बेंगलुरु के कैफे में लगी आग, जांच जारी
बेंगलुरु के एक कैफे में भीषण आग लग गई। आग को बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां मौजू पर मौजूद है। एडीजीपी फायर एंड सर्विसेज पी हरिशेखरन ने बताया कि 4-5 से अधिक सिलेंडर फट गए, जिससे आग लग गई। अफरा तफरी के बीच एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया। हालांकि आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। विशेषज्ञ की मदद से हम जांच करेंगे और आग लगने के कारणों का पता लगाएंगे।