दिल्ली में फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी को कई विकास योजनाओं की सौगात देंगे। इनमें झुग्गी-झोपड़ी वासियों के लिए 1,675 फ्लैटों, नौरोजी नगर में विश्व व्यापार केंद्र (डब्ल्यूटीसी), सरोजिनी नगर में जनरल पूल आवासीय आवास टाइप-2 क्वार्टर और द्वारका में 300 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सीबीएसई के एकीकृत कार्यालय परिसर का उद्घाटन शामिल है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। वहीं कासगंज में 26 जनवरी 2018 को तिरंगा यात्रा के दौरान भड़के दंगे में एबीवीपी कार्यकर्ता चंदन गुप्ता की हत्या के मामले में एनआईए की विशेष अदालत ने 28 आरोपियों को दोषी करार दिया है, जबकि दो को बरी कर दिया। अदालत शुक्रवार को दोषियों को वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से सजा सुनाएगी। एक तरफ भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवां और आखिरी टेस्ट की शुरुआत शुक्रवार से हो चुकी है। यह टेस्ट सिडनी में खेला जा रहा है। फिलहाल सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम 2-1 से आगे है। भारतीय टीम इस मैच को जीतकर सीरीज को बराबरी पर छोड़ने उतरा है। तो दूसरी ओर जनवरी से मार्च 2025 के दौरान उत्तर भारत के पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में सामान्य से कम बारिश होने की आशंका जताई गई है। यह जानकारी मौसम विभाग ने दी है। विभाग का कहना है कि इन राज्यों में दीर्घकालीन औसत (एलपीए) के लिहाज से 86 फीसदी बारिश हो सकती है। इन राज्यों को छोड़ दिया जाए तो देश के शेष हिस्सों में जनवरी से मार्च के दौरान एलपीए की 88 से 112 फीसदी तक यानी सामान्य बारिश होने की संभावना है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
दिल्ली में फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी को कई विकास योजनाओं की सौगात देंगे। इनमें झुग्गी-झोपड़ी वासियों के लिए 1,675 फ्लैटों, नौरोजी नगर में विश्व व्यापार केंद्र (डब्ल्यूटीसी), सरोजिनी नगर में जनरल पूल आवासीय आवास टाइप-2 क्वार्टर और द्वारका में 300 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सीबीएसई के एकीकृत कार्यालय परिसर का उद्घाटन शामिल है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पढ़े पूरी खबर..
कासगंज में 26 जनवरी 2018 को तिरंगा यात्रा के दौरान भड़के दंगे में एबीवीपी कार्यकर्ता चंदन गुप्ता की हत्या के मामले में एनआईए की विशेष अदालत ने 28 आरोपियों को दोषी करार दिया है, जबकि दो को बरी कर दिया। अदालत शुक्रवार को दोषियों को वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से सजा सुनाएगी। पढ़े पूरी खबर...
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवां और आखिरी टेस्ट की शुरुआत शुक्रवार से हो चुकी है। यह टेस्ट सिडनी में खेला जा रहा है। फिलहाल सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम 2-1 से आगे है। भारतीय टीम इस मैच को जीतकर सीरीज को बराबरी पर छोड़ने उतरा है। पढ़े पूरी खबर..
जनवरी से मार्च 2025 के दौरान उत्तर भारत के पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में सामान्य से कम बारिश होने की आशंका जताई गई है। यह जानकारी मौसम विभाग ने दी है। विभाग का कहना है कि इन राज्यों में दीर्घकालीन औसत (एलपीए) के लिहाज से 86 फीसदी बारिश हो सकती है। इन राज्यों को छोड़ दिया जाए तो देश के शेष हिस्सों में जनवरी से मार्च के दौरान एलपीए की 88 से 112 फीसदी तक यानी सामान्य बारिश होने की संभावना है। पढ़े पूरी खबर...
अमेरिका के न्यू ऑर्लिन्स में एक व्यक्ति ने नए साल की सुबह जानबूझकर भीड़ वाले इलाके में ट्रक दौड़ा दिया, जिसमें कुचलकर 15 लोगों की मौत हो गई और 30 लोग घायल हो गए। बाद में पता चला कि भीड़ पर जिस ट्रक को दौड़ाया गया उस पर आईएस (इस्लामिक स्टेट) का झंडा था और उसका चालक भी आईएस का आतंकी 42 वर्षीय शम्सुद्दीन जब्बार था। अलकायदा से भी हिंसक और चरमपंथी माने जाने वाले व सीरिया और इराक में आतंक फैलाने वाले कट्टरपंथी संगठन आईएस की ताकत लगातार घट रही है, फिर भी वह दुनिया भर में सफलतापूर्वक आतंकी हमलों को अंजाम दे रहा है। पढ़े पूरी खबर..
योगी सरकार ने गुरुवार की देर रात 46 आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं। उच्च स्तर पर अधिकारियों के दायित्वों में बड़ा बदलाव किया गया है। अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार से गृह का कार्यभार वापस लेकर एक बार फिर से प्रमुख सचिव संजय प्रसाद को दिया गया है। संजय प्रसाद से गृह विभाग का दायित्व चुनाव के दौरान आयोग के निर्देश पर वापस ले लिया गया था। तभी से यह माना जा रहा था कि उन्हें कभी भी यह चार्ज फिर से दिया जा सकता है। दीपक कुमार को वित्त व माध्यिमक शिक्षा के साथ बेसिक शिक्षा का दायित्व दिया गया है। वहीं डॉ. हरिओम पर उनके विभागीय मंत्री की नाराजगी भारी पड़ी और उन्हें समाज कल्याण विभाग से व्यावसायिक शिक्षा विभाग में भेजा गया है। पढ़े पूरी खबर...
चिली में कैलामा के पास एंटोफगास्टा क्षेत्र में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया है। यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने इस बारे में जानकारी दी। ईएमएससी ने बताया कि भूकंप का केंद्र कैलामा से 84 किमी उत्तर पश्चिम में पृथ्वी की सतह से 104 किमी की गहराई में था। हालांकि अभी तक इसकी वजह से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं आई है। पढ़े पूरी खबर..
केंद्र सरकार ने ग्रामीण भारत की सेहत सुधारने पर ध्यान केंद्रित करते हुए देशभर के स्वास्थ्य केंद्रों पर मौजूदा चिकित्सा जांच सुविधाओं में विस्तार की योजना बनाई है। इसके तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लोगों को 74 तरह की जांच सुविधाएं मिल सकेंगी। इससे एक्सरे, ईसीजी से लेकर लिवर, किडनी, ब्लड प्रोफाइल के अलावा टीबी, सिकलसेल, स्क्रब टाइफस जैसे संक्रमण की जांच की सुविधा निशुल्क उपलब्ध होगी। अभी तक इनमें से कुछ ही सुविधाएं स्वास्थ्य केंद्रों पर मिलती हैं। पढ़े पूरी खबर...