फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: जम्मू-कश्मीर में बारिश, 115 साल का रिकॉर्ड टूटा; कैबिनेट से करोड़ों की परियोजनाएं स्वीकृत; सुर्खियां

Thu, 28 Aug 2025 06:02 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में दो दिन में रिकॉर्ड बारिश के चलते बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही हुई है। श्रीमाता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग में हुए भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर बुधवार को 34 हो गई। नदियों में उफान के कारण कई प्रमुख पुलों, घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों सहित सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है। सेना समेत सभी एजेंसियां बचाव में जुटी हैं। बाढ़ग्रस्त इलाकों से अब तक 10,000 से अधिक लोगों को निकाला गया है। इसके अलावा, केंद्रीय कैबिनेट ने बिहार समेत पांच राज्यों को 12 हजार करोड़ रुपये की चार रेलवे परियोजनाओं का तोहफा दिया है। इन राज्यों में नई रेलवे लाइन बिछाने के साथ ही ट्रैक दोहरीकरण का काम कराया जाएगा। इसके अलावा सरकार ने प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के पुनर्गठन को भी मंजूरी दी। मंत्रिमंडल ने इस पर 7,332 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय को स्वीकृति दी। इसके अलावा, भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी और दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा आज डायमंड लीग फाइनल में खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरेंगे। उनका लक्ष्य इस सत्र में अपने अब तक के सर्वश्रेष्ठ 90 मीटर से ऊपर के थ्रो को दोहराते हुए खिताब जीतना है। चोपड़ा ने इस साल डायमंड लीग के केवल दो चरणों में भाग लिया और 15 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई। वह 2022 में ट्रॉफी जीत चुके हैं और इस बार दोबारा खिताब पर कब्जा जमाने की तैयारी में हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

ग्रामीण इलाके में कटान करती सरयू। - फोटो : ग्रामीण इलाके में कटान करती सरयू।

जम्मू-कश्मीर में बारिश ने 115 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, 34 हुई मृतक संख्या
जम्मू-कश्मीर में दो दिन में रिकॉर्ड बारिश के चलते बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही हुई है। श्रीमाता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग में हुए भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर बुधवार को 34 हो गई। नदियों में उफान के कारण कई प्रमुख पुलों, घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों सहित सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है। सेना समेत सभी एजेंसियां बचाव में जुटी हैं। बाढ़ग्रस्त इलाकों से अब तक 10,000 से अधिक लोगों को निकाला गया है। पढ़ें पूरी खबर...

पीएम मोदी - फोटो : एक्स/बीजेपीफॉरइंडिया

Cabinet: 12 हजार करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी, बिहार समेत पांच राज्यों को लाभ
केंद्रीय कैबिनेट ने बिहार समेत पांच राज्यों को 12 हजार करोड़ रुपये की चार रेलवे परियोजनाओं का तोहफा दिया है। इन राज्यों में नई रेलवे लाइन बिछाने के साथ ही ट्रैक दोहरीकरण का काम कराया जाएगा। इसके अलावा सरकार ने प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के पुनर्गठन को भी मंजूरी दी। मंत्रिमंडल ने इस पर 7,332 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय को स्वीकृति दी। पीएम मोदी ने इन फैसलों को सरकार की प्राथमिकता का हिस्सा बताया। उन्होंने कहा, उनकी सरकार स्ट्रीट वेंडर्स को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। पढ़ें पूरी खबर...

नीरज चोपड़ा - फोटो : ANI

Diamond League Final: डायमंड लीग फाइनल आज, नीरज चोपड़ा की नजर ट्रॉफी पर
भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी और दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा आज डायमंड लीग फाइनल में खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरेंगे। उनका लक्ष्य इस सत्र में अपने अब तक के सर्वश्रेष्ठ 90 मीटर से ऊपर के थ्रो को दोहराते हुए खिताब जीतना है। चोपड़ा ने इस साल डायमंड लीग के केवल दो चरणों में भाग लिया और 15 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई। वह 2022 में ट्रॉफी जीत चुके हैं और इस बार दोबारा खिताब पर कब्जा जमाने की तैयारी में हैं। पढ़ें पूरी खबर...

केदारनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

Chardham Yatra 2025 : आपदा का असर...अब केवल केदारनाथ-बदरीनाथ पर टिकी चारधाम यात्रा
आपदा के कारण चारधाम यात्रा केदारनाथ व बदरीनाथ धाम पर टिकी है लेकिन दोनों की यात्रा की राह में भूस्खलन बड़ी चुनौती है। उत्तरकाशी जिले में आई आपदा से गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा पूरी तरह से बंद है। इस बार भारी बारिश से चारधाम यात्रा के संचालन पर ज्यादा असर पड़ा है। पढ़ें पूरी खबर...

गाजा संकट पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में चर्चा - फोटो : यूट्यूब-यूनाइटेड नेशंस

'गाजा में अकाल मानव निर्मित संकट': UNSC सदस्यों ने इस्राइल को बताया गलत
संयुक्त राज्य अमेरिका को छोड़कर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के सभी सदस्यों ने बुधवार को कहा कि गाजा में अकाल मानव निर्मित संकट है। परिषद ने चेतावनी दी कि युद्ध के हथियार के रूप में भुखमरी का इस्तेमाल अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के तहत प्रतिबंधित है। पढ़ें पूरी खबर...

वैक्सीनेशन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik.com

FDA New COVID-19 Vaccine: अमेरिका में नए टीकों को सशर्त मंजूरी
कोविड-19 वैक्सीन को लेकर अमेरिका में चल रही चर्चाओं के बीच अमेरिका में इसके लिए नए नियम लागू कर दिए गए हैं। अमेरिकी दवा नियामक संस्था (एफडीए) ने बुधवार को फाइजर, मॉडर्ना और नोवावैक्स की नई कोविड वैक्सीन को मंजूरी तो दी, लेकिन इसके इस्तेमाल को सीमित कर दिया है। अब ये टीके सिर्फ बुजुर्गों और उच्च जोखिम वाले मरीजों को ही लगाए जाएंगे, जैसे जिन्हें अस्थमा, मोटापा या अन्य गंभीर बीमारियां हैं। पढ़ें पूरी खबर...

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

Report: 2038 तक अमेरिका को पछाड़ भारत बन सकता है दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्था! 
वैश्विक परामर्श कंपनी ईवाई की रिपोर्ट के मुताबिक भारत 2038 तक खरीद शक्ति समानता (पीपीपी) के आधार पर दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। उस समय भारत का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 34.2 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। यह आकलन अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के अनुमान पर आधारित है। पढ़ें पूरी खबर...

अल्जीरिया दौरे पर थलसेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी - फोटो : एक्स@ANI

अल्जीरिया दौरे पर भारतीय सेना प्रमुख: स्कूल ऑफ कमांड एंड मेजर स्टाफ का दौरा किया
भारतीय थलसेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी इन दिनों अपने तीन दिवसीय अल्जीरिया के दौरे पर है। जहां हाल ही में उन्होंने अल्जीरिया के तमेंटफॉस्ट स्थित ‘स्कूल ऑफ कमांड एंड मेजर स्टाफ’ का दौरा किया। इस संस्थान में उन्हें मिड-लेवल अधिकारियों को दी जाने वाली स्टाफ और उच्च कमान की ट्रेनिंग के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान जनरल द्विवेदी ने शिक्षकों और प्रशिक्षण ले रहे अधिकारियों से बातचीत की और उनकी प्रोफेशनलिज्म की सराहना करते हुए उन्हें उत्कृष्ट सैन्य नेतृत्व के लिए प्रेरित किया। पढ़ें पूरी खबर...

एएस ओका, पूर्व जज, सुप्रीम कोर्ट - फोटो : एएनआई

कॉलेजियम को असहमति पर गौर करने की जरूरत; जस्टिस एएस ओका
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिशों पर जस्टिस बीवी नागरत्ना की कड़ी असहमति के बावजूद, दो हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों को सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नत किए जाने के बारे में अब सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस एएस ओका ने टिप्पणी की है। जस्टिस (रि.) ओका ने कहा, हाईकोर्ट से लेकर सरकार तक की प्रक्रिया में पारदर्शिता होनी चाहिए और कॉलेजियम में किसी भी असहमति पर गौर करने की जरूरत है। पढ़ें पूरी खबर...

राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोआन - फोटो : ANI

Turkiye Steel Dome: राष्ट्रपति अर्दोआन ने वायु रक्षा प्रणाली स्टील डोम का उद्घाटन किया
तुर्किये के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोआन ने बुधवार को तुर्किये की एकीकृत वायु रक्षा प्रणाली स्टील डोम का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह देश और उसके रक्षा उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है। पढ़ें पूरी खबर...

गणेश चतुर्थी पर राज ठाकरे के घर पहुंचे सीएम देवेंद्र फडणवीस - फोटो : एक्स@Dev_Fadnavis

Politics: निकाय चुनाव से पहले शिवसेना UBT-मनसे के मिलन का एक और संकेत
देशभर में बुधवार को गणपति के आगमन से माहौल उत्सव पूर्ण रहा। लोग आपसी मतभेद को भुलाकर बप्पा का स्वागत करते दिखें। इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे के घर पहुंचे। जहां उन्होंने गणपति बाप्पा के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्य की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। सीएम फडणवीस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके इस बात की जानकारी दी। साथ ही कई तस्वीरे भी साझा की। पढ़ें पूरी खबर... 

शम्मी कपूर-आशीष विद्यार्थी-राजेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

Ashish Vidyarthi: काका के स्टारडम के आगे फीके पड़ गए थे शम्मी कपूर के सितारे
एक वक्त था जब शम्मी कपूर की लोकप्रियता शिखर पर थी। फिर काका यानी राजेश खन्ना का सिनेमा में उदय हुआ। इसके बाद शम्मी कपूर के सितारे कुछ फीके पड़ने शुरू हुए। वक्त बदलने के साथ इंडस्ट्री में लोगों का रवैया कैसे बदलता है? इसे लेकर शम्मी कपूर ने आशीष विद्यार्थी को एक सीख दी थी। हाल ही में अभिनेता ने वह किस्सा शेयर किया। पढ़ें पूरी खबर...

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI

US: विदेशी मदद पर रोक के लिए ट्रंप प्रशासन की सुप्रीम कोर्ट में अपील
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रशासन ने विदेशी मदद की फंडिग पर रोक लगाने के लिए एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। इसके लिए ट्रंप प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट में आपात अपील दाखिल की है। ये फंडिग वैश्विक स्वास्थ्य, एचआईवी और एड्स जैसे जरूरी कार्यक्रमों के लिए दी जा रही है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

GTRI: सस्ते तेल खरीद का लाभ जल्द गंवा सकता है भारत
अमेरिकी टैरिफ के कारण निर्यात के मोर्चे पर होने वाले नुकसान की भरपाई में भारत सस्ते रूसी तेल की खरीद से हुए लाभ को जल्द गंवा सकता है। चिंता की बात है कि इसका तत्काल कोई समाधान भी नजर नहीं आ रहा है। विश्लेषकों का अनुमान है कि भारत ने 2022 की शुरुआत से रूस से तेल आयात बढ़ाकर कम से कम 17 अरब डॉलर की बचत की है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें