फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबुल सुप्रियो बोले: मैं पार्टी बदलकर कोई इतिहास नहीं बना रहा, जल्द ही सांसद पद से भी दे दूंगा इस्तीफा

Sun, 19 Sep 2021 04:32 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

बाबुल सुप्रियो ने कहा कि मुझे मौका देने के लिए मैं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं। मैं आसनसोल से सांसद हूं, मैं बुधवार को दिल्ली जाऊंगा अगर स्पीकर मुझे समय देंगे तो मैं उसी दिन इस पद से इस्तीफा दे दूंगा।
विज्ञापन
बाबुल सुप्रियो - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजनीति से संन्यास का एलान करने के बाद तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने वाले भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नेता बाबुल सुप्रियो ने एक बार फिर से मीडिया के सामने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मैं पार्टी बदलकर कोई इतिहास नहीं बना रहा हूं। इससे पहले भी कई बड़े नेताओं ने पार्टी बदली है। मैं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी को बहुत धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने मुझे अपनी 'प्लेइंग 11' टीम में मौका दिया। मुझे सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग की जानकारी है और इसका सामना करने के लिए मैं तैयार हूं।

विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि मैं पिछले सात सालों से राजनीति में हूं और यहां भी बेहतर करने की हरसंभव कोशिश करूंगा। मुझे लगा कि जनकल्याण के लिए (टीएमसी में शामिल होने पर) यह एक अच्छा अवसर है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि मैं आसनसोल से सांसद हूं, मैं बुधवार को दिल्ली जाऊंगा अगर स्पीकर मुझे समय देंगे तो मैं उसी दिन इस पद से इस्तीफा दे दूंगा।

वहीं इससे पहले शनिवार को टीएमसी में शामिल होने के बाद बाबुल सुप्रियो ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा था कि मुझे अपना फैसला बदलने पर गर्व है। बंगाल की सेवा करने के लिए टीएमसी में आया हूं। मैं बहुत उत्साहित हूं। मैं सोमवार को दीदी से मिलूंगा। मैं गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत हूं। 
विज्ञापन


हालांकि इस दौरान उन्होंने संन्यास के एलान पर भी सफाई दी। उन्होंने कहा कि जब मैंने कहा था कि मैं राजनीति छोड़ रहा हूं, मैंने ये दिल से कहा था। मेरे सभी दोस्तों ने कहा था कि राजनीति छोड़ने का मेरा फैसला गलत है और भावावेश में लिया गया है। 

विज्ञापन

एक और भाजपा विधायक ने जताई नाराजगी

भाजपा के रायगंज विधायक कृष्ण कल्याणी ने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ नाराजगी जताते हुए रविवार को कहा कि अगर उनकी शिकायतों का समाधान नहीं किया गया तो वह जल्द ही अपने राजनीतिक भविष्य पर फैसला लेंगे। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने पार्टी के सभी कार्यक्रमों से खुद को दूर कर लिया है और एक समय सीमा दी है। अगर इस दौरान अगर मेरी समस्याओं का समाधाननहीं किया गया, तो मुझे भी कुछ सोचना होगा। हालांकि, उन्होंने अपनी शिकायतों के बारे में विस्तार से नहीं बताया। 

यह पूछे जाने पर कि क्या वह किसी अन्य पार्टी में शामिल होंगे? कल्याणी ने कहा कि वह विकल्पों पर विचार कर रहे हैं और सही समय पर अपना निर्णय सार्वजनिक करेंगे। 2 मई को विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से सांसद बाबुल सुप्रियो और मुकुल रॉय समेत चार विधायक भाजपा छोड़कर टीएमसी में शामिल हो चुके हैं। इस पर उन्होंने कहा कि यह देखना होगा कि वे किन परिस्थितियों में जा रहे हैं। वहीं, उत्तर दिनाजपुर में टीएमसी जिला नेतृत्व ने कहा कि वे कल्याणी का पार्टी में स्वागत करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें