अमेरिका: राहुल गांधी ने भारत की चुनावी प्रक्रिया पर उठाए सवाल, कहा- चुनाव का बहिष्कार नहीं करेगा विपक्ष
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि विपक्षी पार्टियां चुनाव का बहिष्कार नहीं करेंगी, बल्कि चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को उजागर करती रहेंगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष ऐसा कोई कदम नहीं उठाना चाहता, जिससे लोगों की नजर में चुनाव प्रक्रिया की वैधता पर सवाल खड़ा हो और भारतीय लोकतंत्र की व्यवस्था कमजोर हो।
खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
पीएम मोदी: आज फिक्की के शताब्दी वर्ष सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री, 'भारत 2047' के विजन पर होगा मंथन
फिक्की के शताब्दी वर्ष में ‘भारत 2047’ पर चर्चा
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 नवंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) की वार्षिक आम बैठक और वार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इस साल का सम्मेलन खास है, क्योंकि फिक्की अपने स्थापना के 100 साल पूरे करने की ओर बढ़ रहा है। कार्यक्रम की थीम ‘भारत 2047’ रखी गई है।
खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
गुजरात: सूरत में एक कंपनी में लगी भीषण आग, 60 दमकलकर्मी जुटे, तीसरी मंजिल तक पहुंची लपटे; मौके पर क्या स्थिति?
सूरत की फैक्टरी में भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
गुजरात के सूरत में औद्योगिक इलाके सचिन जीआईडीसी स्थित होजीवाला कंपनी की फैक्टरी में भीषण आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि इसे बुझाने के लिए दमकल विभाग को बड़े स्तर पर अभियान चलाना पड़ा। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और सूरत नगर निगम की दमकल टीम मौके पर पहुंच गई। आग की गंभीरता को देखते हुए कुल 10 दमकल गाड़ियों को लगाया गया। करीब 60 दमकलकर्मी लगातार पानी की बौछार कर आग बुझाने में जुटे हैं। राहत की बात यह है कि फैक्टरी के अंदर कोई कर्मचारी या अन्य व्यक्ति फंसा नहीं मिला। इससे एक बड़ा हादसा टल गया और किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है।
खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
ट्रंप, पुतिन और जिनपिंग के बीच त्रिपक्षीय बैठक आज: महामुलाकात पर टिकीं दुनिया की नजरें, क्या हैं अहम मुद्दे?
शेनझेन में एपेक सम्मेलन का आगाज
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
चीन के प्रमुख तकनीकी केंद्र शेनझेन में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) शिखर सम्मेलन का बुधवार को आगाज हुआ। वैश्विक कूटनीति के लिहाज से दिन बेहद ऐतिहासिक रहा, जहां एक तरफ चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच अहम द्विपक्षीय वार्ता हुई, वहीं दूसरी तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी बहुप्रतीक्षित त्रिपक्षीय बैठक में हिस्सा लेने के लिए शेनझेन पहुंच गए हैं।
खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
मौसम: कश्मीर में शून्य से नीचे पहुंचा पारा, पंजाब-हरियाणा-दिल्ली में कोहरे का अलर्ट; कमजोर पड़ा चक्रवात अकवान
मौसम
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
जम्मू-कश्मीर से लेकर उत्तर भारत के मैदानी इलाकों तक मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद रात का तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। गुलमर्ग, पहलगाम और कुपवाड़ा में ठंड बढ़ गई है, जबकि पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में अगले तीन दिनों तक घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। दूसरी ओर, बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात अकवान कमजोर पड़ने के बाद भी आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटीय इलाकों की ओर बढ़ रहा है। इसके 20 नवंबर को तट पार करने की आशंका है।
खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
एम्स में इलाज, अस्पताल में देखभाल: मरीजों के लिए बनेगा डिजिटल रेफरल नेटवर्क, एक क्लिक पर मिलेगी इलाज की सुविधा
मरीजों के लिए बनेगा डिजिटल नेटवर्क
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
गंभीर बीमारी होने पर मरीजों और उनके परिवारों को अक्सर इलाज के लिए जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज और फिर एम्स तक दौड़ लगानी पड़ती है। बड़े अस्पताल में भर्ती होने, डॉक्टर से मिलने और बेड की जानकारी जुटाने में भी काफी समय और परेशानी होती है। अब इस व्यवस्था को बदलने की तैयारी है।
खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
एक्सप्लेनर: चावल उत्पादन में आत्मनिर्भरता क्यों बन रही आर्थिक समस्या? सरकारी खजाने से भूजल तक पर बढ़ा दबाव
देश में जरूरत से ज्यादा चावल का उत्पादन
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
छह दशक पहले जब देश अन्न के दाने-दाने को मोहताज था तो सरकार को लोगों से हफ्ते में एक वक्त का खाना छोड़ने की अपील करनी पड़ती थी, तब किसी ने नहीं सोचा था कि एक दिन यही सफलता देश के लिए आर्थिक बोझ बन जाएगी।
खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
मुरादाबाद: रामपुर पहुंच आजम बोले- 2027 में चुनाव नहीं इंकलाब होगा, देश आजाद है …मगर संविधान कैद
1
- फोटो : अमर उजाला
डासना जेल से रिहा होने के बाद बुधवार की रात को रामपुर पहुंचे समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां ने अपने पुराने तेवर दिखाए। उन्होंने देश की मौजूदा परिस्थितियों, संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि अब यकीन हो गया है कि देश आजाद है, लेकिन संविधान कैद है।
खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
दिल्ली: व्यापार मेले में आज से आम लोगों की एंट्री, ऐसे पहुंचें भारत मंडपम; टाइमिंग से पार्किंग तक जानें सब कुछ
व्यापार मेला में खरीदारी करते लोग
- फोटो : जी पाल
पांच दिन तक कारोबारियों और व्यापारिक प्रतिनिधियों के लिए आरक्षित रहने के बाद 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के दरवाजे बृहस्पतिवार से आम लोगों के लिए खुल जाएंगे। 19 से 27 नवंबर तक दिल्ली-एनसीआर के लोग भारत मंडपम में देश-दुनिया के उत्पादों, हस्तशिल्प, कपड़ों, खानपान और मनोरंजन का आनंद उठा सकेंगे। इस बार मेले में 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों तथा 11 देशों की भागीदारी है। 17 हॉल में 3500 से अधिक प्रदर्शक अपने उत्पाद और सेवाएं पेश कर रहे हैं।
खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
एआई एजेंट बने सुरक्षा के लिए चुनौती: 92 फीसदी भारतीय कंपनियां प्रभावित, सुरक्षा टीमों को भी नहीं रहती जानकारी
कंपनियों में तेजी से बढ़ रहे अनधिकृत एआई एजेंट
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
देशभर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का दायरा तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन इसके साथ ही कॉरपोरेट जगत के सामने सुरक्षा से जुड़ी कई चुनौतियां भी खड़ी हो गई हैं। हाल ही में सामने आए एक नए सर्वे के अनुसार, पिछले 12 महीनों में भारत की अधिकांश कंपनियां एआई एजेंट से जुड़े साइबर हमले से प्रभावित हुई हैं। लगभग 92% भारतीय संगठनों को पिछले एक साल के दौरान एआई एजेंट सुरक्षा संबंधी घटनाओं का सामना करना पड़ा है।
खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...