिल्ली में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सीएनजी, बीएस चार और इलेक्ट्रिक बसों को छूट रहेगी। प्रतिबंध अखिल भारतीय पर्यटक परमिट वाली बसों या टेम्पो ट्रैवलर पर लागू नहीं होंगे।
पढ़ें पूरी खबर...