फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्त मंत्रालय की कार्रवाई: इन्फोसिस के सीईओ को जारी किया समन, नए आयकर पोर्टल में दिक्कतों का मामला

Mon, 23 Aug 2021 01:44 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने नए आयकर पोर्टल में आ रही समस्याओं को लेकर रविवार को यह पोर्टल विकसित करने वाली कंपनी इन्फोसिस के सीईओ को समन जारी किया है।
विज्ञापन
इन्फोसिस के सीईओ सलिल पारेख - फोटो : अमर उजाला (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयकर विभाग के नए ई-फाइलिंग पोर्टल में लगातार आ रही समस्याओं को लेकर वित्त मंत्रालय ने रविवार को सख्ती दिखाई। मंत्रालय ने यह पोर्टल तैयार करने वाली प्रौद्योगिकी कंपनी इन्फोसिस के सीईओ व एमडी सलिल पारेख को समन जारी किया। सलिल पारेख को 23 अगस्त को पेश होने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन


आयकर विभाग ने एक ट्वीट में कहा, 'वित्त मंत्रालय ने इन्फोसिस के प्रबंध निदेशक और सीईओ सलिल पारेख को 23 अगस्त को यह स्पष्टीकरण देने के लिए बुलाया है कि ढाई महीने के बाद भी नए ई-फाइलिंग पोर्टल में आ रही समस्याओं का समाधान क्यों नहीं हुआ है। असल में, 21 अगस्त पोर्टल उपलब्ध ही नहीं है।'
 

बता दें कि आयकर विभाग की नई वेबसाइट सात जून को शुरू हुई थी। इसे इन्फोसिस ने तैयार किया है और इसे विकसित करने में करीब 4241 करोड़ रुपये की लागत आई है। शुरुआत से ही दिक्कत दे रहा यह पोर्टल पिछले कुछ दिनों से तो पूरी तरह बंद है, जिसके बाद वित्त मंत्रालय ने यह सख्ती दिखाई है।
विज्ञापन


शुरुआत होने के बाद से ही इस वेबसाइट में कई समस्याएं आ रही हैं और यह सिलसिला करीब ढाई महीने के बाद भी जारी है। इस पर न तो चालान नंबर वैलिडेट हो पा रहे हैं और न ही डॉक्यूमेट आइडेंटिफिरेशन नंबर (डिन) ही ऑटो पॉपुलेट हो रहा है। विवाद से विश्वास योजना का लिंक भी काम नहीं कर रहा है।





आयकर विभाग के सभी काम ऑनलाइन तरीके से ही होते हैं। ऐसे में वेबसाइट के काम न करने से बड़ी दिक्कतें खड़ी हो गई हैं। न तो लोग रिटर्न फाइल कर पा रहे हैं और न दी विभाग के किसी सवाल का जवाब ही दे पा रहे हैं। इसे लेकर वित्त मंत्रालय को भी खासी आलोचना और सवालों का सामना करना पड़ रहा है।

आपातकालीन रखरखाव के बाद आयकर पोर्टल शुरू: इन्फोसिस
आयकर पोर्टल करीब दो दिनों तक ठप रहने के बाद शुरू हो गया है। इन्फोसिस ने रविवार को बताया कि पोर्टल के आपातकालीन रखरखाव का काम संपन्न हो गया है और यह अब लाइव है।

इससे पहले इन्फोसिस इंडिया बिजनेस ने रविवार को एक ट्वीट में कहा, आयकर पोर्टल का आपातकालीन रखरखाव जारी है। करदाताओं के लिए पोर्टल फिर से उपलब्ध होने के बाद हम एक अपडेट पोस्ट करेंगे। असुविधा के लिए खेद है। इससे पहले शनिवार को ट्वीट किया गया था कि आयकर पोर्टल योजनाबद्ध रखरखाव के कारण वर्तमान में पहुंच योग्य नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें