फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: उपराष्ट्रपति का अचानक इस्तीफा; कई राज्यों में बारिश का कहर; आज UP में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

Tue, 22 Jul 2025 05:40 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। धनखड़ ने अपने इस्तीफे में लिखा, 'मैं स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए और डॉक्टरों की सलाह का पालन करते हुए भारत के उपराष्ट्रपति पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देता हूं। यह इस्तीफा संविधान के अनुच्छेद 67(ए) के अनुसार है। मैं भारत की माननीय राष्ट्रपति को हार्दिक धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान मुझे लगातार सहयोग और एक शांतिपूर्ण कार्य संबंध प्रदान किया। यह मेरे लिए बेहद सुखद अनुभव रहा।' इसके अलावा, भारी बारिश से पश्चिमी हिमालयी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में एक बार फिर तबाही मची है। बारिश के कारण अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई है। तीन राष्ट्रीय राजमार्ग समेत 400 से अधिक सड़क मार्ग बंद हो गए और हजारों लोग बीच सफर में फंस गए। हिमाचल में भारी बारिश को लेकर जारी अलर्ट के चलते स्कूलों में छुट्टियां कर दी गई हैं। इसके अलावा, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि मंगलवार को प्रदेश के सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। यह प्रदर्शन बिजली काटौती, निजीकरण और यूरिया खाद की किल्लत के विरोध में किया जाएगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पद से दिया इस्तीफा - फोटो : एएनआई (एएनआई)

Vice President: धनखड़ का उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा, स्वास्थ्य का दिया हवाला
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। धनखड़ ने अपने इस्तीफे में लिखा, 'मैं स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए और डॉक्टरों की सलाह का पालन करते हुए भारत के उपराष्ट्रपति पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देता हूं। यह इस्तीफा संविधान के अनुच्छेद 67(ए) के अनुसार है। मैं भारत की माननीय राष्ट्रपति को हार्दिक धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान मुझे लगातार सहयोग और एक शांतिपूर्ण कार्य संबंध प्रदान किया। यह मेरे लिए बेहद सुखद अनुभव रहा।' पढ़ें पूरी खबर...

चंबा के मैहला में भूस्खलन की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त मकान - फोटो : अमर उजाला

बारिश से हाहाकार: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में 400 से अधिक सड़कें बंद
भारी बारिश से पश्चिमी हिमालयी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में एक बार फिर तबाही मची है। बारिश के कारण अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई है। तीन राष्ट्रीय राजमार्ग समेत 400 से अधिक सड़क मार्ग बंद हो गए और हजारों लोग बीच सफर में फंस गए। हिमाचल में भारी बारिश को लेकर जारी अलर्ट के चलते स्कूलों में छुट्टियां कर दी गई हैं। पढ़ें पूरी खबर...

कांग्रेस

UP: बिजली कटौती, निजीकरण और यूरिया खाद की किल्लत को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि मंगलवार को प्रदेश के सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। यह प्रदर्शन बिजली काटौती, निजीकरण और यूरिया खाद की किल्लत के विरोध में किया जाएगा। सभी जिला /तहसील/ब्लाक मुख्यायलों पर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

एमके स्टालिन, सीएम, तमिलनाडु - फोटो : ANI

Tamil Nadu: सीएम स्टालिन की तबीयत बिगड़ी, हल्के चक्कर आने के बाद अस्पताल में भर्ती
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की सोमवार सुबह सैर के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें हल्के चक्कर आने के बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उन्हें तीन दिन आराम करने की सलाह दी है। उपमुख्यमंत्री और उनके बेटे उदयनिधि स्टालिन ने इस संबंध में पत्रकारों से बात की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री को तीन दिन आराम करने की सलाह दी गई है। उन्होंने यह भी बताया कि सीएम स्टालिन की हालत में सुधार हो रहा है। उदयनिधि ने कहा, 'इलाज कर रहे डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। पिछले दो-तीन महीनों के उनके व्यस्त कार्यक्रम ने उन पर काफी असर डाला है।' पढ़ें पूरी खबर...

इंदौर विमानतल। - फोटो : अमर उजाला

गोवा से इंदौर आ रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हाइड्रोलिक सिस्टम में आई थी खराबी
गोवा से सोमवार को इंदौर आ रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग इंदौर विमानतल पर कराई गई। उड़ान के दौरान आई तकनीकी खराबी के बाद पायलेट ने वाॅर्निंग मैसेज भेजा था। इसके बाद एयरपोर्ट पर फायर ब्रिगेड की दमकलें व अन्य स्टाॅफ अलर्ट मोड पर रहा और पायलेट ने सकुशल एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराई। प्लेन में 140 यात्री सवार थे और सभी सुरक्षित है। पढ़ें पूरी खबर...

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस। - फोटो : एएनआई (फाइल)

Mumbai Train Blast: 'सुप्रीम कोर्ट में देंगे चुनौती', हाईकोर्ट से 12 आरोपियों के बरी होने पर बोले सीएम फडणवीस
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को बॉम्बे हाईकोर्ट के उस फैसले पर हैरानी जताई, जिसमें 2006 के मुंबई लोकल ट्रेन धमाकों के 12 आरोपियों को बरी किया गया। फडणवीस ने कहा, हाईकोर्ट का फैसला चौंकाने वाला है। उन्होंने कहा, हम इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे। पढ़ें पूरी खबर...

शेख हसीना - फोटो : एएनआई (फाइल)

Bangladesh: फिर से सत्ता में आ सकती है अवामी लीग-हसीना, लेकिन सुधारने होंगे तौर-तरीके
वरिष्ठ पत्रकार और लेखक मानष घोष ने दावा किया है कि अवामी लीग को बांग्लादेश की धरती से कभी नहीं मिटाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पार्टी और अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना भी फिर से सत्ता में लौट सकती हैं। लेकिन इसके लिए हसीना को अपने तौर-तरीके बदलने होंगे। पढ़ें पूरी खबर...

मिजोरम के विधायक लालरिंतलुआंगा सैलो - फोटो : X@MizoramGovernor

Mizoram: मिजोरम के विधायक लालरिंतलुआंगा सैलो का दिल्ली में निधन
मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के विधायक लालरिंतलुआंगा सैलो का सोमवार को नई दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि डम्पा विधायक की उम्र 65 वर्ष थी। वह स्क्रब टाइफस समेत कई जटिल बीमारियों से पीड़ित थे। विधायक के पार्थिव शरीर को आज आइजोल लाए जाने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर...

बांग्लादेश में एफ-7बीजीआई लड़ाकू विमान स्कूल की बिल्डिंग से टकराया। - फोटो : अमर उजाला

Bangladesh F-7BGI Crash: कैसे स्कूल से टकरा गया चीन निर्मित लड़ाकू विमान
बांग्लादेश में सोमवार (21 जुलाई) को एक बड़ा हादसा हुआ। ढाका के उत्तरा में स्थित एक स्कूल-कॉलेज के परिसर में लड़ाकू विमान गिर गया। इस घटना के बाद बांग्लादेश की सेना की तरफ से बयान जारी किया गया है, जिसमें बताया गया है कि फाइटर जेट स्कूल की बिल्डिंग से टकरा गया। इस हादसे में कम से कम 19 लोगों की मौत हुई, जबकि 150 से ज्यादा लोग घायल हो गए। पढ़ें पूरी खबर...

आरजे महवश - फोटो : इंस्टाग्राम

RJ Mahvash: 'काम न हो तो मैं इस जगह कभी वापस ना आऊं', लंदन में परेशान हुईं आरजे महवश
आरजे महवश इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। वजह है उनकी निजी जिंदगी। दरअसल, महवश का नाम क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से जोड़ा जा रहा है। दोनों के कथित डेटिंग की खबरें काफी वक्त से आ रही हैं। यहां तक कि इस वक्त दोनों साथ में लंदन में हैं, इसका संकेत भी महवश ने हालिया सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दिया। पढ़ें पूरी खबर...

शेयर मार्केट - फोटो : amarujala.com

Share Market: भारत बना दुनिया का सबसे महंगा शेयर बाजार
भारत दुनिया के सबसे महंगे इक्विटी बाजारों में से एक बना हुआ है। नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज की नवीनतम रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। नुवामा रिसर्च ने बताया कि देश का 12 महीने का अग्रिम मूल्य से आय (पीई) अनुपात 23.3 है। यह प्रमुख वैश्विक और उभरते बाजारों से सबसे अधिक है। यह अनुपात अपने 10 साल के औसत से 1.6 स्टैंडर्ड डिविएशन ऊपर है, जो यह दर्शाता है कि भारतीय शेयर बाजार का मूल्यांकन ऐतिहासिक स्तरों की तुलना में काफी ऊंचा है। पढ़ें पूरी खबर...

इंग्लैंड की टीम - फोटो : PTI

IND vs ENG: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट के लिए घोषित की प्लेइंग-11
इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ 23 जुलाई से मैनचेस्टर में होने वाले चौथे टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग-11 घोषित कर दी है। इंग्लैंड ने इस मैच के लिए एक बदलाव किया है और ऑफ स्पिनर शोएब बशीर की जगह लियाम डॉवसन को मौका दिया है। डॉवसन की आठ साल बाद इंग्लैंड के लिए कोई टेस्ट मैच खेलेंगे। उन्होंने इससे पहले आखिरी बार 2017 में टेस्ट मैच खेला था। पढ़ें पूरी खबर...

रूस-यूक्रेन युद्ध (फाइल) - फोटो : पीटीआई

 मॉस्को में यूक्रेन के हवाई हमले से तिलमिलाया रूस, नाटो की बैठक से पहले पलटवार
मॉस्को पर सोमवार तड़के रूस के बड़े ड्रोन हमलों से रूस तिलमिला गया है। रूस ने भी हमले के जवाब में पलटवार किया और कीव पर हाल के महीनों में से एक सबसे बड़ा हवाई हमला किया। रूस का यूक्रेन पर हमला ब्रिटेन व जर्मनी द्वारा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाटो सहयोगियों को यूक्रेन को हथियार देने की योजना पर चर्चा के वास्ते आयोजित बैठक की अध्यक्षता से कुछ ही घंटे पूर्व हुआ। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बताया कि इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई और एक 12 वर्षीय बच्चे समेत 15 लोग घायल हो गए। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

अमेरिका का राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एएनआई (फाइल)

US: ट्रंप प्रशासन ने सार्वजनिक किए मार्टिन लूथर किंग जूनियर से जुड़े FBI के रिकॉर्ड
ट्रंप प्रशासन ने मार्टिन लूथर किंग जूनियर से जुड़े एफबीआई के रिकॉर्ड सार्वजनिक कर दिए हैं, जबकि उनके परिवार और उस नागरिक अधिकार संगठन ने इसका विरोध किया था, जिसका नेतृत्व किंग ने 1986 में हत्या तक किया था। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें