देश- दुनिया की बड़ी खबरों के साथ आपका अपना अमर उजाला एक बार फिर हाजिर है। राजधानी दिल्ली की हवा में घुला जहर अब जानलेवा बनता जा रहा है, जहां वाहनों के धुएं और प्रदूषण ने पिछले तीन साल के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं और अस्पतालों में सांस के मरीजों का दम घुटने लगा है। इन सबके बीच आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है क्योंकि छठ महापर्व की आज 'नहाय-खाय' के साथ पावन शुरुआत हो चुकी है, और भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के लिए दिल्ली के घाटों पर भव्य तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। उधर पूर्वोत्तर के सुलगते मणिपुर से एक बार फिर हिंसा भड़कने की खबर आई है, जिससे सुरक्षा महकमे में हड़कंप मच गया है। इसके साथ ही, प्रगति मैदान में आज से भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले का भी धमाकेदार आगाज हो गया है, जहां देश-विदेश के अनूठे उत्पाद और पवेलियन लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हैं। आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का गुस्सा सातवें आसमान पर है, जहां कुलगाम हमले के बाद एक सीआरपीएफ जवान ने वीडियो जारी कर खुली चुनौती दी है कि कायरों में सामने से वार करने की हिम्मत नहीं, अब एक-एक आतंकी को चुनकर जहंसुम पहुंचाया जाएगा। दिल्ली की जनता के लिए जरूरी अपडेट है कि राजधानी में अब ईवी सब्सिडी के लिए आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है, और ओटीपी सत्यापन के बाद ही प्रक्रिया पूरी होगी। टेक वर्ल्ड से अब तक का सबसे बड़ा भूचाल आया है, जहां एआई की दुनिया के बेताज बादशाह और एनवीडिया के सीईओ जेन्सन हुआंग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, दो महिलाओं से रिश्तों और जासूसी के गंभीर विवादों के बीच उनका 33 साल का साम्राज्य अचानक हिल गया है। साथ ही माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं ठप होने से दुनिया भर के लाखों यूजर्स को परेशानी हुई। अमेरिका के रक्षा महकमे से हैरान करने वाला वाकया सामने आया है, जहां जिस सैनिक ने कभी पीट हेगसेथ को खरी-खोटी सुनाई थी, उसी को अब खुद रक्षा मंत्री द्वारा सम्मानित किए जाने पर सियासत गरमा गई है। लद्दाख में बड़े प्रदर्शन से पहले पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक के घर के बाहर भारी पहरा तैनात किए जाने की खबर है। गुजरात दौरे से जुड़ी बड़ी खबर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 14 नवंबर का अंबाजी मंदिर का दौरा रद्द हो गया है। और अंत में यूएई से एक दिल दहला देने वाली दर्दनाक खबर आई है, जहां एक बेकाबू ट्रक की टक्कर से हुए भीषण हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई, जिनमें कई भारतीय भी शामिल हैं।
ये तमाम बड़ी खबरें विस्तार से पढ़ें सिर्फ और सिर्फ अमर उजाला पर...
दिल्ली का हाल: वाहनों के जहरीले धुएं ने बढ़ाया संकट, प्रदूषण तीन साल में सबसे अधिक; आंख-सांस की तकलीफें बढ़ीं
1
- फोटो : अमर उजाला
दिवाली पर फूटे पटाखों का धुआं तो छट गया है, पर दिल्ली-एनसीआर में सांसों पर संकट गहराया हुआ है। बृहस्पतिवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र भूरे-पीले रंग की घनी धुंध की चादर में लिपटा मिला। वाहनों से निकले जहरीले धुएं ने संकट और बढ़ा दिया। कुल प्रदूषण में इसका हिस्सा 16% रहा। इससे लोगों को आंखों में जलन, खांसी और सांस लेने में तकलीफ का सामना करना पड़ा। विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...
छठ महापर्व आज से: नहाय-खाय के साथ होगी पावन अनुष्ठान की शुरुआत, सूर्य उपासना के लिए दिल्ली में घाट तैयार
11
- फोटो : अमर उजाला
चार दिवसीय महापर्व छठ की शुरुआत आज नहाय-खाय के पावन अनुष्ठान के साथ हो गई है। इस दिन व्रती कद्दू और लौकी की सब्जी व अरवा चावल (कद्दू-भात) का सेवन करते हैं। इस परंपरा के चलते बाजारों में इनकी मांग अचानक आसमान छूने लगी है। भारी खपत के कारण पूर्वी दिल्ली की प्रमुख मंडियों से लेकर खुदरा बाजारों तक लौकी और कद्दू के दाम सामान्य दिनों के मुकाबले दोगुने हो गए हैं। विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...
व्यापार मेला आज से: 32 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के उत्पाद बनेंगे आकर्षण, 11 देशों के पवेलियन भी सजेंगे
11
- फोटो : अमर उजाला
विदेशी बाजार में तैयार होने वाला सामान भारतीय बाजार में कितनी कीमत पर बिकता है और वैसा ही उत्पाद देश में कितनी कीमत पर उपलब्ध है? इस बार भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में कारोबारियों और ग्राहकों के सामने ऐसी तुलना करने का अवसर होगा। भारत मंडपम में 13 नवंबर से शुरू होने जा रहे 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में 11 देशों के पवेलियन विदेशी उत्पादों और कारोबारी संभावनाओं का नया बाजार खोलेंगे। यहां विदेशी उत्पादों की कीमत, डिजाइन और गुणवत्ता के सामने भारतीय उत्पादों की प्रतिस्पर्धा भी देखने को मिलेगी। विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...
कुलगाम हमले के बाद सीआरपीएफ जवान की चेतावनी: सामने से वार करने की हिम्मत नहीं, अब चुन-चुनकर मारे जाएंगे आतंकी
1
- फोटो : अमर उजाला
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों की नाका पार्टी पर हुए आतंकी हमले के बाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान का वीडियो सामने आया है, जिसमें उसने आतंकवादियों को कड़ा संदेश दिया है। जवान ने इस कायराना हमले पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली है और अब हमलावरों के बचने का कोई रास्ता नहीं है। विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...
ईवी नीति: दिल्ली में ईवी की सब्सिडी के लिए अब आधार अनिवार्य, ओटीपी से प्रमाणित होगी पहचान; अधिसूचना जारी
सांकेतिक चित्र
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने या पुराने पेट्रोल-डीजल वाहन को कबाड़ में देने पर सरकारी प्रोत्साहन राशि पाने के लिए अब आधार अनिवार्य होगा। दिल्ली सरकार ने ईवी सब्सिडी के लिए आधार आधारित पहचान सत्यापन जरूरी कर दिया है। इसके तहत आवेदकों को ईवी इंसेंटिव पोर्टल पर आधार नंबर दर्ज कर ओटीपी के जरिये अपनी पहचान प्रमाणित करनी होगी। विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...
माइक्रोसॉफ्ट की सेवाओं पर बड़ा संकट: आउटलुक से लेकर टीम्स तक ठप, 1.30 लाख यूजर्स हुए परेशान; क्या है वजह?
आउटलुक में करीब 1.30 लाख यूजर्स ने दर्ज की परेशानी की शिकायत।
- फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
अमेरिकी टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट की कई सेवाएं गुरुवार को अचानक प्रभावित हो गईं। इस तकनीकी गड़बड़ी का सबसे ज्यादा असर कंपनी की ईमेल सेवा आउटलुक पर पड़ा। हजारों यूजर्स को माइक्रोसॉफ्ट के दूसरे एप इस्तेमाल करने में भी परेशानी हुई। इनमें दफ्तर के कामकाज में इस्तेमाल होने वाला टीम्स, कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर आधारित सहायक कोपायलट और माइक्रोसॉफ्ट 365 की सेवाएं शामिल हैं। कई यूजर्स ने शिकायत की कि उनके एप ठीक से काम नहीं कर रहे थे। विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...
जेन्सन हुआंग
- फोटो : amarujala.com
दुनिया की दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनियों में शुमार एनवीडिया के लिए 12 नवंबर का दिन बड़ा झटका लेकर आया। कंपनी के सह-संस्थापक और सीईओ जेंसन हुआंग ने तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दे दिया। करीब 33 साल पहले जिस कंपनी को उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर शुरू किया था, उसे अब वह नहीं संभालेंगे।
विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...
अमेरिका: जिस सैनिक ने हेगसेथ को लगाई थी फटकार, उसी को रक्षा मंत्री ने किया सम्मानित; जानिए क्या है मामला
पीट हेगसेथ
- फोटो : एक्स/पीट हेगसेथ
अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने उस सैनिक को बड़ा सैन्य सम्मान दिया है, जिसने अर्लिंगटन राष्ट्रीय कब्रिस्तान में अज्ञात सैनिक की समाधि पर उन्हें और उनके स्टाफ को फटकार लगाई थी। हेगसेथ ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वह एक सैनिक को मेडल पहनाते और उससे हाथ मिलाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'हम सैनिकों से प्यार करते हैं। हम अनुशासन और मानकों का सम्मान करते हैं। शाबाश, स्पेशलिस्ट।'
विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...
लद्दाख में प्रदर्शन से पहले वांगचुक पर पहरा: घर के बाहर 25 जवान तैनात होने का दावा, क्या है पूरा विवाद?
सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक
- फोटो : @PTI
लद्दाख के जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने दावा किया है कि उन्हें घर में नजरबंद कर दिया गया है। उनके घर के बाहर करीब 20 से 25 पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान तैनात किए गए हैं। गुरुवार देर रात सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो संदेश में उन्होंने यह आरोप लगाया। वांगचुक के मुताबिक, बुधवार रात से ही उनके घर के बाहर सुरक्षाकर्मी, कई गाड़ियां और तंबू लगाए गए हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि दिन में उनके घर के चारों तरफ हथियारबंद जवान तैनात रहते हैं, जिससे उनका बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...
अंबाजी मंदिर में दर्शन नहीं करेंगे पीएम मोदी: 14 नवंबर का गुजरात दौरा रद्द; क्या है पूरा कार्यक्रम?
पीएम मोदी
- फोटो : पीटीआई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 14 नवंबर को गुजरात के प्रसिद्ध अंबाजी मंदिर जाने का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। राज्य सरकार ने गुरुवार रात इसकी जानकारी दी। मोदी को गुजरात के बनासकांठा जिले में स्थित मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करनी थी। यह दौरा शुभ अवसर लाभ पंचमी के मौके पर प्रस्तावित था। हालांकि, सरकार ने दौरा रद्द होने की कोई वजह नहीं बताई है।
विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...
यूएई में भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, 14 लोगों की मौत; मृतकों में भारतीय भी शामिल
बड़ी खबर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
संयुक्त अरब अमीरात के फुजैराह अमीरात में गुरुवार आधी रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। एक ट्रक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और ट्रक की टक्कर पहले एक दूसरे वाहन से हुई। इसके बाद ट्रक पलट गया और सड़क पर धीमी रफ्तार से चल रहे यातायात के कारण रुके कई अन्य वाहनों से जा टकराया। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी वहां के गृह मंत्रालय ने दी।
विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...