फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद सत्र: टीएमसी सांसद डेरेक ओब्रायन का आरोप, 'राज्यसभा में चर्चा के दौरान भाषण के बीच माइक बंद किया गया'

Mon, 18 Sep 2023 08:42 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टीएमसी सांसद डेरेक ओ'ब्रायन ने राज्यसभा में अपने भाषण के दौरान माइक बंद करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, संसद का मजाक उड़ाया गया और उसे कमजोर किया गया है।
 
विज्ञापन
Derek O'Brien - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तृणमूल कांग्रेस नेता डेरेक ओ'ब्रायन ने सोमवार को राज्यसभा में संसद के 75 वर्ष पूरे होने पर चर्चा के दौरान माइक बंद करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, जब वह चर्चा के दौरान भाषण दे रहे थे, तो अचानक समय समाप्त होने से पहले माइक बंद कर दिया गया । 
विज्ञापन


क्या है मामला?
ओ'ब्रायन राज्यसभा में 'संविधान सभा से शुरू हुई 75 वर्षों की संसदीय यात्रा - उपलब्धियां, अनुभव, यादें और सीख' पर चर्चा के दौरान बोल रहे थे। उनका आरोप है कि उनका समय समाप्त होने से पहले ही माइक बंद कर दिया गया था। आज पुराने संसद भवन में जो हुआ वह दुखद था। 

ओ'ब्रायन बोले-विपक्ष की ओर से था मैं आखिरी वक्ता
ओ'ब्रायन ने कहा, मेरी पार्टी तृणमूल कांग्रेस को बोलने के लिए 18 मिनट का समय दिया गया था। लेकिन अचानक मुझे कहा गया कि केवल 10 मिनट बोलने का मौका दिया जायेगा। 6 बजकर 18 मिनट पर मेरे भाषण के बीच माइक बंद कर दिया गया और सदन स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, मुझे मेरा भारत दो जहां मैं जो चाहूं खा सकूं, जहां मैं संसद में बोल सकूं, जहां मैं जिसे चाहूं उससे प्यार कर सकूँ। मुझे मेरा भारत लौटा दो ,जहां एकता और विविधता केवल एक खाली मुहावरा नहीं है। बल्कि एक जीवन का विश्वास और रास्ता है । उन्होंने संसद का मजाक उड़ाया और उसे कमजोर किया है।
विज्ञापन


टीएमसी सांसद ने संसद के विशेष सत्र के एजेंडे पर भी सवाल उठाए और कहा कि सरकार ने विपक्ष के साथ कोई विवरण साझा नहीं किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें