'नौ देशों ने दी थी आजाद हिंद फौज के मान्यता'
घोष ने कहा कि आजाद हिंद फौज को नौ देशों ने मान्यता दी थी जिनके इसके साथ राजनयिक संबंध थे। नेताजी युद्ध एवं विदेश मामलों के मंत्रालय के प्रभारी भी थे। उन्होंने कहा कि नेताजी को पहला प्रधानमंत्री घोषित करना केंद्र सरकार के हाथ में है। लेकिन, मैं राज्य के शिक्षा विभाग से अनुरोध करता हूं कि वह आगे आएं, देश की पहली स्वतंत्र सरकार के एलान की घटनाओं, जिम्मेदारियों के वितरण और अंतरराष्ट्रीय मान्यता को पाठ्यक्रम में शामिल करें।
स्वतंत्रता संग्राम के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती रविवार को पूरे देश में धूमधाम से मनाई गई थी। प्रधानमंत्री ने दिल्ली में जिस होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया उसके स्थान पर बाद में ग्रेनाइट से बनी प्रतिमा लगाई जाएगी। केंद्र सरकार ने नेताजी की जयंती को अब से 'पराक्रम दिवस' के रूप में मनाने का एलान किया है। इसके साथ ही यह घोषणा भी की गई है कि अब से गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत 23 जनवरी से हुआ करेगी।