फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top Headlines: अहमदाबाद में 11 मृतकों के DNA मैच; द. अफ्रीका जीता WTC; प. एशिया पर SCO के बयान से भारत असहमत

Sat, 14 Jun 2025 07:45 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

अहमदाबाद से लंदन जा रहे एअर इंडिया के विमान AI-171 दुर्घटनाग्रस्त होने के मामले में अब तक 11 लोगों की डीएनए जांच से पहचान हो चुकी है। सरकारी डॉक्टरों ने शनिवार को मृतकों का डीएनए परिजनों से मिलान होने के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा, हादसे में मृतकों की संख्या 270 पहुंच गई है। घटना स्थल से कुल 270 शव अहमदाबाद सिविल अस्पताल लाए गए हैं। इसके अलावा, दक्षिण अफ्रीका ने एडेन मार्करम की शतकीय पारी की मदद से ऑस्ट्रेलिया को हराकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का खिताब अपने नाम कर लिया है। गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 282 रनों का लक्ष्य दिया था, लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने पांच विकेट पर 285 रन बनाकर जीत हासिल की। इसके अलावा, भारत ने इस्राइल और ईरान के टकराव पर SCO के बयान से किनारा कर लिया है। शनिवार को विदेश मंत्रालय ने कहा, शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) ने इस्राइल और ईरान के बीच हाल के घटनाक्रम पर एक बयान जारी किया है। भारत ने एससीओ के बयान से जुड़ी उपर्युक्त चर्चा में भाग नहीं लिया। ईरान पर किए गए इस्राइली हमलों की निंदा करने वाले बयान से खुद को अलग करते हुए भारत ने स्पष्ट किया कि उसने उन चर्चाओं में भाग ही नहीं लिया, जिसके बाद एससीओ की निंदा करने वाली टिप्पणियां सामने आईं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

अहमदाबाद विमान हादसा। (फाइल) - फोटो : ANI

Air India Tragedy: डीएनए जांच से अब तक 11 लोगों की पहचान
अहमदाबाद से लंदन जा रहे एअर इंडिया के विमान AI-171 दुर्घटनाग्रस्त होने के मामले में अब तक 11 लोगों की डीएनए जांच से पहचान हो चुकी है। सरकारी डॉक्टरों ने शनिवार को मृतकों का डीएनए परिजनों से मिलान होने के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा, हादसे में मृतकों की संख्या 270 पहुंच गई है। घटना स्थल से कुल 270 शव अहमदाबाद सिविल अस्पताल लाए गए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ित परिवारों को मानसिक आघात से निपटने के लिए शोक परामर्शदाता भी उपलब्ध कराए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

डब्ल्यूटीसी फाइनल - फोटो : PTI

WTC Final: दक्षिण अफ्रीका का टेस्ट में तीसरा सबसे सफल रन चेज, फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को दी मात
दक्षिण अफ्रीका ने एडेन मार्करम की शतकीय पारी की मदद से ऑस्ट्रेलिया को हराकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का खिताब अपने नाम कर लिया है। गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 282 रनों का लक्ष्य दिया था, लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने पांच विकेट पर 285 रन बनाकर जीत हासिल की। दक्षिण अफ्रीका का टेस्ट में यह तीसरा सबसे बड़ा सफल रन चेज है। दक्षिण अफ्रीका की टीम इसके साथ ही पहली बार डब्ल्यूटीसी की विजेता बनी है, जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम खिताब का बचाव नहीं कर सकी है। ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में बढ़त हासिल करने के बावजूद चैंपियन बनने से चूक गई। पढ़ें पूरी खबर...
 

विदेश मंत्रालय (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

West Asia Unrest: भारत ने इस्राइल-ईरान टकराव पर SCO के बयान से किनारा किया
भारत ने इस्राइल और ईरान के टकराव पर SCO के बयान से किनारा कर लिया है। शनिवार को विदेश मंत्रालय ने कहा, शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) ने इस्राइल और ईरान के बीच हाल के घटनाक्रम पर एक बयान जारी किया है। भारत ने एससीओ के बयान से जुड़ी उपर्युक्त चर्चा में भाग नहीं लिया। ईरान पर किए गए इस्राइली हमलों की निंदा करने वाले बयान से खुद को अलग करते हुए भारत ने स्पष्ट किया कि उसने उन चर्चाओं में भाग ही नहीं लिया जिसके बाद एससीओ की निंदा करने वाली टिप्पणियां सामने आईं। पढ़ें पूरी खबर...
 

नीट यूजी परीक्षा में हनुमानगढ़ के महेश ने देशभर में टॉप किया - फोटो : अमर उजाला

NEET UG 2025 Result: नीट यूजी परीक्षा में हनुमानगढ़ के महेश देशभर में अव्वल
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2025 का परिणाम शनिवार को घोषित किया गया। इस परीक्षा में राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के महेश केसवानी ने देशभर में पहली रैंक हासिल कर जिले का नाम पूरे देश में रोशन किया है। महेश को कुल 720 में से 686 अंक प्राप्त हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

वाराणसी में गर्म मौसम और लू के थपेड़ों से बेहाल बच्ची - फोटो : पीटीआई

India Weather Update: हिमालयी इलाकों में लू का कहर, दिल्ली-NCR में उमस भरी गर्मी
लगातार बदल रहा मौसम का मिजाज लोगों की कड़ी परीक्षा ले रहा है। किसी राज्य में बारिश का कहर दिख रहा है तो कई राज्यों में बढ़ता तापमान और लू के थपेड़े से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। असम में बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव सामने आया है। मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर-पश्चिम भारत में आंधी तूफान की आशंका जताई है। पढ़ें पूरी खबर...

सीबीआई - फोटो : पीटीआई

सुपरटेक के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर, 126 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप
सीबीआई ने नोएडा स्थित कंस्ट्रक्शन कंपनी सुपरटेक लिमिटेड और इसके प्रवर्तक आरके अरोड़ा समेत अन्य के खिलाफ 126.07 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। यह जानकारी अधिकारियों ने शनिवार को दी। पढ़ें पूरी खबर...

ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी - फोटो : एएनआई

Bengal: 21 जुलाई को होने वाली रैली के पोस्टरों पर सिर्फ ममता की तस्वीर
तृणमूल कांग्रेस ने फैसला किया है कि 21 जुलाई को होने वाली शहीद दिवस रैली के सभी आधिकारिक पोस्टरों पर सिर्फ पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी की तस्वीर होगी। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने यह कहते हुए रैली से खुद को अलग कर लिया कि वह 1993 में हुए आंदोलन का हिस्सा नहीं थे। पार्टी में दूसरे नंबर के नेता माने जाने वाले अभिषेक के पोस्टर से बाहर होने के फैसले ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है, जिससे पार्टी में फूट की अटकलें लगाई जा रही हैं। पढ़ें पूरी खबर...

IDF ने ईरान के नौ वैज्ञानिकों को मार गिराया - फोटो : अमर उजाला

ईरान के नौ परमाणु वैज्ञानिकों को मार गिराने का दावा, IDF ने मृतकों की सूची जारी की
इस्राइल ने ईरान के नौ परमाणु वैज्ञानिकों को मार गिराने का दावा किया है। इस्राइल डिफेंस फोर्स (IDF) ने मृतकों की सूची भी जारी की है। इसके अलावा एक वीडियो जारी कर इस्राइल ने ये समझाया है कि परमाणु वैज्ञानिकों को मार गिराने के लिए ईरान में किन ठिकानों को निशाना बनाया गया है। आईडीएफ ने कहा है कि एक साथ हुए हमलों में 9 ईरानी परमाणु वैज्ञानिक मारे गए हैं। ये सभी लोग बम बनाने की दिशा में तेजी से प्रयास कर रहे थे और काफी आगे बढ़ चुके थे। पढ़ें पूरी खबर...

एअर इंडिया विमान हादसा - फोटो : PTI

Air India Tragedy: एअर इंडिया अहमदाबाद विमान हादसे के हताहतों को तत्काल ₹25 लाख देगा
भारतीय एयरलाइंस एअर इंडिया ने अहमदाबाद विमान हादसे को लेकर बड़ी घोषणा की है। एयर इंडिया ने कहा कि वह मृतक के परिजनों और घायलों को एक करोड़ रुपये के मुआवजे के अलावा 25 लाख रुपये का अंतरिम भुगतान करेगी। बता दें कि, गुरुवार 12 जून को दोपहर में अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद एअर इंडिया का विमान एआई171 हादसे का शिकार हो गया था। ये विमान रिहायशी इलाके में मौजूद एक मेडिकल कॉलेज के छात्रावास पर गिरा था। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

कमल हासन - फोटो : पीटीआई

प्रशंसक ने कमल हासन को दिया अजीबोगरीब तोहफा, आगबबूला हुए अभिनेता
दिग्गज अभिनेता और मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) प्रमुख कमल हासन आज शनिवार 14 जून को चेन्नई में पार्टी मीटिंग में शामिल हुए। यहां स्टेज पर हाईवॉल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। दरअसल, मामला एक तोहफे के चलते शुरू हुआ और फिर स्थिति को देखते हुए सिक्योरिटी को आना पड़ा। जानिए क्या हुआ? पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें