आज दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। इसके कारण पर प्रकाश डाले तो समाज को तब तक विकसित नहीं किया जा सकता, जब तक महिलाएं हर क्षेत्र में स्वतंत्र और सशक्त न हो जाएं। महिलाओं के अधिकारों, समानता और उनके योगदान को सम्मान देने के लिए दुनियाभर के तमाम देश हर साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाते हैं। अब सीएम योगी आदित्यनाथ की करें तो योगी आदित्यनाथ शनिवार को नोएडा और ग्रेटर नोएडा में होंगे। सुबह करीब 10:40 बजे मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर नोएडा के सेक्टर- 128 स्थित जेपी के हेलिपैड पर उतरेगा। एक तरफ जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दौरे पर हैं। आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर वह नवसारी में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था की कमान महिला पुलिसकर्मी संभालेंगी। देश में ऐसा पहली बार होगा। वहीं, खुद प्रधानमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट का संचालन महिलाओं को सौंपने की घोषणा की है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आज अमर उजाला की ओर से शक्ति की समृद्धि के लिए मंच सजेगा। होटल क्लार्क अवध में होने वाले इस आयोजन में वित्तीय और आर्थिक क्षेत्र की विशेषज्ञ महिलाओं को सशक्त, सक्षम और समृद्ध बनाने के गुर सिखाएंगी। दोपहर दो से शाम आठ बजे तक महिलाओं के लिए होने वाले इस विशेष सम्मेलन में प्रवेश निशुल्क रहेगा। तो दूसरी ओर दिल्ली सरकार की ओर से शनिवार को महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के संबंध में अहम फैसला लेने की संभावना है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सुबह दस बजे कैबिनेट बैठक बुलाई है। महिला दिवस के मौके पर होने वाली बैठक में महिला समृद्धि योजना लागू करने व होली पर महिलाओं को मुफ्त सिलेंडर देने पर मुहर लग सकती है। उधर, दोपहर 12 बजे भाजपा जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में महिला दिवस पर एक कार्यक्रम करेगी। संभव है कि प्रतीकात्मक तौर पर इसमें कुछ महिलाओं के खाते में पैसा डालकर योजना लॉन्च कर दी जाए। अमर उजाला के इस लिंक में एक ही जगह पढ़िए आज दिन की बड़ी खबरें
समाज को तब तक विकसित नहीं किया जा सकता, जब तक महिलाएं हर क्षेत्र में स्वतंत्र और सशक्त न हो जाएं। महिलाओं के अधिकारों, समानता और उनके योगदान को सम्मान देने के लिए दुनियाभर के तमाम देश हर साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाते हैं। इस दिन को मनाने का उद्देश्य समाज में महिलाओं की भूमिका को स्वीकार करना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। प्रतिवर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाता है। महिला दिवस महज एक दिन का उत्सव नहीं है, बल्कि महिला सशक्तिकरण और समानता की दिशा में एक कदम है। आइए जानते हैं महिला दिवस मनाने की शुरुआत कब और क्यों हुई और इसकी जरूरत कैसे महसूस की गई। इस लेख में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास और महत्व बताया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर..
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को नोएडा और ग्रेटर नोएडा में होंगे। सुबह करीब 10:40 बजे मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर नोएडा के सेक्टर- 128 स्थित जेपी के हेलिपैड पर उतरेगा। वहां से वह नोएडा के दो कार्यक्रम में शामिल होंगेे। उसके बाद एक्सपो मार्ट और फिर शारदा विश्वविद्यालय जाएंगे। दोपहर बाद करीब 3 बजे जारचा के एनटीपीसी दादरी में जनसभा को संबोधित करेंगे। उसी दौरान करीब 2000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। शाम को करीब 5:30 बजे सीएम दिल्ली के लिए रवाना होंगे। पढ़ें पूरी खबर..
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आज अमर उजाला की ओर से शक्ति की समृद्धि के लिए मंच सजेगा। होटल क्लार्क अवध में होने वाले इस आयोजन में वित्तीय और आर्थिक क्षेत्र की विशेषज्ञ महिलाओं को सशक्त, सक्षम और समृद्ध बनाने के गुर सिखाएंगी। दोपहर दो से शाम आठ बजे तक महिलाओं के लिए होने वाले इस विशेष सम्मेलन में प्रवेश निशुल्क रहेगा। पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली सरकार की ओर से शनिवार को महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के संबंध में अहम फैसला लेने की संभावना है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सुबह दस बजे कैबिनेट बैठक बुलाई है। महिला दिवस के मौके पर होने वाली बैठक में महिला समृद्धि योजना लागू करने व होली पर महिलाओं को मुफ्त सिलेंडर देने पर मुहर लग सकती है। उधर, दोपहर 12 बजे भाजपा जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में महिला दिवस पर एक कार्यक्रम करेगी। संभव है कि प्रतीकात्मक तौर पर इसमें कुछ महिलाओं के खाते में पैसा डालकर योजना लॉन्च कर दी जाए। पढ़ें पूरी खबर..
बांग्लादेश में प्रतिबंधित कट्टरपंथी इस्लामी संगठन हिज्ब उत-तहरीर ने शुक्रवार को देश के मौजूदा प्रशासन के आदेशों के खिलाफ ढाका में अक्तूबर 2009 के बाद अपनी पहली खुली रैली की। हजारों सदस्यों के साथ समूह ने जुमे की नमाज के बाद बैतुल मुकर्रम राष्ट्रीय मस्जिद के उत्तरी द्वार से ‘खिलाफत के लिए मार्च’ किया। इस दौरान मस्जिद के पास पुलिस और प्रतिबंधित संगठन के के बीच हिंसक झड़पें हुईं। जुलूस को रोकने के लिए कानून प्रवर्तन को भी दखल देना पड़ा। पढें पूरी खबर..
ओडिशा के पूर्व राज्यपाल और झारखंड के सीएम रहे रघुवर दास को भाजपा नेतृत्व राज्य के संगठन की जिम्मेदारी देने का मन बना रहा है। प्रदेश अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी के विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए दास का नाम तय माना जा रहा है। राज्य में लगातार दो चुनाव हारने के बाद पार्टी ने ओबीसी-एसटी समीकरण के साथ आगे बढ़ने की योजना बनाई है। पढ़ें पूरी खबर..
भारतीय कंपनियां वैश्विक व घरेलू चुनौतियों से निपटते हुए कर्मचारियों की पारिश्रमिक लागत से जुड़े बजट को अनुकूलतम बनाने पर ध्यान दे रही हैं। इससे इस साल औसत वेतन वृद्धि 8.8 फीसदी रह सकती है, जो 2024 में 9 फीसदी रही थी। पढ़ें पूरी खबर...