फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अमर उजाला डॉट कॉम पर मिलेगा अपडेट

Fri, 09 Nov 2018 05:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एयर इंडिया का ग्राउंड स्टाफ हड़ताल पर, दिल्ली-कोलकाता से मुंबई एयरपोर्ट बुलाए गए कर्मचारी
विज्ञापन


एयर इंडिया का एयर ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (एआईएटीएसएल) का अनुबंधित ग्राउंड स्टाफ (कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारी) मुंबई एयरपोर्ट पर बीती रात से हड़ताल पर है। जिसके कारण विमानों का संचालन प्रभावित हुआ है।

पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


आसिया बीबी के पाकिस्तान छोड़ने की खबर ‘फर्जी’: पाकिस्तान

पाकिस्तान ने ईशनिंदा के आरोप से बरी हुई ईसाई महिला आसिया बीबी के पाकिस्तान छोड़ नीदरलैंड जाने संबंधी रिपोर्ट को ‘फर्जी खबर’ बताया है। सुप्रीम कोर्ट ने  एक सप्ताह पहले ही 47 वर्षीय आसिया बीबी को ईशनिंदा के आरोपों से बरी किया था। 

पढ़ें पूरी खबर

वर्ल्ड टी-20 को तैयार 'हरमन ब्रिगेड', न्यूजीलैंड से मुकाबला आज

भारतीय महिला क्रिकेट टीम टी-20 वर्ल्ड कप में अपने पहले खिताब के लक्ष्य के साथ शुक्रवार को मजबूत न्यूजीलैंड के खिलाफ उतरेगी। पचास ओवरों के प्रारूप के मुकाबले बीस ओवरों के सबसे छोटे फार्मेट में भारतीय टीम को अभी अपनी ताकत दिखानी बाकी है।
विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए महाराष्ट्र में कांग्रेस से गठबंधन के लिए एनसीपी ने की आधी सीटों की मांग

आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ देशभर में विपक्षी दलों का महागठबंधन बनाने की तैयारी में जुटी कांग्रेस को महाराष्ट्र में ही एनसीपी से गठबंधन के लिए खासी माथापच्ची करनी पड़ रही है। एनसीपी महाराष्ट्र में आधी हिस्सेदारी चाहती है जबकि कांग्रेस के स्थानीय नेता इसके खिलाफ हैं।

पढ़ें पूरी खबर

बिहार में एनडीए गठबंधन पर खतरा, अलग हो सकती है रालोसपा

बिहार में भाजपा की तरफ से एनडीए गठबंधन के पुराने साथियों से ज्यादा तवज्जो नीतिश कुमार की जदयू को दिए जाने के कारण रार चल रही है। अब लोकसभा चुनावों के लिए सीट बंटवारे का गणित सामने आने के बाद ये रार तेज हो गई, जिसका नतीजा एनडीए गठबंधन के बिखराव के तौर पर दिखाई दे सकता है।

पढ़ें पूरी खबर
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें