फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र में दर्दनाक हादसा: पुल से कार गिरने से सात मेडिकल छात्रों की मौत, विधायक का बेटा भी शामिल

Tue, 25 Jan 2022 08:50 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वर्धा

सार

 महाराष्ट्र के सेलसुरा के पास पुल से कार गिरने पर सात मेडिकल छात्रों की मौत हो गई ।
विज्ञापन
महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के सेलसुरा के पास बीती रात करीब साढ़े 11 बजे एक पुल से कार गिरने से तिरोरा से भाजपा विधायक विजय रहांगदाले के बेटे आविष्कार रहांगदाले समेत सात मेडिकल छात्रों की मौत हो गई। वे सभी देवली से वर्धा सवांगी मेडिकल कॉलेज जा रहे थे। बताया जा रहा है कि सेलसुरा शिवार से गुजरते समय पुल के पास अचानक जंगली जानवर आ गया जिसे बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।  हादसे में मरने वाले छात्रों में अविष्कार रहांगडाले (भाजपा विधायक का बेटा), नीरज चौहान, नीतीश सिंह, विवेक नंदन, प्रत्युष सिंह, शुभम जाय और पवन शक्ति शामिल हैं।

विज्ञापन


जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये
पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के सेलसुरा के पास दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें