फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Update: पुलिस मुठभेड़ में दो फरार आरोपी ढेर, शोषण से तंग नाबालिग ने की खुदकुशी; सोना तस्करी रैकेट का भंडाफोड़

Thu, 12 Oct 2023 06:18 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगस्त माह में चेन्नई के रेड हिल्स हत्या मामले में फरार दो आरोपियों की पुलिस के साथ भिड़ंत हुई। इस मुठभेड़ में दोनों आरोपियों की मौत हो गई। वहीं नवी मुंबई में एक नाबालिग लड़की ने शोषण के चलते फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगस्त माह में चेन्नई के रेड हिल्स हत्या मामले में फरार दो आरोपियों की पुलिस के साथ भिड़ंत हुई। फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया था। गुरुवार को सुबह विशेष टीम को मिली जानकारी के बाद आरोपियों के धरपकड़ के लिए अभियान चलाया गया।  विशेष टीम आरोपियों के ठिकाने पर पहुंची। अवदी के पुलिस आयुक्त शंकर के अनुसार, उसी दौरान चेन्नई के उपनगर शोलावरम में आरोपियों ने पुलिस टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी। बचाव में पुलिस आरोपियो ने भी उन पर गोलीबारी की। पुलिस और आरोपियों के बीच चली इस मुठभेड़ में दोनों आरोपी घायल हो गए। उनको उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन दोनों आरोपियों की मौत हो गई।

विज्ञापन

demo pic
शादी के बाद मारपीट से तंग आकर लड़की ने की आत्महत्या
नवी मुंबई पुलिस ने शादी के बाद आत्महत्या के लिए उकासने के आरोप में 21 वर्षीय ऑटो रिक्शा चालक को गिरफ्तार किया है। उस पर 15 वर्षीय लड़की से शादी करने के बाद आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का आरोप है। गुरूवार को पुलिस अधिकारी ने इस मामले की जानकारी दी। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी में कहा गया कि आरोपी शुभम मारुति फुले ने जून में नाबालिग लड़की से दोस्ती कर शादी कर ली थी। अधिकारी ने प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) के हवाले से कहा कि फुले ने नाबालिग के साथ कई बार दुष्कर्म किया, वह कई बार शराब पीकर उसे पीटता था। अधिकारी ने बताया कि रोजाना के शोषण से तंग आकर नाबालिग लड़की ने सोमवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

कलकत्ता हाईकोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
पैसों की हेराफेरी में लॉ कॉलेज के प्रधानाचार्य के खिलाफ सीआईडी जांच
कलकत्ता हाईकोर्ट ने पैसे की कथित हेराफेरी के मामले में एक लॉ कॉलेज के प्रधानाचार्य के खिलाफ गुरुवार को सीआईडी जांच के आदेश दे दिए हैं। कलकत्ता हाईकोर्ट के न्यायाधीश अभिजीत गंगोपाध्याय ने जोगेशचंद्र चौधरी लॉ कॉलेज की प्रिंसिपल सुनंदा भट्टाचार्य गोयनका के खिलाफ सीआईडी जांच का आदेश दिया। कॉलेज गवर्निंग बॉडी के एक सदस्य ने पैसे की हेराफेरी का आरोप लगाते हुए 2018 में शहर के चारु मार्केट पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद कोलकाता पुलिस के धोखाधड़ी रोधी अनुभाग ने जांच शुरू की।

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
बंगलूरू: दुकान के मालिक पर गोलियां चलाईं, लुटेरे एक किलो सोना लेकर फरार
बंगलूरू में चार लुटेरों ने एक आभूषण दुकान के मालिक को गोली मार दी और उसकी दुकान से एक किलोग्राम से अधिक सोना लूट लिया। जानकारी के मुताबिक, मनोज लोहार ब्यादरहल्ली पाइपलाइन रोड पर अपनी दुकान में थे, तभी चार लोग आए। ग्राहक बनकर उन्होंने उससे कुछ सोने के आभूषण दिखाने को कहा। जब उन्होंने ऐसा किया तो लुटेरों ने शटर गिरा दिया और पिस्तौल से मालिक पर गोली चला दी।
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
डीआरआई ने पांच अफ्रीकी महिलाओं समेत आठ को किया गिरफ्तार
सोने को पिघलाने की इकाई समेत आभूषणों की दुकान पर राजस्व खुफिया निदेशालय ने छापेमारी की। इस दौरान 3.62 करोड़ रुपये मूल्य के तस्करी के सोने को जब्त किया गया। दुकान से 2.95 करोड़ रुपये नकद और 2.1 किलोग्राम सोना जब्त किया गया। डीआरआई के मुताबिक, इस सिलसिले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें पांच महिलाएं भी शामिल हैं। इनमें चार केन्याई और एक तंजानियाई शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें