Election Commission of India: चुनाव आयोग के पुलिस, सामान्य और व्यय पर्यवेक्षकों की दिनभर चली बैठक का उद्देश्य यह सुनिश्चित करने के लिए रणनीति को सुव्यवस्थित करना था कि आदर्श आचार संहिता प्रभावी ढंग से लागू हो और धन व बाहुबल चुनावों के दौरान समान अवसर को बाधित न करे।
पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा से पहले चुनाव आयोग ने शुक्रवार को बैठक की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने पर्यवेक्षकों के साथ एक बैठक की और उनसे यह सुनिश्चित करने को कहा कि धनबल की समस्या को पूरी तरह से नियंत्रित किया जाए।
विज्ञापन
चुनाव आयोग के पुलिस, सामान्य और व्यय पर्यवेक्षकों की दिनभर चली बैठक का उद्देश्य यह सुनिश्चित करने के लिए रणनीति को सुव्यवस्थित करना था कि आदर्श आचार संहिता प्रभावी ढंग से लागू हो और धन व बाहुबल चुनावों के दौरान समान अवसर को बाधित न करे।
बता दें कि छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, मिजोरम और राजस्थान में नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। कुमार ने पीटीआई से कहा कि पर्यवेक्षकों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि चुनाव हिंसा मुक्त हों और धनबल की समस्या पर पूरी तरह से नियंत्रण हो।
विज्ञापन
आयोग ने अब तक राजस्थान, मिजोरम, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में चुनावी तैयारियों का जायजा लिया है। इसने गुरुवार को तेलंगाना की अपनी यात्रा समाप्त की। चुनाव आयोग अगले कुछ दिनों में पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का एलान कर सकता है।