फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: दिल्ली CM पर हमला, एटा में सीमेंट संयंत्र का शुभारंभ आज; लिपुलेख दर्रे को लेकर नेपाल की आपत्ति खारिज

Thu, 21 Aug 2025 04:51 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पर हमला करने वाले आरोपी राजेश ने दिल्ली आने के बाद रेखा गुप्ता के निजी व सरकारी आवास की रेकी की थी। बुधवार को सीसीटीवी फुटेज सामने आया, जिसमें आरोपी रिक्शे में सवार होकर मंगलवार को मुख्यमंत्री के शालीमार बाग स्थित निजी आवास पर पहुंचते हुए दिखा है। इसके अलावा, उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एटा में आज विकास को नया आयाम देंगे। मलावन क्षेत्र में श्री सीमेंट प्लांट दूसरी बड़ी परियोजना है जो पूरे देश में जिले को पहचान दिलाएगी। साथ ही इससे बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार भी मिलेगा। इसके अलावा, भारत और नेपाल के बीच लिपुलेख दर्रे को लेकर सीमा विवाद एक बार फिर चर्चा में है। कारण है कि बीते मंगलवार को जब भारत और चीन के लिपुलेख दर्रे के जरिए व्यापार फिर से शुरू करने पर नेपाल ने आपत्ति जताई। इसके बाद सीमा को लेकर विवाद ने एक नया मोड़ ले लिया। ऐसे में बुधवार को भारत ने नेपाल द्वारा जताई गई आपत्ति पर सख्त प्रतिक्रिया दी है। भारत ने नेपाल द्वारा लिपुलेख दर्रे को लेकर किए गए दावों को सिरे से खारिज कर दिया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और हमले का आरोपी राजेश खिमजी। - फोटो : पीटीआई/ANI

मुख्यमंत्री पर हमला : राजेश ने की थी सीएम के निजी और सरकारी आवास की रेकी
मुख्यमंत्री पर हमला करने वाले आरोपी राजेश ने दिल्ली आने के बाद रेखा गुप्ता के निजी व सरकारी आवास की रेकी की थी। बुधवार को सीसीटीवी फुटेज सामने आया जिसमें आरोपी रिक्शे में सवार होकर मंगलवार को मुख्यमंत्री के शालीमार बाग स्थित निजी आवास पर पहुंचते हुए दिखा है। पढ़ें पूरी खबर...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

UP: आज विकास को नया आयाम देंगे मुख्यमंत्री योगी, एटा में सीमेंट संयंत्र का शुभारंभ
उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एटा में आज विकास को नया आयाम देंगे। मलावन क्षेत्र में श्री सीमेंट प्लांट दूसरी बड़ी परियोजना है जो पूरे देश में जिले को पहचान दिलाएगी। साथ ही इससे बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार भी मिलेगा। मुख्यमंत्री इससे पूर्व लोकसभा चुनाव से पहले 2 मई को एटा जिला मुख्यालय और 9 मई को अलीगंज में आए थे। उससे पहले 16 अक्तूबर 2022 को मलावन स्थित जवाहरपुर विद्यालय तापीय परियोजना में आए थे और जिले को 419 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी थी। अब फिर मलावन क्षेत्र में ही उनका कार्यक्रम तय हुआ है। इसके तहत बृहस्पतिवार को सुबह 10:50 बजे उनका हेलीकॉप्टर मलावन में बनाए गए हेलीपेड पर उतरेगा। यहां वह इस सीमेंट प्लांट का शुभारंभ करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

रणधीर जायसवाल, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता - फोटो : ANI

Lipulekh Dispute: भारत ने लिपुलेख दर्रे को लेकर नेपाल की आपत्ति खारिज की
भारत और नेपाल के बीच लिपुलेख दर्रे को लेकर सीमा विवाद एक बार फिर चर्चा में है। कारण है कि बीते मंगलवार को जब भारत और चीन के लिपुलेख दर्रे के जरिए व्यापार फिर से शुरू करने पर नेपाल ने आपत्ति जताई। इसके बाद सीमा को लेकर विवाद ने एक नया मोड़ ले लिया। ऐसे में बुधवार को भारत ने नेपाल द्वारा जताई गई आपत्ति पर सख्त प्रतिक्रिया दी है। भारत ने नेपाल द्वारा लिपुलेख दर्रे को लेकर किए गए दावों को सिरे से खारिज कर दिया। विदेश मंत्रालय ने साफ कहा कि नेपाल का इस इलाके पर दावा न तो सही है और न ही ऐतिहासिक तथ्यों पर आधारित है। पढ़ें पूरी खबर...

मुकाबले की तैयारी... - फोटो : अमर उजाला

Khelo India: डल झील में वाटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल की शुरुआत आज से
खेलो इंडिया के नए संस्करण वाटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल का आगाज वीरवार से होने जा रहा है। बुधवार को डल झील के रेस कोर्स में खिलाड़ियों ने अपनी तैयारियां परखीं। वहीं उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी आयोजन स्थल का दौरा कर व्यवस्थाएं देखीं। बुधवार को ही खिलाड़ियों और खेल अधिकारियों को फाइनल ब्रीफिंग की गई, जिसमें आयोजन का पूरा प्रारूप समझाया गया। पढ़ें पूरी खबर...

तुलसी गबार्ड, अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक - फोटो : ANI

US: राष्ट्रीय खुफिया विभाग के कर्मचारियों पर लटकी तलवार, 40% की होगी छंटनी
अमेरिका के राष्ट्रीय खुफिया विभाग (ODNI) के कर्मचारियों पर छंटनी की तलवार लटक गई है। ट्रंप प्रशासन ने बुधवार (स्थानीय समयानुसार) को घोषणा की है कि खुफिया विभाग अपने कर्मचारियों की संख्या 40 फीसदी घटाएगा। साथ ही अपने सालाना बजट में 70 करोड़ डॉलर से ज्यादा की कटौती करेगा। पढ़ें पूरी खबर...

कोर्ट का फैसला - फोटो : FreePik

Epstein Case: अमेरिकी कोर्ट ने ठुकराई न्याय विभाग की मांग
अमेरिका के एक संघीय न्यायाधीश ने जेफ्री एपस्टीन की मौत के मामले में बुधवार को ट्रंप प्रशासन को एक बार फिर झटका दिया है। इसके तहत न्यायाधीश ने जेफ्री एपस्टीन से जुड़े देह व्यापार मामले की ग्रैंड जूरी की सुनवाई के दस्तावेज (ट्रांस्क्रिप्ट्स) सार्वजनिक करने की ट्रंप प्रशासन की मांग को खारिज कर दिया। इससे पहले दो अन्य जज भी इसी तरह की मांग को ठुकरा चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर...

सुप्रीम कोर्ट - फोटो : एएनआई

Supreme Court: मतदाता सूची में गड़बड़ी पर सुप्रीम कोर्ट में SIT गठन के लिए याचिका दायर
सुप्रीम कोर्ट में एक अहम याचिका दायर की गई है जिसमें मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने की मांग की गई है। याचिका में कहा गया है कि इस एसआईटी का नेतृत्व किसी पूर्व न्यायाधीश को करना चाहिए ताकि निष्पक्ष जांच हो सके। यह याचिका बेंगलुरु सेंट्रल और अन्य प्रभावित क्षेत्रों में मतदाता सूची में छेड़छाड़ के आरोपों की जांच से जुड़ी है। इस मामले को लेकर सात अगस्त को राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, जिसमें उन्होंने चौंकाने वाले आंकड़े पेश किए थे। पढ़ें पूरी खबर...

स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम - फोटो : Adobe stock

Insurance: व्यक्तिगत बीमा प्रीमियम पर जीएसटी छूट दे सकता है केंद्र
सरकार आम लोगों को व्यक्तिगत जीवन और स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम पर राहत देने जा रही है। बिहार के उपमुख्यमंत्री और बीमा पर गठित मंत्रियों के समूह (जीओएम) के संयोजक सम्राट चौधरी ने बुधवार को कहा कि केंद्र ने व्यक्तिगत जीवन और स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी को माल एवं सेवा कर (जीएसटी) से छूट देने का प्रस्ताव रखा है। फिलहाल जीवन बीमा और स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी के प्रीमियम भुगतान पर 18 प्रतिशत की दर से जीएसटी लगता है। पढ़ें पूरी खबर...

उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी और राहुल गांधी - फोटो : पीटीआई

Justice BS Reddy: 'जब सड़क खामोश... सदन आवारा..'; लोहिया का जिक्र कर बोले उपराष्ट्रपति पद के विपक्षी प्रत्याशी
विपक्षी गठबंधन इंडिया के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी ने बुधवार को गठबंधन के सदस्यों से सदन के सेंट्रल हॉल में चर्चा की। इस दौरान उन्होंने लोहिया का जिक्र करते हुए विपक्ष के नेता राहुल गांधी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लोगों की आवाज उठाते रहते हैं। उनके लिए यह आदत और स्वभाव बन चुका है। वे लगातार चुनौतियों का सामना करते रहते हैं। अपनी कोशिश के तहत उन्होंने तेलंगाना सरकार को व्यवस्थित तरीके से जाति जनगणना करने के लिए राजी कर लिया। पढ़ें पूरी खबर...

पुलिस - फोटो : अमर उजाला

नाइजीरिया में नहीं थम रहा खूनी खेल: मस्जिद पर हमले के बाद गांवों में आगजनी
नाइजीरिया के कात्सीना राज्य में बीते मंगलवार को नवाज के दौरान एक मस्जिद में और उसके आसपास के कई गावों में हुई गोलीबारी में मृतकों की संख्या बढ़कर 50 के आसपास हो गई है। ये जानकारी बुधवार को एक स्थानीय अधिकारी ने दी। राज्य के विधायक अमीनू इब्राहिम ने बताया कि हमलावरों ने 30 लोगों को गोली मार दी, जबकि गांवों में हमला कर 20 अन्य को जिंदा जला दिया। बता दें कि इससे पहले प्रशासन ने मस्जिद में 27 लोगों की मौत की पुष्टि की थी, लेकिन अब यह आंकड़ा बढ़कर 50 हो गया है। फिलहाल किसी समूह ने इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है। पढ़ें पूरी खबर...

विवेक रंजन अग्निहोत्री - फोटो : एएनआई

The Bengal Files: गोपाल मुखर्जी की छवि बिगाड़ने के आरोप पर विवेक की प्रतिक्रिया
विवेक अग्निहोत्री ने बीते दिनों कोलकाला में अपनी आगामी फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' का ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम आयोजिक किया, जिसमें खूब हंगामा हुआ। फिल्म विवादों में घिरी है और निर्देशक के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज हुई हैं। साल 1946 में हुए दंगों को रोकने वाले लोकप्रिय बंगाली योद्धा गोपाल मुखर्जी के पोते शांतनु मुखर्जी ने भी विवेक अग्निहोत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। शांतनु ने निर्देशक पर आरोप लगाया है कि फिल्म में उनके दादा की छवि खराब की गई है। इस किस्म के आरोपों पर विवेक अग्निहोत्री ने प्रतिक्रिया दी है। पढ़ें पूरी खबर...

Asia Cup 2025 - फोटो : Amar Ujala

Asia Cup 2025: भारत-पाकिस्तान का स्क्वॉड जारी, छह टीमों का एलान बाकी
एशिया कप 2025 की शुरुआत नौ सितंबर से होगी जबकि फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को खेला जाएगा। आगामी टूर्नामेंट के लिए भारत और पाकिस्तान के स्क्वॉड की घोषणा हो चुकी है। पुरुष क्रिकेट टीम के बीच होने वाला एशिया कप संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप मुकाबला रविवार (14 सितंबर) को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान की टीमें एक ही ग्रुप में हैं। ऐसे में रविवार (21 सितंबर) को सुपर 4 मैच में फिर से उनके आमने-सामने होने की उम्मीद है। पढ़ें पूरी खबर...

Microsoft - फोटो : Microsoft

Gaza: खबर का दावा- IDF में माइक्रोसॉफ्ट प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल; कर्मचारियों में आक्रोश
गाजा में चल संघर्ष की गूंज अमेरिका की बड़ी टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के मुख्यालय के बाहर देखने को मिला। जहां इस हफ्ते कर्मचारियों ने माइक्रोसॉफ्ट के मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने मांग की कि कंपनी तुरंत इस्राइली सेना से अपने तकनीकी संबंध खत्म करे। मीडिया रिपोर्ट की माने तो प्रदर्शन का कारण यह है कि ब्रिटिश अखबार 'द गार्जियन' की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि इस्राइली सेना माइक्रोसॉफ्ट के एज्योर क्लाउड प्लेटफॉर्म का उपयोग गाजा और वेस्ट बैंक में फलस्तीनियों की फोन कॉल्स की निगरानी के लिए कर रही है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

डेमोसो पर म्यांमार सेना ने कब्जा किया - फोटो : पीटीआई

Myanmar: म्यांमार के शहर डेमोसो पर दो साल बाद फिर से सेना का कब्जा
म्यांमार की सेना ने पूर्वी काया राज्य के रणनीतिक शहर डेमोसो पर लगभग दो साल बाद फिर से कब्जा कर लिया है। सरकारी मीडिया ने बुधवार को बताया कि सेना ने विपक्षी सशस्त्र बलों से नियंत्रण वापस ले लिया है। डेमोसो, जिसे करेनी भी कहा जाता है पर फिर से कब्जा ऐसे समय में हुआ है, जब सेना ने हाल के महीनों में जमीनी और हवाई हमलों के जरिये अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं, ताकि 28 दिसंबर को होने वाले चुनावों से पहले प्रतिरोध के नियंत्रण वाले इलाकों पर फिर से कब्जा किया जा सके। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें