फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top Headlines: राहुल गांधी 'वोट चोरी' पर आक्रामक; अदाणी को सेबी की क्लीन चिट; WAC में नीरज चोपड़ा को निराशा

Thu, 18 Sep 2025 08:53 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिन की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन
देश-दुनिया की बड़ी खबरों की इस कड़ी में आज की अहम खबरें कुछ इस तरह हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा है कि देश के युवा, देश के जेन-जी लोकतंत्र को बचाएंगे, संविधान की रक्षा करेंगे और वोट चोरी को रोकेंगे। वहीं सेबी ने हिंडनबर्ग रिपोर्ट से जुड़े मामले में अदाणी समूह को क्लीन चिट दे दी है, इसके साथ ही हेरफेर के आरोप खारिज कर दिए गए हैं। दूसरी तरफ विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा के हाथ निराशा लगी है। वे और दूसरे भारतीय जैवलिन थ्रोअर सचिन यादव दोनों कोई भी पदक को जीतने में विफल रहे। उधर, सीबीआई ने अनिल अंबानी और राणा कपूर के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया है, ये कार्रवाई ₹2796 करोड़ के भ्रष्टाचार मामले में की गई है। वहीं झारखंड की राजधानी रांची में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीडीएस अनिल चौहान ने ऑपरेशन सिंदूर पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने इस राज का खुलासा किया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान आधी रात का समय क्यों चुना गया था। एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें...
विज्ञापन

जेन-जी बचाएंगे संविधान- राहुल गांधी का बयान - फोटो : अमर उजाला

Rahul Gandhi: 'देश के युवा, जेन-जी लोकतंत्र की रक्षा करेंगे, मैं उनके साथ'; वोट चोरी रार पर राहुल का बड़ा बयान

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तरफ से कहा गया है कि देश के युवा, छात्र और जेन जी लोकतंत्र की रक्षा करेंगे और वोट चोरी को रोकेंगे। राहुल ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा कि मैं उनके साथ हमेशा खड़ा हूं। राहुल गांधी के इस पोस्ट में 'जेन जी' के इस्तेमाल पर सबसे अधिक चर्चा हो रही है। दरअसल, पड़ोसी देश नेपाल में जेन-जी आंदोलन के बाद इसी हफ्ते सत्ता परिवर्तन हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...

शेयर बाजार नियामक सेबी - फोटो : PTI
SEBI: सेबी ने हिंडनबर्ग रिपोर्ट से जुड़े मामले में अदाणी समूह को दी क्लीन चिट, हेरफेर के आरोप किए गए खारिज

हिंडनबर्ग मामले में अदाणी समूह को शेयर बाजार नियामक सेबी से बड़ी राहत मिली है। सेबी ने गुरुवार को अरबपति गौतम अदाणी और उनकी समूह कंपनियों, जिनमें अदाणी पोर्ट्स और अदाणी पावर शामिल हैं, के खिलाफ अमेरिकी शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की ओर से लगाए गए स्टॉक हेरफेर के आरोपों को खारिज कर दिया। पढ़ें पूरी खबर...

नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI
World Championship: जिस टोक्यो में जीता था ओलंपिक स्वर्ण, वहां से खाली हाथ लौटे नीरज चोपड़ा; सचिन यादव चमके

दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा का विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुष भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में प्रदर्शन निराशाजनक रहा। नीरज इस चैंपियनशिप में अपने खिताब का बचाव करने उतरे थे, लेकिन उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके और 84.03 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो से आठवें स्थान पर रहे। पढ़ें पूरी खबर...

अनिल अंबानी - फोटो : PTI
CBI: सीबीआई ने अनिल अंबानी व राणा कपूर के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया, ₹2796 करोड़ के भ्रष्टाचार मामले में एक्शन
 

सीबीआई ने उद्योगपति अनिल अंबानी और अन्य के खिलाफ उद्योगपति समूह की कंपनियों आरसीएफएल और आरएचएफएल, यस बैंक और बैंक के पूर्व सीईओ राणा कपूर के परिवार की कंपनियों के बीच कथित धोखाधड़ी वाले लेनदेन को लेकर गुरुवार को आरोपपत्र दाखिल किया। अधिकारियों ने बताया कि इन लेनदेन से बैंक को 2,796 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। पढ़ें पूरी खबर...

ऑपरेशन सिंदूर पर सीडीएस अनिल चौहान का बयान - फोटो : अमर उजाला
Operation Sindoor: 'ऑपरेशन सिंदूर के लिए क्यों चुना गया था आधी रात का समय?' सीडीएस अनिल चौहान ने बताई वजह

झारखंड में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने एक कार्यक्रम में ऑपरेशन सिंदूर पर भी बात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि 7 मई को पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर हमले को आधी रात 1 से 1:30 बजे के बीच क्यों अंजाम दिया गया। पढ़ें पूरी खबर...

कंगना पर फूटा लोगों का गुस्सा - फोटो : संवाद
Kangana Ranaut: 'बहुत देर कर दी, वापस जाओ', बारिश-बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुंचीं कंगना पर फूटा लोगों का गुस्सा

बॉलीवुड अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत ने गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के मनाली में बारिश-बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। मगर, इस दौरान उन्हें लोगों की नाराजगी से दो-चार होना पड़ा। बारिश-बाढ़ पीड़ितों ने 'कंगना वापस जाओ' के नारे लगाए। पढ़ें पूरी खबर...

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
Turkiye-Cyprus Conflict: तुर्किये ने साइप्रस को चेताया, इस्राइली एयर डिफेंस सिस्टम खरीदने से बढ़ सकता है तनाव

तुर्किये ने चेतावनी दी है कि साइप्रस की तरफ से इस्राइल से एयर डिफेंस सिस्टम खरीदने का कदम द्वीप पर शांति और स्थिरता को खतरे में डाल सकता है। तुर्किये रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि यह कदम द्वीप पर मौजूद नाजुक संतुलन को बिगाड़ सकता है और 'खतरनाक परिणाम' सामने ला सकता है। पढ़ें पूरी खबर...

गांधीनगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान - फोटो : PTI
Gujarat Demolition: गांधीनगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान, साबरमती नदी के किनारे 700 अवैध निर्माणों पर चले बुलडोजर

गांधीनगर में गुरुवार तड़के एक बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू हुई, जिसमें प्रशासन ने साबरमती नदी के किनारे सरकारी जमीन पर बने सैकड़ों अवैध ढांचों को गिराना शुरू किया। इस मेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान में करीब 700 अवैध निर्माणों की पहचान की गई है। पढ़ें पूरी खबर...

CBI - फोटो : अमर उजाला
CBI AAI Official Case: एएआई अफसर पर ₹232 करोड़ की गड़बड़ी के आरोप, सीबीआई ने दर्ज किया नया केस; आरोपी गिरफ्तार

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के एक वरिष्ठ प्रबंधक पर  232 करोड़ की हेराफेरी का आरोप लगा है। वहीं सीबीआई ने अफसर के खिलाफ जयपुर हवाई अड्डे पर अपने कार्यकाल के दौरान प्राधिकरण के खातों से 18.12 करोड़ रुपये की हेराफेरी का नया मामला दर्ज किया गया। पढ़ें पूरी खबर...

सीजेआई बीआर गवई - फोटो : PTI
CJI Gavai: 'सभी धर्मों का सम्मान करता हूं'; मंदिर मामले में बयान के विरोध पर सुप्रीम कोर्ट चीफ जस्टिस का जवाब

खजुराहो के जवारी मंदिर में भगवान विष्णु की मूर्ति स्थापित करने वाली याचिका खारिज करने और सुनवाई के दौरान दिए गए बयानों के विरोध पर सीजेआई बीआर गवई ने जवाब दिया है। मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि मैं सभी धर्मों का सम्मान करता हूं। सुनवाई के दौरान सीजेआई ने याचिका खारिज करते हुए कहा था कि याचिका में प्रचार हित से ज्यादा कुछ नहीं है। पढ़ें पूरी खबर...

MCC NEET UG 2025 Round 2 - फोटो : mcc.nic.in/ug-medical-counselling
NEET UG Round 2: क्या राउंड-2 के आवंटन परिणाम में होगा कोई बदलाव? एमसीसी ने साफ की स्थिति; जारी किया नया नोटिस

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने आज शाम करीब साढ़े चार बजे एक नोटिस जारी किया था। इस नोटिस में एमसीसी ने काउंसलिंग के दूसरे राउंड के सीट आवंटन परिणाम में गड़बड़ी की जानकारी दी और परिणाम को स्थगित करने की बात कही थी। गौरतलब है कि सीट आवंटन परिणाम आज सुबह 11.40 बजे जारी किया गया था। पढ़ें पूरी खबर...

Supreme Court - फोटो : ANI
Supreme Court: 'आनंद कारज विवाह का भी हो पंजीकरण', सुप्रीम कोर्ट का राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने आनंद कारज विवाह या सिख विवाह के पंजीकरण के लिए प्रक्रिया शुरू करने के लिए कहा है। शीर्ष अदालत ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिया है कि वह चार महीने में विवाह पंजीकरण नियमों को अधिसूचित करें। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि धर्मनिरपेक्ष ढांचे में जो धार्मिक पहचान का सम्मान करता है और नागरिक समानता सुनिश्चित करता है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

सलमान खान - फोटो : @twitter: Salman khan
Salman Khan: लद्दाख में 'बैटल ऑफ गलवां' की शूटिंग पूरी कर मुंबई लौटे सलमान खान, क्लीन शेव लुक में आए नजर

अभिनेता सलमान खान इन दिनों रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 19' को होस्ट कर रहे हैं। इसके अलावा वे अपनी आगामी फिल्म 'बैटल ऑफ गलवां' को लेकर भी सुर्खियों में हैं। टाइट शेड्यूल के बीच वे इस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में भाईजान लद्दाख में फिल्म की शूटिंग करने पहुंचे। लद्दाख का शेड्यूल पूरा कर वे मुंबई वापस लौट आए हैं और बदले हुए लुक में नजर आए हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें