फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL: एक सीजन के बाद ही लखनऊ सुपर जाएंट्स से जहीर खान का हुआ मोह भंग! टीम का छोड़ दिया साथ? रिपोर्ट में दावा

Thu, 18 Sep 2025 08:46 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जहीर अगस्त 2024 में लखनऊ फ्रेंचाइजी से जुड़े थे। उन्होंने गौतम गंभीर की जगह ली थी जो 2023 आईपीएल सीजन के बाद हट गए थे कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के मेंटर बने थे। लखनऊ से जुड़ने से पहले जहीर 2018 से 2022 तक मुंबई इंडियंस से जुड़े हुए थे।
विज्ञापन
संजीव गोयनका और जहीर खान - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ सुपर जाएंट्स के मेंटर जहीर खान ने एक सीजन के बाद ही फ्रेंचाइजी के साथ अपनी राहें जुदा कर ली हैं। ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, जहीर ने गुरुवार को अपना फैसला फ्रेंचाइजी को बता दिया है। ऐसा समझा जाता है कि जहीर के टीम छोड़ने का मुख्य कारण यह है कि फ्रेंचाइजी के लिए उनका दृष्टिकोण मुख्य कोच जस्टिन लैंगर और टीम के मालिक संजीव गोयनका के दृष्टिकोण से मेल नहीं खाता। हालांकि, अब तक लखनऊ फ्रेंचाइजी की ओर से इस बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। 
विज्ञापन

पिछले साल टीम से जुड़े थे जहीर
कप्तान ऋषभ पंत के साथ जहीर के रिश्ते मजबूत हैं, लेकिन वह अव्यवस्थित सोच से प्रभावित थे जिसने आईपीएल 2025 के दूसरे भाग में लखनऊ सुपर जाएंट्स को अंक तालिका में नीचे खिसकाने में भूमिका निभाई। जहीर अगस्त 2024 में लखनऊ फ्रेंचाइजी से जुड़े थे। उन्होंने गौतम गंभीर की जगह ली थी जो 2023 आईपीएल सीजन के बाद हट गए थे कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के मेंटर बने थे। लखनऊ से जुड़ने से पहले जहीर 2018 से 2022 तक मुंबई इंडियंस से जुड़े हुए थे। उन्होंने लखनऊ के साथ दो साल के अनुबंध पर सहमति व्यक्त की थी और स्काउटिंग, योजना और रणनीति का प्रभार संभाला था। 
विज्ञापन

पिछले दो सीजन से प्लेऑफ में नहीं पहुंच पा रही लखनऊ
लखनऊ ने आईपीएल के अपने पहले दो सीजन 2022 और 2023 में प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया, लेकिन वह पिछले दो सीजन से अंतिम चार के लिए क्वालिफाई नहीं कर पा रही है। 2025 सीजन में टीम 14 मैचों में छह जीत के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर रही थी। लखनऊ ने आईपीएल 2025 के लिए हुई मेगा नीलामी में ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदा था और वह आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा कीमत पर बिकने वाले खिलाड़ी रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें