फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Today News: असम में बड़े पैमाने पर कारतूस बरामद; ऑफिस में आग से एक की मौत

Sat, 23 Dec 2023 12:02 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुलिस को एके सीरीज की राइफलों के 150 कारतूस और छह मैगजीन समेत अन्य आइटम बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करके जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
असम पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम में पुलिस ने दो लोगों के पास से बड़ी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की पूछताछ कर रही है। खबर के अनुसार, असम पुलिस ने राज्य के कार्बी आंगलोंग जिले के बोकाजन इलाके में दो लोगों को हिरासत में लिया है। इनके पास से पुलिस को एके सीरीज की राइफलों के 150 कारतूस और छह मैगजीन समेत अन्य आइटम बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करके जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


केरल में ऑफिस में लगी आग से एक की मौत
केरल के एर्नाकुलम में ऑफिस में लगी आग में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। घटना एर्नाकुलम के कारुकुट्टी इलाके में स्थित एक प्राइवेट फर्म की है, जहां बीती रात को ऑफिस में आग लग गई। आग लगने के कारणों की जांच चल रही है। 
 
विज्ञापन

क्रिसमस के मौके पर स्टाफ का सेलिब्रेशन

असम के गुवाहाटी में स्थित अपोलो हॉस्पिटल का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में अस्पताल का स्टाफ नॉन क्रिटिकल पेशेंट एरिया में क्रिसमस का सेलिब्रेशन करते नजर आ रहा है। इस दौरान स्टाफ ने अस्पताल में सजावट की और कैरोल गाया। इस दौरान मरीज भी इस उत्सव का लुत्फ उठाते दिखे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें