आज शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 की सुबह देश-दुनिया की बड़ी और हलचल भरी खबरों के साथ आपका अमर उजाला हाजिर है। संसद के 30 नवंबर से प्रस्तावित विशेष सत्र को लेकर कांग्रेस ने संसदीय दल की बैठक बुलाई है। परिसीमन विधेयक पर भी राजनीतिक हलचल तेज है। कांग्रेस सांसद कार्ति पी. चिदंबरम ने संकेत दिए हैं कि एनसीपी-एसपी और डीएमके का रुख बदल सकता है और उन्हें केंद्र सरकार का समर्थन मिल सकता है। वहीं, जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी से पहले आतंकियों के खिलाफ अभियान तेज करने की तैयारी है। एक ओर, पाकिस्तानी सोशल मीडिया हैंडल पर उत्तर प्रदेश के चुनावी माहौल को बिगाड़ने की कोशिशें की जा रही हैं। दूसरी तरफ, मौसम में बदलाव के चलते पहाड़ी राज्यों में ठंड बढ़ी है और 13 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, दिल्ली में प्रदूषण के बीच फेफड़ों के कैंसर के बढ़ते मामले भी चिंता बढ़ा रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में एनआईओएस 2027-28 से पहली से 12वीं तक के सभी 86 विषयों का पाठ्यक्रम बदलने जा रहा है। वहीं, केंद्र ने जाकिर नाइक के संगठन इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन के खिलाफ यूएपीए के तहत कार्रवाई से जुड़ी शक्तियां राज्यों को दी हैं।
देश-दुनिया की ये सभी बड़ी खबरें विस्तार से पढ़ें एक जगह और एक ही क्लिक में...
संसद सत्र के दौरान सरकार को घेरने की तैयारी में कांग्रेस
- फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
संसद सत्र: आर-पार के मूड में विपक्ष, कांग्रेस की बैठक आज; परिसीमन बिल पर सरकार की रणनीति नाकाम करने की तैयारी
संसद के 30 नवंबर से प्रस्तावित विशेष सत्र को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को संसदीय दल की बैठक बुलाई है। संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी के नेतृत्व में होने वाली इस बैठक में पार्टी आगामी सत्र की रणनीति तय करेगी। शाम 4:30 बजे रणनीतिक समूह की बैठक भी होगी। कांग्रेस ने केंद्र पर विपक्ष को विश्वास में लिए बिना सत्र बुलाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार अपने मकसद में सफल नहीं होगी।
पढ़ें पूरी खबर...
तमिलनाडु-पुडुचेरी में भारी बारिश की चेतावनी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
13 राज्यों में कोहरे का अलर्ट: उत्तर और मध्य भारत में पारा लुढ़का, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में झीलें जमीं
पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर भी पड़ने लगा। कई राज्यों में तापमान गिरा है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में रात का तापमान गिरने से ठिठुरन बढ़ी है। कश्मीर घाटी और हिमाचल के ऊपरी इलाकों में कई झीलें और ताल जम गए हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ समेत 13 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।
पढ़ें पूरी खबर...
1
- फोटो : अमर उजाला
आर-पार की रणनीति: बर्फबारी से पहले पहाड़ों से होगा आतंकियों का सफाया, घाटी में तेज होंगे इनपुट आधारित ऑपरेशन
जम्मू संभाग के पहाड़ी और घने जंगलों वाले इलाकों में सक्रिय आतंकियों के खिलाफ भारी बर्फबारी से पहले निर्णायक अभियान तेज किए जाएंगे। सुरक्षा एजेंसियां यहां छिपे विदेशी आतंकियों को मार गिराने के लिए सटीक खुफिया सूचना (इनपुट) आधारित ऑपरेशन को अंजाम देंगी। सर्दियों से पहले जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा रणनीति तय करने के लिए वीरवार को केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन और आईबी निदेशक महेश दीक्षित जम्मू पहुंचे। पुलिस मुख्यालय में हुई उच्चस्तरीय बैठक में उन्होंने जम्मू के साथ-साथ कश्मीर संभाग की सुरक्षा स्थिति की भी गहन समीक्षा की।
पढ़ें पूरी खबर...
सबसे अधिक मामले एम्स में सामने आए।
- फोटो : AI
चिंता की बात: दिल्ली में हर तीसरे दिन फेफड़ों के कैंसर से जा रही है एक जान, अस्पतालों में हर महीने 83 नए मरीज
दिल्ली की जहरीली हवा के बीच फेफड़ों के कैंसर के लगातार बढ़ रहे आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। दिल्ली के चार प्रमुख सरकारी अस्पतालों में बीते साढ़े छह साल में फेफड़ों के कैंसर से अब तक 913 मरीजों की जान जा चुकी है। यानी औसतन हर तीसरे दिन एक मरीज ने इस जानलेवा बीमारी के चलते दम तोड़ दिया। वहीं, तीन अस्पतालों में इसी अवधि के दौरान फेफड़ों के कैंसर के 6,581 मामले दर्ज हुए हैं। इसका औसत हर महीने करीब 83 नए मरीजों का है।
पढ़ें पूरी खबर...
राजनीतिक दलों के नाम पर फर्जी पोस्ट से फैलाया जा रहा तनाव
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
सेना-कश्मीर के बाद अब यूपी चुनाव निशाने पर: पाकिस्तानी हैंडल सक्रिय, दलों के नकली चेहरे ओढ़ भड़का रहे आपसी जंग
सेना और कश्मीर पर झूठ फैलाते रहे पाकिस्तानी हैंडल अब उत्तर प्रदेश के चुनावी मैदान में उतर आए हैं। तरीका नया है और ज्यादा खतरनाक भी। ये हैंडल किसी राजनीतिक दल के समर्थक बनकर ऐसी पोस्ट डालते हैं, जिससे विरोधी दल के कार्यकर्ता भड़क उठें, और फिर दोनों तरफ के असली लोग आपस में भिड़ जाते हैं।
पढ़ें पूरी खबर...
जाकिर नाइक
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
जाकिर नाइक की बढ़ेंगी मुश्किलें: केंद्र ने राज्यों को दिया अधिकार, संगठन के वित्तीय संसाधनों पर कसेगा शिकंजा
केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को सख्त गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 (यूएपीए) के तहत फंड और परिसरों से संबंधित शक्तियों का इस्तेमाल करने का अधिकार दिया है। यह आदेश भगोड़े उपदेशक जाकिर नाइक के इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (आईआरएफ) के संबंध में जारी किया गया है। इस महीने की शुरुआत में इस संगठन को गैरकानूनी संघ घोषित किया गया था।
पढ़ें पूरी खबर...
इस्राइल में सरकार गठन पर लिबरमैन की चेतावनी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
इस्राइल: नई सरकार बनाने की कवायद तेज, आइजनकोट को मिला डेमोक्रेट्स का साथ; नेतन्याहू चल सकते हैं ये सियासी चाल
इस्राइल में नई सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। इस बीच इस्राइल बेतेनु पार्टी के प्रमुख एविगडोर लिबरमैन ने चेतावनी दी है कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, याशर पार्टी के अध्यक्ष गादी आइजनकोट को प्रधानमंत्री पद साझा करने का प्रस्ताव दे सकते हैं। लिबरमैन ने इसे नई सरकार के गठन की प्रक्रिया को बाधित करने की संभावित राजनीतिक चाल बताया है।
पढ़ें पूरी खबर...
रोजगार से जुड़े पाठ्यक्रमों पर रहेगा जोर
- फोटो : अमर उजाला प्रिंट
एनआईओएस में हो रहा बड़ा बदलाव: पहली से 12वीं तक 86 विषयों की नई किताबें, 22 भाषाओं में होंगी तैयार
शैक्षणिक सत्र 2027-28 से राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) के बच्चे भी सीबीएसई और राज्यों के शिक्षा बोर्डों की तर्ज पर गुणवत्तायुक्त पढ़ाई करेंगे। करीब 12 साल बाद एनआईओएस अपना पाठ्यक्रम बदलने जा रहा है। पहली से 12वीं तक सभी 86 विषयों का पाठ्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020, राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (एनसीएफ) 2022 और एनसीईआरटी के अनुरूप 22 भारतीय भाषाओं में तैयार हो रहा है।
पढ़ें पूरी खबर...
कॉपरनिकस का अनुमान वास्तविक स्तर से दोगुना
- फोटो : अमर उजाला प्रिंट
वैज्ञानिकों ने पकड़ी खामी: प्रदूषण के सही आंकड़े नहीं बताते कई विदेशी मॉडल, पीएम 2.5 के आंकड़ों पर उठे सवाल
देश में हवा कितनी प्रदूषित है, इसका पता लगाने के लिए सिर्फ जमीनी स्तर पर काम कर रहे निगरानी केंद्रों के आंकड़ों का ही इस्तेमाल नहीं होता। सैटेलाइट और मौसम मॉडल से भी प्रदूषण का अनुमान लगाया जाता है। लेकिन इनसे मिलने वाले आंकड़े हमेशा सही तस्वीर नहीं दिखाते। भारतीय वैज्ञानिकों के नए अध्ययन में सामने आया है कि तीन वैश्विक मॉडल्स ने पीएम 2.5 का स्तर वास्तविक माप से न केवल ज्यादा बताया बल्कि उन सबके आंकड़े भी अलग-अलग पाए गए।
पढ़ें पूरी खबर...
कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कौन से दल दे सकते हैं सरकार का साथ?: परिसीमन विधेयक पर संसद में होगा खेला, कार्ति चिदंबरम ने किया बड़ा इशारा!
कांग्रेस सांसद कार्ति पी. चिदंबरम ने परिसीमन विधेयक को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार (एनसीपी-एसपी) और द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके) के रुख में संभावित बदलाव के संकेत दिए हैं। उन्होंने इशारा किया कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को इन दलों का समर्थन मिल सकता है।
पढ़ें पूरी खबर...