फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: आज संसद में एक देश-एक चुनाव बिल पेश होगा; राजस्थान दौरे पर पीएम और राष्ट्रपति का दक्षिण भारत प्रवास

Tue, 17 Dec 2024 07:16 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

लोकसभा और विधानसभा चुनाव एकसाथ कराने संबंधी संविधान संशोधन विधेयक मंगलवार को लोकसभा में पेश किया जाएगा। लोकसभा के एजेंडे में कहा गया है कि संविधान (129वां संशोधन) विधेयक, 2024 जिसे एक राष्ट्र-एक चुनाव विधेयक के रूप में जाना जाता है, इसे केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल पेश करेंगे। इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 दिसंबर को जयपुर में ईआरसीपी प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने रविवार को गुजरात के सूरत इसे लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा 'प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  17 दिसंबर को जयपुर में जिस परियोजना का उद्घाटन करने जा रहे हैं, उसमें 11 नदियों को जोड़ा जाएगा। इसके जरिए राजस्थान को जल-अधिशेष वाला राज्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। दूसरी तरफ, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के पांच दिवसीय दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति भवन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति 17 से 21 दिसंबर की इस यात्रा के दौरान निलयम, बोलारम और सिकंदराबाद में रुकेंगी। राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को आंध्र प्रदेश के मंगलगिरी स्थित एम्स के दीक्षांत समारोह में भाग लेकर शोभा बढ़ाएंगी। इसके अलावा, वह 18 दिसंबर को निलयम, बोलारम, सिकंदराबाद में विभिन्न पहलों का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

लोकसभा - फोटो : X / @sansad_tv

एक राष्ट्र-एक चुनाव विधेयक लोकसभा में आज होगा पेश
लोकसभा और विधानसभा चुनाव एकसाथ कराने संबंधी संविधान संशोधन विधेयक मंगलवार को लोकसभा में पेश किया जाएगा। लोकसभा के एजेंडे में कहा गया है कि संविधान (129वां संशोधन) विधेयक, 2024 जिसे एक राष्ट्र-एक चुनाव विधेयक के रूप में जाना जाता है, इसे केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल पेश करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जयपुर में ईआरसीपी प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 दिसंबर को जयपुर में ईआरसीपी प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने रविवार को गुजरात के सूरत इसे लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा 'प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  17 दिसंबर को जयपुर में जिस परियोजना का उद्घाटन करने जा रहे हैं, उसमें 11 नदियों को जोड़ा जाएगा। इसके जरिए राजस्थान को जल-अधिशेष वाला राज्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। पढ़ें पूरी खबर...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : ANI

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज से आंध्र-तेलंगाना का पांच दिवसीय दौरा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के पांच दिवसीय दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति भवन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति 17 से 21 दिसंबर की इस यात्रा के दौरान निलयम, बोलारम और सिकंदराबाद में रुकेंगी। राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को आंध्र प्रदेश के मंगलगिरी स्थित एम्स के दीक्षांत समारोह में भाग लेकर शोभा बढ़ाएंगी। इसके अलावा, वह 18 दिसंबर को निलयम, बोलारम, सिकंदराबाद में विभिन्न पहलों का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगी। पढ़ें पूरी खबर...
 

केएल राहुल - फोटो : BCCI
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन टेस्ट का चौथा दिन आज
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट ब्रिस्बेन में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 445 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम की पहली पारी जारी है। पढ़ें पूरी खबर...

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

जॉर्जिया के एक रेस्तरां में मृत मिले 12 भारतीय
जॉर्जिया में भारतीय उच्चायुक्त के अनुसार जॉर्जिया के गुडौरी पर्वतीय रिसॉर्ट के एक रेस्तरां में 12 भारतीय नागरिक मृत पाए गए। इस मामले में देश के आंतरिक मामलों के मंत्रालय ने कहा है कि सभी की कार्बन मोनोऑक्साइड विषाक्तता से मौत हुई है। वहीं जॉर्जिया के आंतरिक मामलों के मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि प्रारंभिक निरीक्षण में किसी भी तरह की चोट या हिंसा के कोई संकेत नहीं मिले। स्थानीय मीडिया ने पुलिस का हवाला देते हुए बताया कि सभी पीड़ित कार्बन मोनोऑक्साइड विषाक्तता से मर गए। पढ़ें पूरी खबर...

चीनी विदेश मंत्री के साथ अजीत डोभाल (फाइल) - फोटो : एएनआई

India-China: डोभाल सीमा विवाद पर वार्ता के लिए आज जाएंगे चीन
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल मंगलवार को बीजिंग की यात्रा पर जाएंगे। यह लगभग पांच वर्षों के अंतराल के बाद उनकी चीन की आधिकारिक यात्रा होगी। सूत्रों के अनुसार, इस दौरान वे सीमा मुद्दे पर विशेष प्रतिनिधि वार्ता (एसआर संवाद) में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। इससे पहले एसआर संवाद दिसंबर 2019 में नई दिल्ली में हुआ था। पढ़ें पूरी खबर...

स्वदेशी किसान कवच - फोटो : अमर उजाला

आज लॉन्च होगा कीटनाशकों से बचाने वाला स्वदेशी किसान कवच
देश के किसानों को कीटनाशकों से बचाने के लिए सरकार पहले स्वदेशी किसान कवच को लॉन्च करेगी। मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह सूती कपड़े से बने इस कवच को लॉन्च करेंगे जिसे बनाने में एक ऐसे अणु का इस्तेमाल किया गया है जो संपर्क में आते ही कीटनाशकों को निष्क्रिय करने में सक्षम है। पढ़ें पूरी खबर...

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik

संभल में 46 साल पहले हुए दंगे की फाइल फिर खुलेगी
संभल में 46 साल पहले हुए दंगे की फाइल फिर खुलेगी। मुख्यमंत्री के वक्तव्य के बाद अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने संभल जिले के अधिकारियों से दंगे से जुड़ी फाइलें मांगी हैं। मामले में अब तक की प्रगति रिपोर्ट भी तलब की गई है। पढ़ें पूरी खबर...
 

यूपी में बिजली व्यवस्था - फोटो : अमर उजाला

आज पूरे यूपी में होंगे विरोध प्रदर्शन, आगरा में बैठेगी बिजली पंचायत
पूर्वांचल और दक्षिणांचल को निजी हाथों में देने के विरोध में अभियंताओं का विरोध प्रदर्शन जारी है। वे निजीकरण की खामियां गिना रहे हैं। मंगलवार को आगरा में बिजली पंचायत होगी, जिसमें निजीकरण से होने वाले उपभोक्ताओं और कार्मिकों के नुकसान के बारे में जानकारी दी जाएगी। अभियंताओं ने यह भी संकल्प लिया कि वे एकमुश्त समाधान योजना के क्रियांवयन में किसी तरह की दिक्कत नहीं आने देंगे। पढ़ें पूरी खबर...

भाजपा - फोटो : अमर उजाला

सर्वे: लोकसभा की गलती सुधारी, तभी हरियाणा-महाराष्ट्र जीती BJP
हरियाणा और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनावों में भाजपा और उसके गठबंधन (एनडीए) की जोरदार जीत के बाद से विपक्ष लगातार यह सवाल पूछ रहा है कि आखिर चंद महीने पहले लोकसभा चुनाव में जिस भाजपा ने इन राज्यों में खराब प्रदर्शन किया था उसे इतनी बड़ी जीत कैसे मिल सकती है। अब एक निजी एजेंसी की ओर से कराए गए सर्वे में यह पता चला है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को कम सीटें देने को लोगों ने अपनी गलती मानते हुए विधानसभा में इस गलती को सुधार लिया। पढ़ें पूरी खबर...
 

सुप्रीम कोर्ट - फोटो : पीटीआई

Supreme Court: कॉलेजियम के सामने जस्टिस शेखर यादव की पेशी आज
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यक्रम में अपनी टिप्पणी को लेकर विवादों में आए इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस शेखर कुमार यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम के सामने पेश होंगे। सुप्रीम कोर्ट ने 10 दिसंबर को उनके बयान को लेकर समाचार पत्रों की खबरों पर संज्ञान लिया था और हाईकोर्ट से इस संबंध में पूरा ब्योरा तलब किया था। पढ़ें पूरी खबर...

ओलाफ शोल्ज - फोटो : एएनआई

जर्मन चांसलर शोल्ज ने संसद में विश्वास मत खोया
जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज ने सोमवार को जर्मन संसद में विश्वास मत खो दिया। इसके साथ ही इससे वहां फरवरी में समय से पहले चुनाव होने की संभावना है। 6 नवंबर को तीन-पक्षीय गठबंधन टूटने के बाद शोल्ज अल्पमत सरकार का नेतृत्व कर रहे थे। 733 सीटों वाले निचले सदन (बुंडेस्टैग) शोल्ज को बहुमत के लिए 367 सांसदों के समर्थन की जरूरत थी। पर उन्हें 207 सांसदों का समर्थन ही मिला, जबकि 394 ने उनके खिलाफ वोट दिया और 116 ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

gold - फोटो : istock

सोना आयात में रिकॉर्ड तेजी, व्यापार घाटा 37.84 अरब डॉलर के सार्वकालिक उच्च स्तर पर
देश से वस्तुओं का निर्यात अक्तूबर में दहाई अंकों में बढ़ने के बाद नवंबर, 2024 में सालाना आधार पर 4.85 फीसदी घटकर 32.11 अरब डॉलर रह गया। सोने के आयात में रिकॉर्ड तेजी से व्यापार घाटा एक साल पहले की तुलना में 77.56 फीसदी बढ़कर 37.84 अरब डॉलर के सार्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें