फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम : कोकराझार जिले में तीन डकैत ढेर, पुलिस ने बैंक लूटने की कोशिश नाकाम की

Mon, 23 Aug 2021 02:12 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, गुवाहाटी/कोकराझार

सार

  • पुलिस की जवाबी गोलीबारी में तीन डकैत घायल हो गए। जबकि अन्य भागने में सफल रहे। घायल डकैतों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
असम पुलिस - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के कोकराझार जिले में रविवार को पुलिस ने तीन संदिग्ध डकैतों मार गिराया है। पुलिस ने बताया कि डकैत बैंक लूटने की कोशिश कर रहे थे। तीनों डकैत पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मारे गए।

विज्ञापन


जिले एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनके पास खुफिया सूचना थी कि कोकराझार के भोटगांव में इलाहाबाद बैंक में डकैतों का एक गिरोह लूट का प्रयास करेगा। उन्होंने बताया कि गिरोह को भोटगांव के पास चेंगमारी में रोका गया। इस पर उन्होंने पुलिस पर गोलियां चला दीं।

पुलिस की जवाबी गोलीबारी में तीन डकैत घायल हो गए। जबकि अन्य भागने में सफल रहे। घायल डकैतों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

अधिकारी ने बताया कि मारे गए लोगों के पास से मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, गैस कटर, दो पिस्तौल और ऑक्सीजन सिलेंडर व अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं। असम के डीजीपी भास्कर ज्योति महंत ने कहा कि बाकी डकैतों को बाहर निकालने के लिए देर रात तक अभियान चलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें