फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के मामलों में भारी कमी: कल की तुलना में 50 हजार मरीज कम, मृतकों की संख्या में इजाफा, सक्रिय मामले 22 लाख के पार

Tue, 25 Jan 2022 09:38 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी मंगलवार (25 जनवरी) के आंकड़े के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में 2 लाख 55 हजार 874(2,55,874) नए मामले सामने आए हैं जो कि सोमवार की तुलना में 50,190 कम हैं।
विज्ञापन
भारत में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में जारी कोरोना संकट के बीच आज संक्रमित मरीजों की संख्या में भारी गिरावट देखी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी मंगलवार (25 जनवरी) के आंकड़े के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में 2 लाख 55 हजार 874(2,55,874) नए मामले सामने आए हैं जो कि सोमवार की तुलना में 50,190 कम हैं। वहीं बीते 24 घंटे में 614 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। सबसे अधिक चिंता करने वाली बात यह है कि देश में अब भी 22 लाख से अधिक लोग (22,36,842) संक्रमित हैं। हालांकि इस दौरान 2 लाख, 67 हजार 753(2,67,753) लोग स्वस्थ भी हो गए। देश में दैनिक पॉजिटिविटी रेट घटकर अब 15.52 फीसदी हो गई है। 

विज्ञापन


देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 162.92 करोड़ खुराक लगाई गईं
देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 162.92 करोड़(162,92,09,308) खुराक लगाई जा चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक देश में 71.88 करोड़ से अधिक ( 71,69,95,333) कोरोना सैंपलों की जांच की जा चुकी हैं। इनमें  16,49,108 सैंपलों की जांच बीते 24 घंटों में की गई।

इन सात राज्यों में  संक्रमितों की संख्या बढ़ी
कई राज्यों में संक्रमितों की संख्या तो कई राज्यों में मृतकों की संख्या में इजाफा हो रहा है। केरल में एक सप्ताह में कोरोना मरीजों की संख्या में 65 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई तो आंध्र प्रदेश (67%), जम्मू-कश्मीर (61%), असम (57%), मध्य प्रदेश और गुजरात (53%) और तेलंगाना में 41 फीसदी केस बढ़ गए।
विज्ञापन

Koo App

#COVID19 अपडेट भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 22,36,842 है सक्रिय मामलों की दर 5.62 प्रतिशत है स्वस्थ होने की वर्तमान दर 93.15 प्रतिशत विवरण: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1792357 @MoHFW_INDIA #IndiaFightsCOVID19 #Unite2FightCorona

View attached media content

- पीआईबी हिंदी (@PIBHindi) 25 Jan 2022



इन सात राज्यों में मृतकों की संख्या बढ़ी
वहीं मृतकों की संख्या की बात करें तो महाराष्ट्र में एक सप्ताह में सबसे अधिक 307 मौतें दर्ज की गईं, इसके बाद केरल (279), दिल्ली (257), बंगाल (250), तमिलनाडु (229) और पंजाब (195) का स्थान रहा। कुल मिलाकर, देश में सप्ताह के दौरान 2,672 मौतों के साथ, मृत्यु दर में 91 फीसदी की वृद्धि दर्ज की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें