अपने पूरे परिवार के साथ जिओना चाना
राज्य के शेरछिप जिले में रहने वाले जिओना चाना के घर पर रोजाना तमाम दलों के उम्मीदवारों, नेताओं व कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट रही है। इस छोटे से पर्वतीय राज्य में जहां हार-जीत के बीच महज कुछ वोटों का फासला रहता हो, वहां अकेले चाना के घर के 98 वोट किसी भी उम्मीदवार की किस्मत बदल सकते हैं।
टुईकुम विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले चाना दुनिया के सबसे बड़े परिवार के मुखिया हैं। उनके परिवार में कुल 162 सदस्य हैं। 74 साल के जिओना की 38 पत्नियां, 32 पुत्र, 18 पुत्रियां, 48 पोते-पोतियां और सात पड़पोते हैं। ये तमाम लोग चार मंजिल के एक ही मकान में साथ-साथ रहते हैं।