फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: दिल्ली-एनसीआर में छाया घना कोहरा; डॉकिंग प्रयोग के आज प्रारंभिक स्थिति में पहुंचने की उम्मीद

Fri, 10 Jan 2025 08:02 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं ने राजधानी में सर्दी का सितम बढ़ा दिया है। इससे ठिठुरन बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को इस साल का सबसे ठंडा दिन रहा तो आज दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा छाया हुआ है। कुछ हिस्सों में घने कोहरे की चादर छाने से दृश्यता शून्य हो गई है। कड़ाके की सर्दी के साथ घने कोहरे के बीच दिल्ली की हवा भी खराब स्थिति में पहुंच गई है। इसीलिए ग्रेप 3 की पाबंदियां फिर से लागू हो गई हैं। वहीं भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने कहा कि उसने अपने महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष डॉकिंग प्रयोग (स्पैडेक्स) के दौरान उपग्रहों के बीच होने वाले विचलन को रोक लिया है। इसरो ने उपग्रहों को एक-दूसरे के करीब लाने के लिए धीमी गति से विचलन मार्ग पर रखा है। डॉकिंग प्रयोग के शुक्रवार को प्रारंभिक स्थिति में पहुंचने की उम्मीद है। एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति में युवाओं की भागीदारी पर जोर दिया है। उन्होंने एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में कहा कि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को राजनीति में शामिल होना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति में अपना एक मिशन लेकर आना चाहिये ना कि महात्वाकांक्षा के साथ। बता दें कि ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला पाडकास्ट इंटरव्यू था। दूसरी ओर गुरुवार देर रात को बाइपास स्थित गुमटाला पुलिस चौकी में फिर से एक ब्लास्ट हुआ। हालांकि,  पुलिस का कहना था कि यह ब्लास्ट पुलिसकर्मी की गाड़ी का रेडिएटर फटने के कारण हुआ है। वहीं, दूसरी तरफ ब्लास्ट के थोड़ी देर बाद ही विदेश में बैठे आतंकी हैप्पी पसिया की ओर से इसकी जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि पुलिस चौकी पर हमला उसकी तरफ से करवाया गया है। वहीं, धमाके के तुरंत बाद भारतीय सेना के जवान भी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी। इसके अलावा पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी गई। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Weather Update : दिल्ली-एनसीआर में छाया घना कोहरा, कई इलाकों में दृश्यता शून्य तक, हवा भी खराब

Weather Update - फोटो : PTI

पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं ने राजधानी में सर्दी का सितम बढ़ा दिया है। इससे ठिठुरन बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को इस साल का सबसे ठंडा दिन रहा तो आज दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा छाया हुआ है। कुछ हिस्सों में घने कोहरे की चादर छाने से दृश्यता शून्य हो गई है। कड़ाके की सर्दी के साथ घने कोहरे के बीच दिल्ली की हवा भी खराब स्थिति में पहुंच गई है। इसीलिए ग्रेप 3 की पाबंदियां फिर से लागू हो गई हैं। पढ़े पूरी खबर..

स्पैडेक्स मिशन: डॉकिंग प्रयोग के आज प्रारंभिक स्थिति में पहुंचने की उम्मीद

इसरो ने एक बार फिर टाला उपग्रह डॉकिंग प्रयोग - फोटो : अमर उजाला

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने कहा कि उसने अपने महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष डॉकिंग प्रयोग (स्पैडेक्स) के दौरान उपग्रहों के बीच होने वाले विचलन को रोक लिया है। इसरो ने उपग्रहों को एक-दूसरे के करीब लाने के लिए धीमी गति से विचलन मार्ग पर रखा है। डॉकिंग प्रयोग के शुक्रवार को प्रारंभिक स्थिति में पहुंचने की उम्मीद है। पढ़े पूरी खबर...

PM Modi: पीएम मोदी ने राजनीति में युवाओं की भागीदारी पर दिया जोर

पीएम मोदी - फोटो : यूट्यूब वीडियो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति में युवाओं की भागीदारी पर जोर दिया है। उन्होंने एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में कहा कि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को राजनीति में शामिल होना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति में अपना एक मिशन लेकर आना चाहिये ना कि महात्वाकांक्षा के साथ। बता दें कि ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला पाडकास्ट इंटरव्यू था।  पढ़े पूरी खबर...

Amritsar: अब गुमटाला पुलिस चौकी में ब्लास्ट, पुलिस ने कहा- गाड़ी का रेडिएटर फटा

गुमटाला पुलिस चौकी में हुआ ब्लास्ट - फोटो : अमर उजाला

गुरुवार देर रात को बाइपास स्थित गुमटाला पुलिस चौकी में फिर से एक ब्लास्ट हुआ। हालांकि,  पुलिस का कहना था कि यह ब्लास्ट पुलिसकर्मी की गाड़ी का रेडिएटर फटने के कारण हुआ है। वहीं, दूसरी तरफ ब्लास्ट के थोड़ी देर बाद ही विदेश में बैठे आतंकी हैप्पी पसिया की ओर से इसकी जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि पुलिस चौकी पर हमला उसकी तरफ से करवाया गया है। वहीं, धमाके के तुरंत बाद भारतीय सेना के जवान भी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी। इसके अलावा पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी गई। पढ़े पूरी खबर...

Passport: शक्तिशाली पासपोर्ट में भारत पांच पायदान खिसककर 85वें स्थान पर

पासपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

दुनिया के शक्तिशाली पासपोर्ट में पिछले साल की तुलना में भारत पांच पायदान खिसककर 85वें स्थान पर आ गया है। भारतीय पासपोर्ट से दुनिया के 57 देशों में वीजा फ्री यात्रा की जा सकती है। कुल 227 देशों में सिंगापुर पहले स्थान पर काबिज है। इस पासपोर्ट के जरिये 193 देशों में वीजा फ्री यात्रा की जा सकती है। इंडेक्स की रैंकिंग इस आधार पर होती है कि उस देश के पासपोर्ट पर कितने देशों में वीजा फ्री यात्रा कर सकते हैं। पढ़े पूरी खबर...

BPSC Protest : प्रशांत किशोर की हालत में सुधार, आईसीयू से जनरल वार्ड में शिफ्ट

प्रशांत किशोर और उनके वकील - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर 2 जनवरी से अब तक आमरण अनशन पर हैं। इस बीच उनकी तबियत बिगड़ने पर उन्हें पटना के मेदांता अस्पताल के ICU वार्ड में भर्ती कराया गया था। आज उनके अनशन का 8वां दिन है। हालांकि प्रशांत किशोर के समर्थकों के लिए अच्छी खबर है। उनके स्वास्थ्य में अब काफी सुधार हुआ है। इस सुधार के बाद उन्हें आईसीयू से जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। सुधार होने की वजह उन्हें दिया जाने वाला विशेष दवा का असर है। उन्हें चिकित्सकों के द्वारा सामान्य भोजन और निर्धारित दवाओं का पालन करने की सलाह दी गई है, लेकिन वह नियमित भोजन और दवा लेने के लिए इनकार कर रहे हैं। फ़िलहाल क्लिनिकल टीम उनके साथ बनी हुई है, जो प्रशांत किशोर के स्वास्थ्य का ख्याल रख रही है। गुरूवार को प्रशांत किशोर के वकील अमित कुमार सबके सामने हैं। उन्होंने बिहार सरकार को पांच बिंदुओं पर घेरने की कोशिश की है। पढ़े पूरी खबर...

Delhi Elections : दिल्ली की सियासत में जाति, धर्म और प्रवासी मुद्दों की एंट्री

वीरेंद्र सचदेवा, अरविंद केजरीवाल - फोटो : PTI

दिल्ली की सियासत में अब जाति, धर्म और प्रवासी के मुद्दे ने एंट्री मारी है। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के जाट समुदाय को आरक्षण देने का दांव चला तो भाजपा ने केजरीवाल पर पूर्वांचलियों को फर्जी कहने का आरोप लगाया। भाजपा का कहना है कि पूर्वांचलवासियों को फर्जी कहने वाले केजरीवाल के वायदे, उनके होर्डिंग्स और आचरण-नियत फर्जी हैं जो अवैध बांग्लादेशियों और रोहिंग्या को बुलाकर वोटर बनवाते हैं। इस लेकर बाकायदा भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद और पूर्वांचल से ताल्लुक रखने वाले मनोज तिवारी को मैदान में उतारा। पढ़े पूरी खबर...

बदलता रुख: तालिबान का भारत को सहयोगी बताना कूटनीतिक रूप से जरूरी

विदेश सचिव विक्रम मिस्री की अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री मावलवी आमिर खान मुत्ताकी के साथ ह - फोटो : X/@MEAIndia

भारत को अपना सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्रीय सहयोगी बताने और उसकी सुरक्षा चिंताओं पर ध्यान देने के तालिबान सरकार का बयान कूटनीतिक रूप से बेहद अहम है। खासकर चीन-पाकिस्तान के बीच बढ़ती नजदीकियों को देखते हुए। अफगानिस्तान के बदले रवैये को भारत की कामयाबी के रूप में देखा जा रहा है। वैसे भी भू-राजनीतिक परिदृश्य में बदलाव के बीच अफगानिस्तान का साथ भारत के लिए अहम हो गया है। पढ़े पूरी खबर..

Srinagar : पीएम मोदी गांदरबल में 13 को करेंगे जेड मोड़ सुरंग का उद्घाटन

पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 जनवरी को गांदरबल जिले में जेड मोड़ टनल का उद्घाटन करेंगे। इसके लिए समारोह स्थल और टनल के आसपास की सुरक्षा का जिम्मा विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) को सौंपा गया है। टनल के मल्टी टीयर सुरक्षा घेरे में रखा गया है। अधिकारियों ने बताया कि सुरंग के सुरक्षित और सुचारु उद्घाटन के लिए सुरक्षा उपायों की जमीनी स्तर पर योजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पढ़े पूरी खबर..

विज्ञापन

UP: मेरठ में दंपती और तीन बेटियों की गला काटकर हत्या

मेरठ में पांच लोगों के शव मिले - फोटो : अमर उजाला
लिसाड़ीगेट के सुहेल गार्डन में राजमिस्त्री मोइन उर्फ मोइनुद्दीन (52), पत्नी आसमां (45) और उनकी तीन बेटियों अस्सा (8), अजीजा (4) और अबीबा (1) की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार रात 9:30 बजे पड़ोसी इमरान उनके घर पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर उसकी चीख निकल गई। एक बेड में दंपती और दूसरे बेड में तीनों बेटियों के शव मिले। जानकारी लगते ही पुलिस अधिकारी पहुंच गए। देर रात तक हत्यारों की तलाश की जा रही थी। पढ़े पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें