फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: आज नौसेना में शामिल होंगे युद्धपोत उदयगिरि-हिमगिरि; पटना में बवाल और कई राज्यों में बारिश का कहर

Tue, 26 Aug 2025 07:01 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 12
देश-दुनिया की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला

देश के कम से कम 14 राज्यों में पिछले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में हालात गंभीर हैं। नदियां-नाले उफान पर हैं। सड़कें टूटने और भूस्खलन के कारण आवाजाही बाधित हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान में अभी एक हफ्ते बारिश जारी रहने के आसार हैं। उत्तर प्रदेश में मंगलवार से मानसून की सक्रियता में कमी आ सकती है, पर मध्य प्रदेश, गुजरात, बिहार, असम, ओडिशा में पांच से सात दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। वहीं हिंद महासागर में भारत की शक्ति और बढ़ने जा रही है। विशाखापत्तनम स्थित बेस में मंगलवार को अत्याधुनिक प्रोजेक्ट 17ए मल्टी- मिशन स्टील्थ फ्रिगेट उदयगिरि और हिमगिरि नौसेना में शामिल किए जाएंगे। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह इस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। एक तरफ लखनऊ के गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के सभागार में मंगलवार से तीन दिवसीय रोजगार महाकुंभ का आगाज होने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। यहां देश की बहुचर्चित कंपनियों में करीब 50 हजार युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य है। आठवीं पास से परास्नातक और डिप्लोमा इंजीनियरिंग तक की शैक्षिक योग्यता रखने वाले युवा इस अवसर का लाभ ले सकते हैं। वहीं दूसरी ओर  आज देशभर में हरतालिका तीज का पर्व मनाया जा रहा है। इसे तीजा के नाम से भी जाना जाता है। यह व्रत भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तपस्य की थी, जिससे प्रसन्न होकर महादेव ने पार्वती को पत्नी रूप में स्वीकार किया। तभी से यह व्रत विशेष महत्व रखता है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

14 राज्यों में नदी-नाले उफनाए, भूस्खलन ने भी बढ़ाईं मुश्किल

2 of 12
बोधगया में बाढ़ से हालात फिर हुए बदतर - फोटो : अमर उजाला

देश के कम से कम 14 राज्यों में पिछले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में हालात गंभीर हैं। नदियां-नाले उफान पर हैं। सड़कें टूटने और भूस्खलन के कारण आवाजाही बाधित हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान में अभी एक हफ्ते बारिश जारी रहने के आसार हैं। उत्तर प्रदेश में मंगलवार से मानसून की सक्रियता में कमी आ सकती है, पर मध्य प्रदेश, गुजरात, बिहार, असम, ओडिशा में पांच से सात दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन

आज नौसेना में शामिल होंगे अत्याधुनिक युद्धपोत उदयगिरि और हिमगिरि

3 of 12
युद्धपोत उदयगिरि और हिमगिरि - फोटो : एएनआई

हिंद महासागर में भारत की शक्ति और बढ़ने जा रही है। विशाखापत्तनम स्थित बेस में मंगलवार को अत्याधुनिक प्रोजेक्ट 17ए मल्टी- मिशन स्टील्थ फ्रिगेट उदयगिरि और हिमगिरि नौसेना में शामिल किए जाएंगे। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह इस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। पढ़ें पूरी खबर..

रोजगार महाकुंभ का आगाज आज से, CM करेंगे शुभारंभ

4 of 12
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

लखनऊ के गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के सभागार में मंगलवार से तीन दिवसीय रोजगार महाकुंभ का आगाज होने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। यहां देश की बहुचर्चित कंपनियों में करीब 50 हजार युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य है। आठवीं पास से परास्नातक और डिप्लोमा इंजीनियरिंग तक की शैक्षिक योग्यता रखने वाले युवा इस अवसर का लाभ ले सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन

हरतालिका तीज आज, जानें शिव गौरी पूजा का शुभ मुहूर्त

5 of 12
हरतालिका तीज 2025 - फोटो : अमर उजाला

आज देशभर में हरतालिका तीज का पर्व मनाया जा रहा है। इसे तीजा के नाम से भी जाना जाता है। यह व्रत भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तपस्य की थी, जिससे प्रसन्न होकर महादेव ने पार्वती को पत्नी रूप में स्वीकार किया। पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन

पटना में अटल पथ पर बवाल, भाई-बहन की मौत से गुस्साए लोगों ने आगजनी की

6 of 12
अटल पथ पर प्रदर्शन के बाद पहुंची पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला

पटना में लोगों ने अटल पथ पर जमकर बवाल किया। भाई-बहन की रहस्यमयी मौत के विरोध में इंद्रपुरी इलाके के लोगों का गुस्सा अटल पथ पर फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने सड़क को पूरी तरह से जाम कर दिया। देखते ही देखते भीड़ बेकाबू हो गई और बीच सड़क पर आगजनी, तोड़फोड़ और पथराव शुरू हो गया। भीड़ के निशाने पर इस बार VIP गाड़ी और स्कॉर्ट पुलिस की गाड़ी भी आ गई। पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन

अमेरिकी झंडा जलाने वाले पर होगी सख्त कार्रवाई, ट्रंप ने आदेश पर किए हस्ताक्षर

7 of 12
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

अमेरिकी झंडा जलाने वालों के खिलाफ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सख्त रुख अपनाया है। इसके लिए उन्होंने सोमवार को एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर भी किए हैं, जिसमें अमेरिकी झंडा जलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही गई है। उन्होंने न्याय विभाग को निर्देश दिया है कि ऐसे मामलों की जांच की जाए और दोषियों पर मुकदमा चलाया जाए। पढ़ें पूरी खबर..

वॉशिंगटन में सेना तैनाती पर ट्रंप बोले- शायद लोग तानाशाह को पसंद करते हैं

8 of 12
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में सेना की तैनाती को लेकर चल रहे विवाद के बीच सोमवार को राष्ट्रपति ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि शायद लोग तानाशाह को पसंद करते हैं। उन्होंने यह बात उस समय कही जब वे राजधानी वॉशिंगटन में कानून-व्यवस्था को लेकर नए सख्त कदमों की घोषणा कर रहे थे। व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में करीब 80 मिनट की लंबी प्रेस वार्ता में ट्रंप ने अपने आलोचकों पर जमकर हमला बोला। पढ़ें पूरी खबर..

टैरिफ लागू हुआ तो प्रभावित क्षेत्रों को वित्तीय मदद मुहैया कराएगा आरबीआई

9 of 12
संजय मल्होत्रा - फोटो : amarujala.com

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अगर बुधवार से भारत पर भारी टैरिफ लागू करते हैं तो प्रभावित सेक्टरों को आरबीआई अतीत की तरह वित्तीय मदद मुहैया कराएगा। भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा, संकट से उबरने के लिए सबसे बुरी तरह प्रभावित क्षेत्रों को वित्तीय मदद की जरूरत होगी। पढ़ें पूरी खबर...

मस्क ने Apple-OpenAI पर दायर किया मुकदमा

10 of 12
एलन मस्क - फोटो : एएनआई

जानेमाने कारोबारी और टेस्ला प्रमुख एलन मस्क इन दिनों एक बार फिर चर्चा में चल रहे हैं। कारण है कि मस्क ने सोमवार को टेक्सास की एक अदालत में एप्पल और ओपनएआई के खिलाफ 61 पन्नों का एक बड़ा मुकदमा दायर किया है। मस्क का आरोप है कि एप्पल और ओपनएआई मिलकर कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के क्षेत्र में अपनी प्रतिद्वंद्विता को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...

राष्ट्रपति मुर्मू बोलीं- यूपीआई से जलवायु तक, फिजी संग विकास की साझेदारी बढ़ाएगा भारत

11 of 12
फिजी के प्रधानमंत्री सिटिवेनी लिगामामादा राबुका और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : एक्स@rashtrapatibhvn

फिजी गणराज्य के प्रधानमंत्री सिटिवेनी लिगामामादा राबुका ने सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, राष्ट्रपति मुर्मू ने प्रधानमंत्री राबुका और उनके प्रतिनिधिमंडल का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने अगस्त 2024 में अपनी फिजी यात्रा को याद करते हुए कहा कि वहां उन्हें आदिवासी समुदाय द्वारा पारंपरिक स्वागत मिला और उन्होंने भारतीय मूल के लोगों से भी मुलाकात की थी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

'रागिनी एमएमएस' की तीसरी किस्त को लेकर आई अपडेट, तमन्ना के बाद हुई एक और एक्ट्रेस की एंट्री

12 of 12
एकता कपूर और तमन्ना भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम@tamannaahspeaks, ektarkapoor
निर्माता और निर्देशक एकता कपूर एक बार फिर से अपनी आगामी फिल्म 'रागिनी एमएमएस 3' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हर बार की तरह इस बार फिल्म में नई स्टार कास्ट नजर आएगी, जिसमें अभी तक तमन्ना भाटिया की एंट्री हो चुकी है। वहीं अब एक और एक्ट्रेस के होने की जानकारी सामने आई है। जानिए कौन है वह एक्ट्रेस जो तमन्ना के साथ 'रागिनी एमएमएस 3' में नजर आएंगी। पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें