जम्मू-कश्मीर समेत पश्चिमी हिमालयी राज्यों में चोटियों पर भारी हिमपात से पहाड़ों के साथ ही मैदानी क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है। बर्फबारी से पहाड़ों पर दुश्वारियां भी बढ़ गई हैं। हिमाचल में 87 सड़कें बंद करनी पड़ी हैं। गाड़ी फिसलने से हुए हादसे में दिल्ली के पर्यटक समेत दो लोगों की जान चली गई। वहीं, जम्मू-कश्मीर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। लाहौल और धुंधी में हिमपात के चलते फंसे 1,300 सैलानियों को सुरक्षित निकालकर मनाली पहुंचाया गया है। सोमवार- मंगलवार की दरम्यानी रात कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा का 92 साल की आयु में निधन हो गया। उधर, मुंबई की सार्वजनिक परिवहन सेवा- BEST की एक बस का ब्रेक फेल होने के कारण बड़ा हादसा हुआ। दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 हताहत हैं। मुंबई पुलिस और बीएमसी अधिकारियों ने बताया कि कुर्ला में बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) एल. वार्ड के पास बस का ब्रेक फेल हो गया। इस कारण बेकाबू बस ने कई वाहनों और लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
चोटियों पर बर्फबारी से पहाड़ से मैदान तक बढ़ी ठंड, हिमाचल में दो की मौत
जम्मू-कश्मीर समेत पश्चिमी हिमालयी राज्यों में चोटियों पर भारी हिमपात से पहाड़ों के साथ ही मैदानी क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है। बर्फबारी से पहाड़ों पर दुश्वारियां भी बढ़ गई हैं। हिमाचल में 87 सड़कें बंद करनी पड़ी हैं। गाड़ी फिसलने से हुए हादसे में दिल्ली के पर्यटक समेत दो लोगों की जान चली गई। वहीं, जम्मू-कश्मीर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। लाहौल और धुंधी में हिमपात के चलते फंसे 1,300 सैलानियों को सुरक्षित निकालकर मनाली पहुंचाया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कद्दावर कांग्रेस नेता रहे एसएम कृष्णा का मंगलवार सुबह उनके आवास पर निधन हो गया। वे 92 साल के थे। उनके परिवार ने यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक, वरिष्ठ राजनेता काफी समय से बीमार थे। उनके निधन पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू समेत कई दिग्गत नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। पढ़ें पूरी खबर
Parliament: सरकार इसी सत्र में पेश कर सकती है एक राष्ट्र एक चुनाव विधेयक
केंद्र सरकार अपनी एक राष्ट्र एक चुनाव योजना को लागू करने के लिए प्रस्तावित विधेयक पर व्यापक विचार-विमर्श के पक्ष में है। हालांकि, विधेयक को अभी कैबिनेट की मंजूरी नहीं मिली है, पर सरकार इसे संसद के वर्तमान सत्र में पेश कर सकती है। सरकार से जुड़े सूत्रों का कहना है कि इस बिल को विस्तृत चर्चा के लिए संसद की संयुक्त समिति (जेपीसी) के पास भी भेजा जा सकता है। सरकार इस बिल पर आम राय बनाने के पक्ष में है। पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली चुनाव: लिट्टी-चोखा के जायके के साथ पूर्वांचलियों को साधने की तैयारी में भाजपा
पूर्वांचली मतदाता सभी दलों के लिए अहम हैं। आम आदमी पार्टी जहां इसी वर्ग के बूते सरकार के गठन में आगे रही है और पूर्वांचली नेताओं को पार्टी में शामिल करके टिकट दे रही है, वहीं भाजपा भी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर इस वर्ग पर फोकस कर रही है। पढ़ें पूरी खबर...
नए साल से चार फीसदी तक महंगी होंगी गाड़ियां
उच्च खाद्य महंगाई से परेशान लोगों को नए साल से गाड़ियां खरीदने के लिए जेब अधिक ढीली करनी पड़ेगी। कच्चे माल की लागत और महंगाई में वृद्धि को आंशिक रूप से कम करने के लिए वाहन निर्माता कंपनियां एक जनवरी से गाड़ियों के दाम बढ़ाने जा रही हैं। पढ़ें पूरी खबर...
RBI Governor: नई आयकर व्यवस्था को लागू करने में मल्होत्रा की महत्वपूर्ण भूमिका
आरबीआई के नए गवर्नर संजय मल्होत्रा अपने काम करने के तरीकों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पसंदीदा नौकरशाहों में गिने जाते हैं। उन्होंने 2024 का बजट बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। उनका शुमार वित्तीय मामलों में सुधारवादी और मजबूती से काम करने वाले अफसरों में होता है। पढ़ें पूरी खबर...
Report: आईटी क्षेत्र में 20 फीसदी तक बढ़ेंगी भर्तियां
आईटी क्षेत्र में नए साल यानी 2025 में 15-20 फीसदी अधिक भर्तियां होंगी। टैलेंट सॉल्यूशंस कंपनी एनएलबी सर्विसेज के मुताबिक, ये भर्तियां विभिन्न उद्योगों में होगी। कंपनी ने सोमवार को जारी रिपोर्ट में कहा, आईटी उद्योग ने 2024 की दूसरी छमाही में फिर से रफ्तार पकड़ ली है। कई मोर्चों पर 2025 के लिए बेहतर प्रदर्शन की तैयारी में है। आने वाले वर्ष में भारतीय आईटी क्षेत्र में फ्रेशर्स की भर्ती में उल्लेखनीय वृद्धि की उम्मीद है, जिसमें विभिन्न उद्योगों में नौकरी के अवसरों में 15-20 फीसदी की वृद्धि होगी। पढ़ें पूरी खबर...
विरोध के बाद POJK सरकार ने वापस लिया विवादास्पद अध्यादेश
पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) में जनता के भारी विरोध और बंद के बाद सरकार ने विवादास्पद अध्यादेश वापस ले लिया। अध्यादेश के जरिये सार्वजनिक विरोध प्रदर्शनों से पहले सरकार से अनुमति लेना अनिवार्य किया गया था। प्रेसिडेंट बैरिस्टर सुल्तान महमूद ने अध्यादेश वापस लेने की घोषणा की। इसे लेकर एक लिखित समझौता भी हुआ है। इसके तहत प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सभी मामले वापस लिए जाएंगे और 13 मई की गोलीबारी की घटनाओं के पीड़ितों को मुआवजा दिया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...
रेखा शर्मा जाएंगी राज्यसभा, आज करेंगी नामांकन; भाजपा ने हरियाणा के दिग्गजों को चौंकाया
राज्यसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव में भाजपा ने राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रेखा शर्मा को प्रत्याशी घोषित कर सभी को चौंका दिया है। राज्यसभा के उम्मीदवारों की दौड़ में उनका नाम कहीं नहीं था। वह कई दशकों से भाजपा से जुड़ी रही हैं। नौ साल तक राष्ट्रीय महिला आयोग में भी रहीं। पहले उन्होंने सदस्य के तौर पर काम किया और फिर अध्यक्ष बनीं। इसी साल अगस्त में उन्होंने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। पढ़ें पूरी खबर...
रणबीर कपूर ने दिया 'ब्रह्मास्त्र' और 'एनिमल' के सीक्वल का अपडेट
अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट 1' साल 2022 में रिलीज हुई। इस फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर कुछ बातें कही हैं। फिल्म के पहले भाग को कई बार देरी का सामना करना पड़ा। इसकी शूटिंग पूरी होने और रिलीज होने में पांच साल से ज्यादा का समय लग गया। अब उन्होंने इसके दूसरे भाग की रिलीज को लेकर बात की है। पढ़ें पूरी खबर...