फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: आज पंचतत्व में विलीन होंगे शिबू सोरेन; PM मोदी से मिलेंगे फिलीपीन के राष्ट्रपति और बारिश का कहर

Tue, 05 Aug 2025 07:17 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

झारखंड आंदोलन के प्रणेता, पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार आज मंगलवार को रामगढ़ जिले के नेमरा गांव में किया जाएगा। उनके अंतिम संस्कार में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित कई प्रमुख नेता शिरकत करेंगे। इसके अलावा, फिलीपीन के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर इस समय भारत में हैं। यहां आज वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी समकक्ष द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा, मानसून की बारिश पूरे देश में कहर बरपा रही है। विशेषतौर पर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड ज्यादा प्रभावित हैं। दोनों राज्यों में बारिश के चलते बीते 24 घंटों के दौरान सात लोगों की मौत हो गई है और दो लोग घायल हुए हैं। अब, उत्तर-पश्चिम से लेकर दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर और उसके आसपास के पूर्वी भारत में अगले तीन-चार दिन भारी बारिश की संभावना जताई गई है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

दिशोम गुरू शिबू सोरेन को मंगलवार को दी जाएगी अंतिम विदाई - फोटो : अमर उजाला

आज पंचतत्व में विलीन होंगे शिबू सोरेन
झारखंड आंदोलन के प्रणेता, पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार आज मंगलवार को रामगढ़ जिले के नेमरा गांव में किया जाएगा। उनके अंतिम संस्कार में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित कई प्रमुख नेता शिरकत करेंगे। इसके अलावा झारखंड और बिहार से भी तमाम दलों के वरिष्ठ नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और हजारों की संख्या में आमजन नेमरा पहुंचेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

फर्डिनेंड रोमुआल्डेज मार्कोस जूनियर, राष्ट्रपति, फिलीपीन - फोटो : एएनआई

आज पीएम मोदी से मिलेंगे फिलीपीन के राष्ट्रपति; हैदाराबाद हाउस में होगी द्विपक्षीय वार्ता
फिलीपीन के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर इस समय भारत में हैं। यहां आज वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी समकक्ष द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे। राष्ट्रपति मार्कोस की यह यात्रा दोनों देशों के बीच लगातार हो रही राजनीतिक बातचीत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। भारत और फिलीपीन दोनों ही दक्षिण चीन सागर में स्वतंत्र नौवहन के पक्ष में हैं, इसलिए यह यात्रा समुद्री सहयोग के लिए भी अहम मानी जा रही है। पढ़ें पूरी खबर...

weather update - फोटो : amar ujala

उत्तर-पश्चिम से लेकर दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर में अगले तीन-चार दिन भारी बारिश
मानसून की बारिश पूरे देश में कहर बरपा रही है। विशेषतौर पर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड ज्यादा प्रभावित हैं। दोनों राज्यों बारिश के चलते बीते 24 घंटों के दौरान सात लोगों की मौत हो गई है और दो लोग घायल हुए हैं। जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। केदारनाथ यात्रा भी छह घंटे तक रोकनी पड़ी, इस दौरान लगभग चार हजार श्रद्धालु सोनप्रयाग में फंसे रहे। फिलहाल मानसूनी बारिश से राहत की उम्मीद नहीं है। उत्तर-पश्चिम से लेकर दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर और उसके आसपास के पूर्वी भारत में अगले तीन-चार दिन भारी बारिश की संभावना जताई गई है। पढ़ें पूरी खबर...

पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला

NDA संसदीय दल की बैठक आज: ऑपरेशन सिंदूर के लिए पीएम मोदी होंगे सम्मानित
एनडीए संसदीय दल की बैठक मंगलवार सुबह 9:30 बजे बुलाई गई है। इस बैठक में आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मानित किया जाएगा। इसके बाद पीएम मोदी एनडीए सांसदों को संबोधित भी करेंगे। मानसून सत्र के दौरान एनडीए की इस पहली बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...
 

 

जम्मू कश्मीर सुरक्षाबल - फोटो : बसित जरगर

अनुच्छेद 370 हटने की छठी वर्षगांठ आज: जम्मू-कश्मीर के संवेदनशील इलाकों में हाई अलर्ट
अनुच्छेद 370 खत्म हुए मंगलवार को छह साल पूरे हो जाएंगे। इस दौरान जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कई आयोजन होंगे। इसे देखते हुए पूरे जम्मू संभाग में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। अति संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। संवेदनशील इलाकों में सादे लिबास में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। खुफिया एजेंसियों की तरफ से माहौल खराब करने वालों पर पैनी नजर है। वहीं कश्मीर में संवेदनशील इलाकों में हाई अलर्ट है। पढ़ें पूरी खबर...
 

यूपी के प्राइमरी स्कूल। - फोटो : अमर उजाला।

योगी सरकार का बड़ा फैसला: दो से तीन हजार स्कूलों का विलय होगा निरस्त
प्रदेश में एक किलोमीटर से ज्यादा दूरी वाले और 50 से ज्यादा संख्या वाले स्कूलों का विलय (पेयरिंग) निरस्त करने की प्रक्रिया तेज जो गई है। इस नियम के तहत कई जिलों में काफी संख्या में विद्यालयों का विलय निरस्त किया जा रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसार लगभग दो से तीन हजार विद्यालयों का विलय निरस्त होगा। इसमें सर्वाधिक संख्या एक किलोमीटर से ज्यादा दूरी वाले विद्यालयों की है। पढ़ें पूरी खबर...
 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : एक्स/नरेंद्र मोदी

 'भारत की आलोचना करने वाले खुद रूस के साथ व्यापार कर रहे'; ट्रंप और यूरोप को विदेश मंत्रालय की दो टूक
विदेश मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि भारत अपने राष्ट्रीय हितों और आर्थिक सुरक्षा की रक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगा। उन्होंने यह बयान उस समय दिया, जब भारत पर अमेरिका और यूरोपीय संघ की ओर से रूस से तेल आयात को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। यह स्थिति यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद बनी है। पढ़ें पूरी खबर...
 

जायर बोल्सोनारो, पूर्व राष्ट्रपति, ब्राजील - फोटो : ANI

नजरबंद रहेंगे पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो, ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश
ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार (स्थानीय समयानुसार) को पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो को नजरबंद करने का आदेश दिया। बोल्सोनारो पर आरोप है कि उन्होंने 2022 का चुनाव हारने के बाद कथित तौर पर तख्तापलट करने की कोशिश का नेतृत्व किया था। पढ़ें पूरी खबर...
 

स्टेला रिमिंगटन - फोटो : विकिपीडिया

Stella Rimington Passes Away: यूके की पहली महिला MI5 प्रमुख स्टेला का निधन
ब्रिटेन की खुफिया एजेंसी MI5 की पहली महिला प्रमुख और बाद में एक सफल थ्रिलर लेखिका बनी स्टेला रिमिंगटन का सोमवार (स्थानीय समयानुसार) को निधन हो गया। उनके परिवार ने बताया कि स्टेला 90 वर्ष की थीं। स्टेला रिमिंगटन ने MI5 की पहली महिला प्रमुख बनकर इतिहास रचा। कहा जाता है कि फिल्म अभिनेत्री जूडी डेंच, जिन्होंने सात जेम्स बॉन्ड फिल्मों में MI6 की प्रमुख एम का किरदार निभाया, स्टेला की इसी भूमिका से प्रेरित थीं। पढ़ें पूरी खबर...
 

प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : एजेंसी

कुलगाम में मुठभेड़ जारी, आतंकियों के खात्मे के लिए सुरक्षाबलों ने इलाका घेरा; अब तक दो दहशतगर्द ढेर
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच लगातार चौथे दिन मुठभेड़ जारी रही। दहशतगर्दों के खात्मे के लिए सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर रखी है। सोमवार को दिन भर अखल के जंगल में भीषण फायरिंग और गोले दागने की आवाजें गूंजती रहीं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस ऑपरेशन में थोड़ा और समय लग सकता है, क्योंकि इलाका घने जंगल वाला है। आतंकियों के ऊंचाई पर होने के कारण सुरक्षाबलों को टारगेट तय करना चुनाैती बना हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...
 

ऑपरेशन महादेव के दौरान श्रीनगर के बाहरी इलाके में मुठभेड़ स्थल के पास तैनात सुरक्षाबल। - फोटो : बसित जरगर

Operation Mahadev: पहलगाम हमले के बाद कहां छिपे थे आतंकी, पाकिस्तान कैसे हुआ बेनकाब
सुरक्षा एजेंसियों ने पहलगाम आतंकवादी हमले में शामिल आतंकवादियों की राष्ट्रीयता का पता लगाने के लिए सबूत जुटाए हैं। इनमें पाकिस्तान सरकार की ओर से जारी दस्तावेज और बायोमेट्रिक डाटा सहित अन्य चीजें शामिल हैं। इनसे इस बात की पुष्टि होती है कि वे तीनों आतंकवादी पाकिस्तान के नागरिक थे। ये तीनों आतंकवादी 28 जुलाई को महादेव ऑपरेशन के दौरान श्रीनगर के बाहरी इलाके दाचीगाम जंगल में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए थे। वे पहलगाम की बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को हुए हमले के बाद से दाचीगाम-हरवान वन क्षेत्र में छिपे हुए थे। पहलगाम हमले में 26 लोग मारे गए थे। पढ़ें पूरी खबर...
 

अपराध (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

ओडिशा में चार साल की बच्ची से दरिंदगी: चॉकलेट के बहाने साथ ले गया, फिर किया यौन शोषण
ओडिशा के जाजपुर जिले में एक चार साल की बच्ची से दरिंदगी का मामला सामने आया है। 26 वर्षीय एक युवक बच्ची को चॉकलेट के बहाने बाजार ले गया, जिसके बाद उसने बच्ची से यौन शोषण किया। पेशाब करने के दौरान बच्ची को दर्द होने पर परिवार को यौन शोषण का पता चला। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन

मोल्दोवा अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन का 107वां सदस्य बना - फोटो : X@MEAIndia/ANI

Moldova: अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन का 107वां सदस्य बना मोल्दोवा
विदेश मंत्रालय (एमईए) ने सोमवार को कहा कि मोल्दोवा अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) का 107वां सदस्य बन गया है। एक्स पर एक पोस्ट में विदेश मंत्रालय ने कहा कि सोमवार को नई दिल्ली में भारत में मोल्दोवा की राजदूत एना तबान के साथ बैठक के दौरान अनुसमर्थन पत्र सौंपा गया। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें