फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: ममता के करीबी नेता को सीबीआई ने किया तलब, कल पूछताछ के लिए बुलाया

Wed, 15 Sep 2021 11:07 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

रिपोर्ट के मुताबिक, मामला देबब्रत मैती पर हमले से संबंधित है। 3 मई को उन पर अज्ञात लोगों ने हमला किया था। 10 दिन बाद इलाज के दौरान मैती की अस्पताल में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
ममता बनर्जी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद कथित हिंसा की जांच कर रही सीबीआई ने नंदीग्राम में ममता बनर्जी के इलेक्शन एजेंट रहे शेख सुफियान को गुरुवार को तलब किया है। नंदीग्राम में चुनाव परिणाम के बाद हिंसा के मामले में शेख को पूछताछ के लिए बुलाया है। ममता बनर्जी इस सीट पर चुनाव हार गई थीं।

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, मामला देबब्रत मैती पर हमले से संबंधित है। 3 मई को उन पर अज्ञात लोगों ने हमला किया था। 10 दिन बाद इलाज के दौरान मैती की अस्पताल में मौत हो गई थी। नंदीग्राम में ममता बनर्जी और भाजपा प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी के बीच कड़ा मुकाबला हुआ था, जिसमें ममता को हार का सामना करना पड़ा था। 

बता दें कि टीएमसी नेता सुफियान ने ही ममता पर चुनाव प्रचार के दौरान कथित हमले की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच एजेंसी ने चुनाव बाद हिंसा के मामले में एक और हत्या संबंधी जांच शुरू की है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि सीबीआई ने अभी तक ऐसे 35 केस दर्ज किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें