फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: आज महाकुंभ का 21वां दिन और वसंत पंचमी पर मां सरस्वती की वंदना; कनाडा-मैक्सिको पर US ने टैरिफ बढ़ाया

Sun, 02 Feb 2025 07:33 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

श्रद्धालु सवेरे से ही संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। कल वसंत पंचमी के अवसर पर तीसरे अमृत स्नान के लिए तीर्थनगरी प्रयागराज में भक्तों की संख्या बढ़ने लगी है। सरकार और मेला तंत्र सक्रिय है। वहीं आज यानी 2 फरवरी 2025 को देश भर में वसंत पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है। हिन्दू पंचांग के अनुसार माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को वसंत पंचमी मनाई जाती है। आज के दिन को मां सरस्वती के प्राकट्य दिवस के रूप में भी जाना जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार वसंत पंचमी के दिन ब्रह्मा जी ने अपने कमंडल से जल छिड़ककर सरस्वती माता को उत्पन्न किया था, इसलिए इस तिथि पर घर, मंदिर से लेकर सभी शिक्षा संस्थानों में मां शारदा की पूजा का भव्य आयोजन किया जाता है। एक तरफ व्हाइट हाउस ने कहा है कि कनाडा और मेक्सिको से आयात पर 25 प्रतिशत तथा चीन से आयात होने वाले सामानों पर 10 प्रतिशत का शुल्क (टैरिफ) भारतीय समयानुसार रविवार तड़के से लागू हो जाएंगे। हालांकि, व्हाइट हाउस ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी कि क्या इन उपायों में कोई छूट भी दी जाएगी क्योंकि इन टैरिफ के परिणामस्वरूप अमेरिकी उपभोक्ताओं के लिए कनाडा, मेक्सिको और चीन में बने सामान काफी महंगे हो सकते हैं। तो दूसरी ओर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति की जबरदस्त जीत के बाद से ही राज्य की राजनीति में गर्माहट तेज है। अब उद्धव ठाकरे की करारी हार के बाद एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने ऑपरेशन टाइगर शुरू किया है। इसके तहत शिवसेना (यूबीटी) के नेताओ को शिंदे की शिवसेना में शामिल किया जा रहा हैं। इस बीच शिंदे के करीबी मंत्री संजय शिरसाट ने दोनों के बीच सुलह की बात कह राजनीतिक चर्चाओं को हवा दे दी है। उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है कि उद्धव और एकनाथ को एक साथ लाया जाय। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर......

विज्ञापन

Live : श्रद्धालु संगम में लगा रहे हैं आस्था की डुबकी, कल तीसरा अमृत स्नान

महाकुंभ 2025 - फोटो : अमर उजाला

श्रद्धालु सवेरे से ही संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। कल वसंत पंचमी के अवसर पर तीसरे अमृत स्नान के लिए तीर्थनगरी प्रयागराज में भक्तों की संख्या बढ़ने लगी है। सरकार और मेला तंत्र सक्रिय है। पढ़े पूरी खबर..

Panchami 2025 Live: शुभ योग में वसंत पंचमी आज

Basant Panchami 2025 - फोटो : अमर उजाला

 आज यानी 2 फरवरी 2025 को देश भर में वसंत पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है। हिन्दू पंचांग के अनुसार माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को वसंत पंचमी मनाई जाती है। आज के दिन को मां सरस्वती के प्राकट्य दिवस के रूप में भी जाना जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार वसंत पंचमी के दिन ब्रह्मा जी ने अपने कमंडल से जल छिड़ककर सरस्वती माता को उत्पन्न किया था, इसलिए इस तिथि पर घर, मंदिर से लेकर सभी शिक्षा संस्थानों में मां शारदा की पूजा का भव्य आयोजन किया जाता है। पढ़े पूरी खबर..

US: आज से प्रभावी होगा कनाडा-मैक्सिको और चीन पर लागू टैरिफ

डोनाल्ड ट्रंप और जस्टिन ट्रूडो (फाइल) - फोटो : एएनआई
व्हाइट हाउस ने कहा है कि कनाडा और मैक्सिको से आयात पर 25 प्रतिशत तथा चीन से आयात होने वाले सामानों पर 10 प्रतिशत का शुल्क (टैरिफ) भारतीय समयानुसार रविवार तड़के से लागू हो गए। हालांकि, व्हाइट हाउस ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी कि क्या इन उपायों में कोई छूट भी दी जाएगी क्योंकि इन टैरिफ के परिणामस्वरूप अमेरिकी उपभोक्ताओं के लिए कनाडा, मैक्सिको और चीन में बने सामान काफी महंगे हो सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर..

एकनाथ शिंदे, उद्धव ठाकरे - फोटो : एएनआई (फाइल)

महाराष्ट्र: शिवसेना- यूबीटी के बीच सुलह की सुगबुगाहट
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति की जबरदस्त जीत के बाद से ही राज्य की राजनीति में गर्माहट तेज है। अब उद्धव ठाकरे की करारी हार के बाद एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने ऑपरेशन टाइगर शुरू किया है। इसके तहत शिवसेना (यूबीटी) के नेताओ को शिंदे की शिवसेना में शामिल किया जा रहा हैं। इस बीच शिंदे के करीबी मंत्री संजय शिरसाट ने दोनों के बीच सुलह की बात कह राजनीतिक चर्चाओं को हवा दे दी है। उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है कि उद्धव और एकनाथ को एक साथ लाया जाय। पढ़ें पूरी खबर,,..

Iran Missile Test: ईरान ने एंटी-वॉरशिप क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया

ईरान ने किया एंटी-वॉरशिप क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण - फोटो : अमर उजाला

ईरान ने 1,000 किलोमीटर की रेंज वाली एक नई एंटी-वॉरशिप क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया है, जो फारस की खाड़ी और ओमान सागर में अमेरिकी नौसेना के जहाजों तक पहुंच सकती है। बता दें कि यह मिसाइल ग़दर-380 टाइप एल है और इसमें एंटी-जैमिंग क्षमता भी है जो इसे दुश्मन की जामिंग प्रणालियों से बचने में सक्षम बनाती है। पढ़ें पूरी खबर..

NAAC Graft: नौ राज्यों में सीबीआई की छापेमारी; भ्रष्टाचार के आरोपी नैक चेयरमैन

अयोध्या में पड़ी सीबीआई रेड। - फोटो : अमर उजाला।
शनिवार को नेशनल असेसमेंट एंड एक्रेडिटेशन काउंसिल (एनएएसी) रेटिंग के लिए रिश्वतखोरी मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) का बड़ा एक्शन देखने को मिला है। इसके तहत सीबीआई ने देश भर में 20 स्थानों पर छापेमारी की, जिसमें चेन्नई, बंगलूरू, विजयवाड़ा, पलामू, संबलपुर, भोपाल, बिलासपुर, गौतमबुद्ध नगर और नई दिल्ली शामिल हैं। इस छापेमारी के दौरान सीबीआई ने एनएएसी की निरीक्षण समिति के अध्यक्ष और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के एक प्रोफेसर समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया। साथ ही  37 लाख रुपये नकद, 6 लेनोवो लैपटॉप, एक आईफोन 16 प्रो मोबाइल फोन और अन्य आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया। पढ़ें पूरी खबर..

Somalia US Airstrike: पूर्वी अफ्रीकी देश सोमालिया में अमेरिकी सेना की बड़ी कार्रवाई

पीट हेगसेथ - फोटो : पीटीआई
अमेरिकी सेना ने पूर्वी अफ्रीकी देश सोमालिया में इस्लामिक स्टेट के ठिकानों पर हवाई हमले किए। सेना ने आतंकी संगठन आईएस के लड़ाकों को निशाना बनाया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के दौरान अफ्रीकी देश में की गई यह पहली सैन्य कार्रवाई है। पढ़ें पूरी खबर...

Prayagraj : आज से पांच फरवरी तक सभी स्टेशनों पर एकल दिशा प्रवेश

प्रयागराज जंक्शन पर यात्रियों को रोकते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला।

महाकुंभ के तृतीय अमृत स्नान पर्व वसंत पंचमी के मौके पर प्रयागराज शहर के सभी रेलवे स्टेशनों पर अगले चार दिन तक यात्रियों को एकल दिशा प्रवेश ही होगा। रविवार दो फरवरी से पांच फरवरी की रात 12 बजे तक प्रयागराज जंक्शन, छिवकी, नैनी, सूबेदारगंज, प्रयाग, रामबाग आदि रेलवे स्टेशनों पर एक साइड से प्रवेश तो दूसरी तरफ से यात्रियों की निकासी होगी। पढ़ें पूरी खबर...


 

Delhi Elections : चुनावी मझधार में फ्लोटिंग वोटर्स पर बजट का चप्पू

क्रोएशिया में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान - फोटो : एक्स

केंद्रीय बजट का दिल्ली विधानसभा चुनाव से बेशक कोई सीधा ताल्लुक नहीं है, लेकिन चुनावी मझधार में मतदान से चार दिन पहले आए बजट के सियासी मायने काफी अहम हैं। खासतौर से आयकर का स्लैब 12 लाख करने का असर मध्य वर्ग पर पड़ेगा। वहीं, युवाओं, बुजुर्गों समेत अस्थायी तौर से अनुबंध पर काम करने वाले गिग वर्कर्स और रेहड़ी-पटरी के कामगारों को भी बजट से राहत मिली है। विशेषज्ञ भी मानते हैं कि इस बजट का असर आखिरी समय में पार्टी विशेष को अपना वोट देने का मन बनाने वाले मतदाताओं पर पड़ेगा। बजटीय प्रावधानों का असर फ्लोटिंग वोटर पर पड़ सकता है। कैडर वोट के इससे ज्यादा प्रभावित होने की उम्मीद नहीं है। पढ़ें पूरी खबर..

Budget : सरकार ने वायु प्रदूषण से निपटने के लिए बढ़ाया बजट

दिल्ली प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-एनसीआर में लोग स्वच्छ हवा में सांस ले सकेंगे। इसके लिए केंद्र सरकार की गंभीरता केंद्रीय बजट में देखने को मिली है। प्रदूषण से जंग के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) को 38.98 करोड़ रुपये आवंटित हुए हैं, जबकि गत वर्ष 16.23 करोड़ रुपये दिए गए थे। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

BCCI Awards: भारतीय खिलाड़ियों को सचिन तेंदुलकर ने दी सलाह

सचिन तेंदुलकर - फोटो : PTI
भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के वार्षिक पुरस्कार समारोह के दौरान खिलाड़ियों को सलाह दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी अपने करियर का आनंद लें और ध्यान भटकाने वाली चीजों से दूर रहें। सचिन को इस दौरान कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। मास्टर ब्लास्टर के नाम से मशहूर भारत रत्न सचिन को यह सम्मान आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह ने दिया। पढ़े पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें