फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: आज महाकुंभ में राष्ट्रपति, फ्रांस के AI समिट में PM मोदी और बंगलूरू में एयरो इंडिया; पढ़ें अहम खबरें

Mon, 10 Feb 2025 06:43 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

आज महाकुंभ का 29वां दिन है। महाकुंभ में श्रद्धालुओं की आस्था के उमड़ते सैलाब के बीच देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज पवित्र स्नान करने आ रही हैं। राष्ट्रपति अक्षयवट एवं बड़े हनुमान मंदिर में भी पूजा-अर्चना करेंगी। उनकी यात्रा को लेकर प्रयागराज मेला प्राधिकरण, जिला पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एआई महत्वाकांक्षा व चीनी चैटबॉट डीपसीक के साये में सोमवार से फ्रांस की राजधानी पेरिस में कृत्रिम बुद्धिमत्ता शिखर सम्मेलन शुरू होगा। इस सम्मेलन में एआई की भूराजनीति पर ध्यान केंद्रित रहने की संभावना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को एआई शिखर सम्मेलन-2025 की फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ अध्यक्षता करेंगे। इसमें अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी मौजूद होंगे। पीएम मोदी फ्रांसीसी कंपनियों के प्रमुखों से मिलेंगे और बुधवार को विशिष्ट लोगों के लिए आयोजित रात्रिभोज में शामिल होंगे। इसके अलावा, एयर शो एयरो इंडिया 2025 का आज से बंगलूरू में आगाज हो रहा है। 14 फरवरी तक चलने वाले इस आयोजन में भारत की रक्षा ताकत का प्रदर्शन मुख्य आर्कषण होगा। एक ओर जहां रक्षा क्षेत्र से जुड़े स्वदेशी उत्पादों और तकनीक का खास तौर से प्रदर्शन किया जाएगा तो वहीं बेहद मारक क्षमताओं से लैस दुनिया के दो सबसे उन्नत पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान, रूसी एसयू-57 और अमेरिकी एफ-35 लाइटनिंग-2 पहली बार एयरो इंडिया शो में भाग लेंगे। यहां एयरफोर्स स्टेशन येलहंका में आयोजित हो रहे एयर शो में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लि. का स्वदेशी यूटिलिटी हेलिकॉप्टर आकर्षण के केंद्र में रहेगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

त्रिवेणी संगम के घाटों से ड्रोन से ली गई तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
आज महाकुंभ का 29वां दिन, राष्ट्रपति लगाएंगी डुबकी
आज महाकुंभ का 29वां दिन है। महाकुंभ में श्रद्धालुओं की आस्था के उमड़ते सैलाब के बीच देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज पवित्र स्नान करने आ रही हैं। राष्ट्रपति अक्षयवट एवं बड़े हनुमान मंदिर में भी पूजा-अर्चना करेंगी। उनकी यात्रा को लेकर प्रयागराज मेला प्राधिकरण, जिला पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पढ़ें पूरी खबर...

इमैनुएल मैक्रों और पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला/एजेंसी

फ्रांस में एआई शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी राष्ट्रपति मैक्रों के साथ करेंगे अध्यक्षता
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एआई महत्वाकांक्षा व चीनी चैटबॉट डीपसीक के साये में सोमवार से फ्रांस की राजधानी पेरिस में कृत्रिम बुद्धिमत्ता शिखर सम्मेलन शुरू होगा। इस सम्मेलन में एआई की भूराजनीति पर ध्यान केंद्रित रहने की संभावना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को एआई शिखर सम्मेलन-2025 की फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ अध्यक्षता करेंगे। इसमें अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी मौजूद होंगे। पीएम मोदी फ्रांसीसी कंपनियों के प्रमुखों से मिलेंगे और बुधवार को विशिष्ट लोगों के लिए आयोजित रात्रिभोज में शामिल होंगे। पढ़ें पूरी खबर...

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बंगलूरू में आज से एयरो इंडिया 2025 का आगाज
एयर शो एयरो इंडिया 2025 का आज से बंगलूरू में आगाज हो रहा है। 14 फरवरी तक चलने वाले इस आयोजन में भारत की रक्षा ताकत का प्रदर्शन मुख्य आर्कषण होगा। एक ओर जहां रक्षा क्षेत्र से जुड़े स्वदेशी उत्पादों और तकनीक का खास तौर से प्रदर्शन किया जाएगा तो वहीं बेहद मारक क्षमताओं से लैस दुनिया के दो सबसे उन्नत पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान, रूसी एसयू-57 और अमेरिकी एफ-35 लाइटनिंग-2 पहली बार एयरो इंडिया शो में भाग लेंगे। यहां एयरफोर्स स्टेशन येलहंका में आयोजित हो रहे एयर शो में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लि. का स्वदेशी यूटिलिटी हेलिकॉप्टर आकर्षण के केंद्र में रहेगा। पढ़ें पूरी खबर...
 

मनाली में ताजा बर्फबारी में मस्ती करते पर्यटक। - फोटो : अमर उजाला/ एजेंसी

हिमाचल समेत पश्चिम हिमालयी क्षेत्र में दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार
पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र से लेकर पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर के राज्यों में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में सोमवार और मंगलवार को अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं, सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश समेत पूर्वोत्तर के राज्यों में 14 फरवरी तक वर्षा और कहीं-कहीं बर्फबारी होने की उम्मीद है। पढ़ें पूरी खबर...

सुप्रीम कोर्ट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

आज सुप्रीम कोर्ट में रोहिंग्या बच्चों के स्कूल में दाखिले मामले की सुनवाई
दिल्ली में रह रहे रोहिंग्या शरणार्थियों के बच्चों को स्कूल और अस्पतालों की सुविधा दिए जाने की मांग को लेकर दाखिल एक जनहित याचिका (पीआईएल) पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को सुनवाई करेगा। रोहिंग्या ह्यूमन राइट्स इनिशिएटिव नाम के गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) की ओर से दाखिल याचिका में शरणार्थियों के बच्चों को स्कूल और अस्पतालों में प्रवेश देने के लिए केंद्र और दिल्ली सरकार को निर्देश देने की मांग की गई है। पढ़ें पूरी खबर...

हथियार बरामद - फोटो : अमर उजाला

Chhattisgarh: मुठभेड़ में मारे गए 20 पुरुष और 11 महिला माओवादियों के शव और हथियार बरामद
बीजापुर जिले के फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के इंद्रावती नेशनल पार्क एरिया के बड़े काकलेड व अन्नापुर के जंगलों में हुई मुठभेड़ में 11 वर्दीधारी महिला व 20 वर्दीधारी पुरुष नक्सलियों के शव बरामद किये गए हैं। हालांकि अभी मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त नहीं की गई है। सूत्रों की मानें तो इस मुठभेड़ में कुछ बड़े नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। पढ़ें पूरी खबर...

तिरुपति लड्डू विवाद - फोटो : अमर उजाला

Tirupati Laddu Case: सीबीआई SIT ने चार लोगों को गिरफ्तार किया
तिरुपति बालाजी मंदिर में मिलावटी घी वाले लड्डू को लेकर उपजे विवाद के बाद सरकार पूरे मामले की सीबीआई जांच करा रही है। इस मामले की जांच के लिए सीबीआई अधिकारियों के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। ताजा घटनाक्रम में इस एसआईटी ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के संबंध में सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि 'लड्डू प्रसादम् में मिलावटी घी के इस्तेमाल' मामले में कार्रवाई की गई है। जांच अधिकारी इस प्रकरण के तमाम पहलुओं पर गहन जांच कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...

मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह - फोटो : PTI

बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद मणिपुर में बढ़ी राजनीतिक हलचल
मणिपुर में हिंसा के 21 महीनों के बाद आखिरकार रविवार को राज्य के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। बीरेन सिंह के इस्तीफे से मणिपुर की राजनीति में उथल-पुथल मच गई है। देखना होगा कि राज्य में आगे क्या होता है। इसमें केंद्र सरकार की भूमिका भी अहम रहने वाली है। सूत्रों के मुताबिक अगले दो दिनों के अंदर भाजपा नए मुख्यमंत्री का नाम तय कर सकती है। पढ़ें पूरी खबर...

ढाका में उपद्रव के दौरान शेख मुजीब के घर में घुसे आक्रोशित लोग - फोटो : एएनआई वीडियो ग्रैब

Bangladesh Operation Devil Hunt: अंतरिम सरकार की दो टूक- उपद्रवियों पर नरमी नहीं
बांग्लादेश में उपद्रव के कारण अंतरिम सरकार आलोचकों के निशाने पर है। ताजा घटनाक्रम में देश की अंतरिम सरकार ने दो टूक संदेश दिया है। सख्त कार्रवाई का संकल्प लेते हुए सरकार ने कहा है कि उपद्रवियों पर नरमी नहीं बरती जाएगी। उपद्रवियों और अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए 'ऑपरेशन डेविल हंट' चला रहे  बांग्लादेशी सुरक्षाबलों ने अब तक 1308 लोगों को गिरफ्तार किया है। अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस ने कहा है कि प्रशासन ने 'सभी शैतानी तत्वों' को उखाड़ फेंकने तक कार्रवाई जारी रखने की कसम खाई है। पढ़ें पूरी खबर...

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला/एजेंसी

IIT Madras: देश का पहला कैंसर जीनोम डाटाबेस तमिलनाडु में लॉन्च
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास ने भारत का पहला कैंसर जीनोम डाटाबेस पेश किया है। इसे ‘भारत कैंसर जीनोम एटलस’ के नाम से  लॉन्च किया गया है। यह पहल कैंसर रिसर्च में महत्वपूर्ण बदलाव लाने में सहायक साबित हो सकती है। इसकी सहायता से कैंसर के शुरुआती लक्षणों की पहचान कर बेहतर इलाज संभव हो सकेगा। पढ़ें पूरी खबर...

भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : BCCI

IND vs ENG: घर में इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने लगातार 7वीं वनडे सीरीज जीती
भारत ने दूसरे वनडे में इंग्लैंड को चार विकेट से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली। कटक के बाराबटी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने बेन डकेट और जो रूट की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 49.5 ओवर में 10 विकेट पर 304 रन बनाए। जवाब में भारत ने रोहित शर्मा की शतकीय पारी की बदौलत 44.3 ओवर में छह विकेट गंवाकर 308 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। दोनों टीमों के बीच तीसरा मुकाबला अहमदाबाद में 12 फरवरी को खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय टीम जीत के साथ इंग्लैंड का सूपड़ा साफ करने के उद्देश्य से उतरेगी। पढ़ें पूरी खबर...

ऑस्कर अवार्ड - फोटो : सोशल मीडिया

Oscars: ऑस्कर में फिल्मों को करना होगा एआई के उपयोग का खुलासा! 
अगले साल से ऑस्कर पुरस्कार विजेताओं से उनकी फिल्मों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग का खुलासा करने के लिए गंभीरता से विचार करेगा, विशेष रूप से द ब्रूटलिस्ट विवाद के बाद यह कदम उठाया जाएगा। 'द ब्रूटलिस्ट' को इस साल सर्वश्रेष्ठ फिल्म श्रेणी में नामांकित किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला/एजेंसी

चिंताजनक: भारत में हर 10 में एक महिला एंडोमेट्रियोसिस की शिकार, बांझपन का खतरा
देश में एंडोमेट्रियोसिस एक आम समस्या बनती जा रही है। हर 10 महिलाओं में से 1 इस बीमारी से ग्रस्त हो रही है। डॉक्टरों का कहना है कि इस बीमारी की जल्द पहचान कर इलाज करवाने से ही बांझपन की वजह बनने वाली इस दर्दनाक मर्ज को कम किया जा सकता है। क्योंकि इस बीमारी का कोई स्थायी इलाज नहीं है, इसलिए महिलाओं को लक्षण महसूस होते ही डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें