फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: 22 राज्यों में सात दिनों तक बारिश का अलर्ट; FIMA का आज देशव्यापी OPD सेवाएं बंद करने का एलान

Tue, 13 Aug 2024 07:31 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग ने 22 राज्यों में सात दिनों तक बारिश की चेतावनी दी है। महिला डॉक्टर की हत्या के विरोध में FIMA का आज देशव्यापी OPD सेवाएं बंद करने का एलान किया है।
विज्ञापन
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईएमडी ने राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में अलग-अलग स्थानों पर अगले सात दिन भारी वर्षा जारी रहने की चेतावनी दी है। इसके अलावा, केरल, तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और रायलसीमा में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लगातार 11वीं बार लाल किले पर तिरंगा फहराएंगे। ऐसा कर पीएम मोदी लगातार 10 बार तिरंगा फहराने वाले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पीछे छोड़ेंगे। भारत 2047 तक 55 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बन सकता है। इसके लिए केंद्र और राज्यों को जरूरी नीतियां लागू कर वृद्धि दर को 8 फीसदी तक ले जाना होगा। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन(एफआईएमए) ने आज यानी 13 अगस्त को ओपीडी की सेवाओं को पूरे देश में बंद करने का एलान किया है।  
विज्ञापन


ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

बारिश के कारण जीवन अस्त-व्यस्त - फोटो : ANI

Weather Updates: 22 राज्यों में सात दिनों तक बारिश का अलर्ट 
आईएमडी ने राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में अलग-अलग स्थानों पर अगले सात दिन भारी वर्षा जारी रहने की चेतावनी दी है। इसके अलावा, केरल, तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और रायलसीमा में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर...

नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई

लाल किले पर लगातार 11वां ध्वजारोहण: पीएम मोदी डॉ. मनमोहन सिंह को छोड़ेंगे पीछे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लगातार 11वीं बार लाल किले पर तिरंगा फहराएंगे। ऐसा कर पीएम मोदी लगातार 10 बार तिरंगा फहराने वाले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पीछे छोड़ेंगे तो इंदिरा गांधी की बराबरी करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

कृष्णमूर्ति वी सुब्रमण्यन - फोटो : एएनआई

Economy: भारत 55 लाख करोड़ USD की अर्थव्यवस्था बन सकता है 
भारत 2047 तक 55 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बन सकता है। इसके लिए केंद्र और राज्यों को जरूरी नीतियां लागू कर वृद्धि दर को 8 फीसदी तक ले जाना होगा। अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के कार्यकारी निदेशक कृष्णमूर्ति वी सुब्रमण्यन ने सोमवार को कहा, यह लक्ष्य दुस्साहसी लग सकता है, लेकिन चक्रवृद्धि की शक्ति के जरिये इसे हासिल करना संभव है। पढ़ें पूरी खबर...

FIMA का आज देशव्यापी ओपीडी बंद का एलान - फोटो : ANI

Anger of Doctors: FIMA का आज देशव्यापी OPD सेवाएं बंद करने का एलान 
फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन(एफआईएमए) ने आज यानी 13 अगस्त को ओपीडी की सेवाओं को पूरे देश में बंद करने का एलान किया है। पढ़ें पूरी खबर...

सुप्रीम कोर्ट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
Supreme Court: 'सजा में छूट पर आदेश की अवहेलना क्यों', अदालत ने यूपी सरकार के सचिव से मांगे अधिकारियों के नाम
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार सजा में छूट के हर मामले में उसके आदेशों की अवहेलना क्यों कर रही है। शीर्ष अदालत ने कारागार विभाग के प्रधान सचिव को हलफनामा दाखिल कर मुख्यमंत्री सचिवालय के उन अधिकारियों के नाम बताने को भी कहा है। पढ़ें पूरी खबर...

अरविंद केजरीवाल - फोटो : X/AAP

Delhi: केजरीवाल को तिहाड़ जेल अधिकारियों की चेतावनी, कहा- नियम तोड़ने पर विशेषाधिकारों में की जा सकती है कटौती
तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से उपराज्यपाल वीके सक्सेना को चिट्ठी लिखने को दिल्ली जेल नियमों के तहत विशेषाधिकारों का दुरुपयोग बताया है। इस चिट्ठी में बताया गया था कि स्वतंत्रता दिवस पर कैबिनेट मंत्री आतिशी तिरंगा फहराएंगी।  पढ़ें पूरी खबर...

arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

J&K: कठुआ का हाजी लतीफ निकला आतंकी नेटवर्क का सरगना, उसके बेटे और भाई समेत नौ गिरफ्तार
आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। कठुआ से डोडा तक सक्रिय आतंकियों की मदद करने वाले मास्टरमाइंड समेत नौ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पढ़ें पूरी खबर...
 


 

हमास-इस्राइल के बीच जल रही जंग - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स
प. एशिया में तनाव: ईरान से हमले की आशंका, अमेरिका ने पनडुब्बी भेजी 
गाजा में जहां इस्राइल हमले बढ़ा रहा है वहीं यह युद्ध पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ा चुका है। इस्लामी देशों की एकजुटता तथा ईरान, लेबनान व यमन से हमलों की आशंका के बीच अमेरिका ने अपने मित्र इस्राइल की मदद के लिए पश्चिम एशिया में निर्देशित मिसाइल पनडुब्बी भेजने का आदेश दिया है। पढ़ें पूरी खबर...

पेरिस ओलंपिक 2024 - फोटो : अमर उजाला

Paris Olympics: पेरिस में नहीं पूरी हुई दोहरे अंकों में पदक की आस
पेरिस ओलंपिक में भारत का प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा और टीम एक भी स्वर्ण लाने में सफल नहीं हुई। भारतीय दल ने छह पदक जरूर जीते, लेकिन वह टोक्यो ओलंपिक के प्रदर्शन को दोहराने में सफल नहीं रहे। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

fixed deposit new fd - फोटो : istock

NBFC: आपात स्थिति में एनबीएफसी से 3 महीने के अंदर निकाल सकते हैं पूरा FD
एनबीएफसी में पैसा जमा करने वालों को बड़ी राहत मिली है। अगर जमाकर्ता किसी आपात स्थिति में रकम की निकासी चाहता है तो गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां यानी एनबीएफसी फंड स्वीकार करने के पहले तीन महीनों के भीतर जमा राशि का 100 प्रतिशत भुगतान करेंगी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें