फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर

Mon, 26 Nov 2018 07:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

आज रखा जाएगा करतारपुर साहिब कॉरिडोर के नींव का पत्थर, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू करेंगे शिलान्यास

विज्ञापन


पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के दर्शनों के लिए डेरा बाबा नानक में सोमवार को उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह कॉरिडोर के नींव का पत्थर रखेंगे। सोमवार को आयोजित होने वाले समारोह की तैयारियां जोरशोर से की जा रही हैं। 

पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


शारदा यूनिवर्सिटी से गायब बिलाल आईएस में शामिल, पकडे़ गए तीन आतंकियों ने पूछताछ में किया खुलासा

ग्रेटर नोएडा (यूपी) की शारदा यूनिवर्सिटी में स्थानीय और अफगानी छात्रों के बीच झगड़े के बाद अचानक गायब हुआ छात्र एहतेशाम बिलाल गिरफ्तार किए गए आईएस से जुड़े आतंकियों के ग्रुप में शामिल हो गया है। यह खुलासा तीनों आतंकियों ने पूछताछ में किया है। इस खुलासे के साथ ही बिलाल के आतंकी बनने की पुष्टि हो गई है। 

पढ़ें पूरी खबर

शीत सत्र में राम मंदिर पर बिल नहीं लाएगी सरकार : अमित शाह

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने संसद के शीतकालीन सत्र में राम मंदिर बनाने के लिए बिल या इसके तुरंत बाद अध्यादेश लाने की अटकलों को विराम लगा दिया है। शाह ने कहा कि मंदिर मामले में कोई निर्णय लेने से पहले पार्टी और सरकार जनवरी में सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई का इंतजार करेगी। 
विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर

दिसंबर से 7-8 फीसदी महंगे होंगे टीवी और घरेलू उपकरण

टिकाऊ उपभोक्ता सामान बनाने वाली कंपनियां त्योहारी सीजन के बाद अपने उत्पादों की कीमतें बढ़ाने पर विचार कर रही हैं। इसलिए अगले महीने यानी दिसंबर से टीवी और घरेलू उपकरण महंगे हो सकते हैं। दरअसल, त्योहारी सीजन में बिक्री को देखते हुए कंपनियों ने बढ़ी लागतों का बोझ ग्राहकों पर डालने के बदले खुद अस्थायी रूप से वहन किया।

पढ़ें पूरी खबर

सांप्रदायिक उन्माद की कोशिश है धर्म सभा, आज अयोध्या जाएंगे भीम आर्मी चीफ 'रावण'

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने रविवार को आरोप लगाया कि अयोध्या में ‘धर्म सभा’ का आयोजन ‘धार्मिक उन्माद’ पैदा करने की कोशिश है। आजाद ने कहा कि वह सोमवार को अयोध्या जाएंगे। 

पढ़ें पूरी खबर

आज मंगल ग्रह पर उतरकर खुदाई शुरू करेगा नासा का मार्स इनसाइट

पृथ्वी से अपनी रवानीगी के करीब छह महीने बाद अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का रोबोटिक अंतरिक्ष यान ‘मार्स इनसाइट’ सोमवार को अमेरिकी समयानुसार दोपहर बाद करीब 2.53 बजे मंगल ग्रह की धरती पर उतरेगा। नासा की तरफ से जारी बयान के अनुसार, उतरने के कुछ ही घंटे बाद मार्स इनसाइट मंगल ग्रह की जमीन में खुदाई करते हुए नमूने जुटाकर उनकी रिपोर्ट पृथ्वी पर भेजना शुरू कर देगा।

पढ़ें पूरी खबर

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें