फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरा: कोरोना वायरस की तीसरी लहर ने बढ़ाई चिंता, पुडुचेरी में एक साथ 20 बच्चे अस्पताल में भर्ती

Fri, 16 Jul 2021 04:06 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुडुचेरी

सार

कोरोना वायरस की तीसरी लहर भारत में दस्तक दे दी है। देश के कई हिस्सों में तीसरी लहर बच्चों पर कहर बनकर टूट रही है। पुडुचेरी में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद 20 बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में कोरोना वायरस के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वहीं तीसरी लहर भी बच्चों पर कहर बनकर टूट रही है। कई हिस्सों में बड़ी संख्या में बच्चे इसके शिकार हो रहे हैं। ताजा मामला पुडुचेरी का है। यहां 20 बच्चे एक साथ बीमार पड़ गए हैं। आनन-फानन में सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर है।  

विज्ञापन


पुडुचेरी में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद 20 बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवा निदेशक एस मोहन कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बच्चों को यहां के कादिरकामम स्थित इंदिरा गांधी सरकारी मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुमार ने बताया कि बच्चों की आयु का ब्योरा जुटाया जा रहा है।



देश में रोजाना बढ़ रहे कोरोना के मामले
देश में फिर से रोजाना 40 हजार से ज्यादा मामले सामने आने लगे हैं। इससे 15 दिन पहले कोरोना की रफ्तार कम हो गई थी, लेकिन देश के कई हिस्सों में कोरोना ने पैर पसारना शुरू कर दिया है। इसकी मुख्य वजह वायरस में लगातार हो रहे बदलाव है। कोरोना के वैरिएंट लगातार स्वरूप बदल रहे हैं। पहले डेल्टा, बीटा, एल्फा और अब लैंब्डा ने स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है। बता दें कि अब तक करीब सौ देशों में डेल्टा और 30 देशों में लैंब्डा के मामले सामने आ चुके हैं। लैंब्डा को डेल्टा से भी अधिक खतरनाक बताया जा रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें