फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: पेरिस की सड़कों की गंदगी की ट्रेवल व्लागर ने खोली पोल, लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

Sat, 14 Jun 2025 07:29 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

फ्रांस की राजधानी पेरिस में बहुत से लोगों को घूमने का सपना होता है। जब भी पेरिस की बात आती है तो एफिल टॉवर की तस्वीर दिमाग में तैरने लगती है। मगर इन दिनों पेरिस की एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है जिसे आपको भी देखना चाहिए।
विज्ञापन
पेरिस की सड़कों पर गंदगी - फोटो : Instagram/ @doitforicecream
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: फ्रांस की राजधानी पेरिस, जिसे प्यार और खूबसूरती का शहर कहा जाता है, इन दिनों एक वायरल वीडियो की वजह से चर्चा में है। एक फिलिपिनो ट्रैवल व्लॉगर ग्रेसी ने अपने सोशल मीडिया रील में पेरिस की सड़कों की गंदगी को दिखाकर इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। आमतौर पर एफिल टॉवर और शानदार इमारतों के लिए मशहूर इस शहर का यह अनदेखा चेहरा देखकर लोग हैरान हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस वीडियो को इंटरनेट पर 48 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। 

विज्ञापन


वीडियो में क्या दिखाया गया?
सिडनी में रहने वाली ट्रैवल व्लॉगर ग्रेसी ने अपनी हाल की पेरिस यात्रा का एक रील शेयर किया। वीडियो में पेरिस की सड़कों पर बिखरा कचरा, भरे हुए डस्टबिन और गंदे फुटपाथ नजर आ रहे हैं। वह कहती हैं, "सावधान रहें कि आप कहां हाथ लगा रहे हैं!" ग्रेसी ने कैप्शन में लिखा, "पेरिस की खूबसूरती, इतिहास और जादू सचमुच लाजवाब है। मैं तीन बार से ज्यादा पेरिस जा चुकी हूं और हर बार इसे और प्यार करती हूं। लेकिन सच कहूं तो, यहां की सड़कें काफी गंदी होती जा रही हैं, और इससे बदबू भी आती है। फिर भी, घूमने लायक है? बिल्कुल! बस इसे ज्यादा रोमांटिक न समझें।"




पेरिस का दूसरा चेहरा
पेरिस को अक्सर दुनिया के सबसे खूबसूरत शहरों में शुमार किया जाता है। इसकी पत्थर की गलियां, कैंडल लाइट कैफे और ऐतिहासिक इमारतें पर्यटकों को आकर्षित करती हैं। लेकिन ग्रेसी का यह वीडियो पेरिस की कमियों को उजागर करता है। गंदगी और बदबू जैसी समस्याएं उन पर्यटकों के लिए चौंकाने वाली हो सकती हैं, जो इसे केवल ग्लैमरस तस्वीरों से जानते हैं। 

विज्ञापन


लोगों की प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। एक यूजर ने मजाक में लिखा, "पेरिस की गंदगी तो एफिल टॉवर से भी ऊंची है!" एक अन्य ने कहा, "ग्रेसी ने सच दिखाया, पेरिस खूबसूरत है, लेकिन साफ-सफाई की जरूरत है।" कई लोगों ने उनकी ईमानदारी की तारीफ की, जैसे एक कमेंट में लिखा, "ग्रेसी ने ईमानदारी से सच दिखाया है, उनकी इस बहादुरी की तारीफ होनी चाहिए।" कुछ स्थानीय लोगों ने माना कि सड़कों की सफाई एक बड़ी चुनौती है, जबकि कुछ ने इसे पर्यटकों की भीड़ का नतीजा बताया। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर खुद ग्रेसी ने अपने अकाउंट  @doitforicecream से शेयर किया है। खबर लिखने तक इस वीडियो को 48 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, साथ ही इसे 1 लाख से अधिक लोगो ने लाइक किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें