फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: यूपी में ट्रेन पलटाने की साजिश; पूर्वोत्तर में बारिश का कहर और अमेरिका में नया कोरोना टीका स्वीकृत

Sun, 01 Jun 2025 06:19 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

दिल्ली सहारनपुर रेलवे मार्ग पर बलवा गांव के पास शरारती तत्वों ने ट्रेन पलटाने के उद्देश्य से करीब 12 फीट लंबा लोहे का मोटा पाइप रेलवे ट्रैक पर रख दिया। चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए पहले ही ट्रेन को रोक लिया। करीब एक घंटे तक ट्रेन जंगल में खड़ी रही। इस दौरान यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा, बारिश और भूस्खलन ने पूर्वोत्तर में तबाही मचा दी है। न सिर्फ 14 से अधिक जानें गई हैं बल्कि बाढ़ के कारण असम में ही करीब 78 हजार लोग प्रभावित भी हुए हैं। अरुणाचल प्रदेश, असम और मिजोरम में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। मिजोरम में तो भूस्खलन की चपेट में होटल ही आ गया जिसमें ज्यादातर म्यांमार के लोग रुके हुए थे। इसमें तीन म्यांमारी समेत चार की मौत हुई है। इसके अलावा, अमेरिका ने शुक्रवार (स्थानीय समयानुसार) देर रात मॉडर्ना की नई कोविड-19 वैक्सीन mNexspike को मंजूरी दे दी है। यह नई पीढ़ी की वैक्सीन है। इसे कम खुराक में बनाया गया है। यह वैक्सीन मौजूदा स्पाइकवैक्स की खुराक का केवल पांचवां हिस्सा है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

ट्रेन की पटरी पर रखा लोहे का पाइप। - फोटो : अमर उजाला

Shamli: दिल्ली-सहारनपुर एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश, पटरी पर रखा 12 फीट लंबा लोहे का मोटा पाइप
दिल्ली सहारनपुर रेलवे मार्ग पर बलवा गांव के पास शरारती तत्वों ने ट्रेन पलटाने के उद्देश्य से करीब 12 फीट लंबा लोहे का मोटा पाइप रेलवे ट्रैक पर रख दिया। चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए पहले ही ट्रेन को रोक लिया। करीब एक घंटे तक ट्रेन जंगल में खड़ी रही। इस दौरान यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पढ़ें पूरी खबर...

पूर्वोत्तर में बारिश का कहर... - फोटो : अमर उजाला

Weather: बारिश के कहर से पूर्वोत्तर तबाह, असम में बाढ़ से 78000 लोग प्रभावित
बारिश और भूस्खलन ने पूर्वोत्तर में तबाही मचा दी है। न सिर्फ 14 से अधिक जानें गई हैं बल्कि बाढ़ के कारण असम में ही करीब 78 हजार लोग प्रभावित भी हुए हैं। अरुणाचल प्रदेश, असम और मिजोरम में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। मिजोरम में तो भूस्खलन की चपेट में होटल ही आ गया जिसमें ज्यादातर म्यांमार के लोग रुके हुए थे। इसमें तीन म्यांमारी समेत चार की मौत हुई है। पढ़ें पूरी खबर...

कोविड 19 (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

COVID-19 Vaccine: अमेरिका में मॉडर्ना के नए टीके mNexspike को मंजूरी
अमेरिका ने शुक्रवार (स्थानीय समयानुसार) देर रात मॉडर्ना की नई कोविड-19 वैक्सीन mNexspike को मंजूरी दे दी है। यह नई पीढ़ी की वैक्सीन है। इसे कम खुराक में बनाया गया है। यह वैक्सीन मौजूदा स्पाइकवैक्स की खुराक का केवल पांचवां हिस्सा है। हालांकि, इसका इस्तेमाल करने वालों पर सीमाएं लगाई गई हैं। इस वैक्सीन का इस्तेमाल हर कोई नहीं कर सकता है। पढ़ें पूरी खबर...

ओपल सुचाता और नंदिनी गुप्ता - फोटो : एक्स

Miss world 2025: थाईलैंड की ओपल सुचाता बनी मिस वर्ल्ड 2025, नंदिनी से चूका खिताब
हैदराबाद के हाईटेक्स एग्जीबिशन सेंटर में मिस वर्ल्ड 2025 का समापन हुआ। थाईलैंड की 21 साल की मॉडल सुचाता ने यह खिताब अपने नाम किया। वहीं भारत की नंदिनी गुप्ता प्रतियोगिता के टाॅप 8 में जगह नहीं बना पाईं। पढ़ें पूरी खबर...

मुंबई बनाम पंजाब - फोटो : ANI

PBKS vs MI Playing 11: फाइनल में पहुंचने से एक कदम दूर पंजाब और मुंबई
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ क्वालिफायर-1 मुकाबले में मिली हार की निराशा को पीछे छोड़कर पंजाब किंग्स की नजरें वापसी पर टिकी होंगी। दूसरी ओर, खिताब की प्रबल दावेदार गुजरात टाइटंस को एलिमिनेटर में हराने वाली मुंबई इंडियंस की टीम बढ़े हुए मनोबल के साथ क्वालिफायर-2 में उतरेगी। पंजाब और मुंबई की टीमें फाइनल में पहुंचने से एक कदम दूर हैं। पढ़ें पूरी खबर...

शेख हसीना, बांग्लादेश की पूर्व पीएम - फोटो : ANI

Sheikh Hasina: आज बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण में आरोपों पर सुनवाई
बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (आईसीटी-बीडी) ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ मानवता के खिलाफ अपराध के मामले में आरोपों की सुनवाई रविवार को करने का निर्णय लिया है। यह सुनवाई देश के इतिहास में पहली बार सरकारी टेलीविजन (बीटीवी) पर लाइव प्रसारित की जाएगी। गत वर्ष 5 अगस्त को छात्र-नेतृत्वकृत व्यापक विरोध प्रदर्शन के बाद सत्ता से हटाई गईं हसीना पर कई मामले चल रहे हैं, जिनकी सुनवाई अब तक कैमरों से दूर ही होती रही है। आईसीटी-बीडी का यह निर्णय इस परंपरा को तोड़ने वाला है। पढ़ें पूरी खबर...

कर्नाटक में प्री-मानसून बारिश के चलते उफान पर नदी। - फोटो : एएनआई

 कर्नाटक में प्री-मानसून बारिश ने तोड़ा 125 साल का रिकॉर्ड, 60 दिनों में 71 लोगों की मौत
कर्नाटक में अप्रैल 2025 से अब तक हुई अत्यधिक प्री-मानसून बारिश ने पिछले 125 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। अधिक बारिश के कारण 71 लोगों की जान चली गई। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने शनिवार को प्री-मानसून बारिश से हुई मौतों का आंकड़ा जारी किया। पढ़ें पूरी खबर...

इथियोपिया दौरे पर सुप्रिया सुले नीत प्रतिनिधिमंडल - फोटो : पीटीआई

All Party Delegation: रविशंकर प्रसाद नीत शिष्टमंडल डेनमार्क से UK रवाना; सुप्रिया सुले का दल इथियोपिया पहुंचा
भारत के सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल 33 देशों की राजधानियों का दौरा कर रहे हैं। अलग-अलग दलों में शामिल 51 सांसदों के अलावा कई राजनयिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री और नौकरशाह 'टीम इंडिया' की तरह पाकिस्तानी दुष्प्रचार को धराशायी करने में जुटे हैं। इन शिष्टमंडलों में शामिल सभी लोग दहशतगर्दों के पनाहगाह पाकिस्तान और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली सरकार की नीतियों को अलग-अलग मंचों पर बेनकाब कर रहे हैं। भाजपा सांसद बैजयंत पांडा नीत शिष्टमंडल अल्जीरिया में है। रविशंकर प्रसाद नीत दल डेनमार्क से ब्रिटेन रवाना हुआ है। सुप्रिया सुले के नेतृत्व में गया दल इथियोपिया पहुंचा है। पढ़ें पूरी खबर...

अमेरिका-चीन, भारत। - फोटो : अमर उजाला

US: रूसी तेल खरीदने पर भारत-चीन पर लगेगा 500% टैरिफ
अमेरिका ने भारत और चीन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ये दोनों देश रूस से तेल, गैस या पेट्रोकेमिकल्स खरीदते रहे तो इन पर 500% टैरिफ लगाया जाएगा। अमेरिकी सीनेटर रिचर्ड ब्लूमेंथल ने यूक्रेन की राजधानी कीव में यह बात कही। उन्होंने भारत और चीन को निशाने पर लेते हुए कहा, रूस से जो भी देश तेल, गैस और पेट्रोकेमिकल खरीदें उन पर 500 प्रतिसत टैरिफ लगानी चाहिए। दोनों देश रूस का 70% तेल खरीदते हैं। पढ़ें पूरी खबर...

नीदरलैंड सशस्त्र बलों के रक्षा प्रमुख जनरल ओन्नो ईशेल्सहेम के साथ सीडीएस जनरल अनिल चौहान - फोटो : पीटीआई

Operation Sindoor: सीडीएस चौहान बोले- भारत ने आतंक के खिलाफ नई लाल रेखा खींची
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने शनिवार को कहा कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिये आतंक के खिलाफ असहिष्णुता की एक नई लाल रेखा खींच दी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सैन्य कार्रवाई 'हमारे दुश्मनों के लिए भी कुछ सबक लेकर आई होगी।' सीडीएस चौहान सिंगापुर में शांगरी-ला डायलॉग के तहत आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। पढ़ें पूरी खबर...

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स

गाजा में शांति समझौते पर रार: यूएस प्रस्ताव पर हमास ने रखी शर्तें
गाजा में चल रहे करीब 20 महीने लंबे युद्ध को रोकने के लिए अमेरिका द्वारा दिए गए संघर्षविराम प्रस्ताव पर हमास ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक वरिष्ठ हमास अधिकारी ने बताया कि उन्होंने कुछ बिंदुओं पर सुझाव और बदलाव मांगे हैं। ये बदलाव खास तौर पर अमेरिका की गारंटी, बंधकों की रिहाई की समय-सीमा, राहत सामग्री की आपूर्ति और इस्राइली सेनाओं की वापसी से जुड़े हैं। साथ ही हमास की ओर से एक अलग बयान में कहा गया है कि यह प्रस्ताव स्थायी संघर्षविराम, गाजा से इस्राइली सेना की पूरी तरह वापसी और मानवीय सहायता की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने की बात करता है। पढ़ें पूरी खबर...

एम्स की पहली महिला निदेशक स्नेह भार्गव और इंदिरा गांधी (फाइल) - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब / एएनआई

Indira Gandhi: ओटी ले जाने से पहले ही थम गई थीं सांसें
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) आम तौर पर हजारों-लाखों मरीजों को जीवनदान देने और देश के सर्वोत्तम उपचारों में एक मुहैया कराने की प्रतिबद्धता के लिए जाना जाता है। कुछ दशक पहले इस संस्थान में काम करने वाले डॉक्टरों-पदाधिकारियों की स्मृतियों में 31 अक्तूबर, 1984 की तारीख खास तौर पर अंकित है। खास बात ये है कि इंदिरा की हत्या के दिन यानी 31 अक्तूबर के दिन ही नई दिल्ली के एम्स में पहली महिला निदेशक स्नेह भार्गव को अपना पदभार ग्रहण करना था। पढ़ें पूरी खबर...

निर्मला सीतारमण, केंद्रीय वित्त मंत्री - फोटो : ANI

FM: मोदी सरकार उद्यमियों को मानती है 'संपत्ति निर्माता'
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार उद्यमियों को 'संपत्ति निर्माता' मानती है, क्योंकि वे जो मुनाफा कमाते हैं, अगर वह नैतिक तरीकों से हो, तो वह देश के विकास में मदद करता है। वित्त मंत्री 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद व्याख्यान' की 60वीं वर्षगांठ पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित कर रही थीं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

विदेश सचिव विक्रम मिस्री - फोटो : एएनआई

FATF: पाकिस्तान को ग्रे सूची में डालने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा भारत
भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने अमेरिकी प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कई उच्च-स्तरीय बैठकें कर आगामी वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (एफएटीएफ) प्रक्रियाओं में समन्वय सहित आर्थिक-वित्तीय संबंधों को गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की। मिस्री ने अमेरिकी वित्त मंत्रालय के उप-मंत्री माइकल फॉल्केंडर के साथ अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों में सहयोग पर जोर दिया। सूत्रों ने कहा, भारत एफएटीएफ कार्यवाही के दौरान पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट में लाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें