मुंबई पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 290 वाहन जब्त किए
मुंबई में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने 290 बाइक को सीज कर दिया। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि ई-मोटरबाइक सवारों के खिलाफ नौ से 11 अगस्त तक तीन दिवसीय विशेष अभियान चलाया। इस दौरान लगभग 300 इलेक्ट्रिक मोटरबाइक सीज की गईं। इसके साथ ही 221 दोपहिया वाहन सवारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुल 1,176 ई-मोटरबाइकों पर कार्रवाई की गई और गलती करने वाले से 1.63 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।