फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana: TDP की तेलंगाना इकाई प्रमुख का इस्तीफा, विधानसभा चुनाव से दूरी के पार्टी के फैसले के बाद उठाया कदम

Mon, 30 Oct 2023 10:06 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
K. Gyaneshwar TDP - फोटो : Social Media
विज्ञापन

तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) की तेलंगाना इकाई प्रमुख कसानी ज्ञानेश्वर ने 30 नवंबर का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने के पार्टी के फैसले के बाद पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इससे पहले खबर आई थी कि तेदेपा की तेलंगाना इकाई ने 30 नवंबर को होने वाला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है।

विज्ञापन


ज्ञानेश्वर ने अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए कहा कि उन्होंने इसलिए यह फैसला लिया कि वह और तेलंगाना में पार्टी कार्यकर्ता शीर्ष नेतृत्व के फैसले से हताश हैं। हम चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार थे। हम पार्टी में रहते हुए पार्टी कैडर के साथ अन्याय नहीं कर सकते। इसलिए मैंने पार्टी से इस्तीफा देने का फैसला किया। वह अपने समर्थकों के साथ अपने अगले कदम पर चर्चा करेंगे।

तेदेपा के सूत्रों के हवाले से समाचार एजेंसी ने बताया था कि फैसले से कसानी ज्ञानेश्वर को अवगत कराया दिया गया है। ज्ञानेश्वर ने जब आंध्र प्रदेश के राजामहेंद्रवरम केंद्रीय जेल में पूर्व मुख्यमंत्री और तेदेपा प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात की, तो उन्हें इस फैसले के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

 

चंद्रबाबू नायडू आंध्र प्रदेश कौशल विकास निगम से कथित तौर पर धन के दुरुपयोग के लिए केंद्रीय जेल में न्यायिक हिरासत में हैं। मामले में राज्य के खजाने को कथित तौर पर 300 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ था। ज्ञानेश्वर ने इससे पहले कहा था कि तेदेपा तेलंगाना विधानसभा चुनाव लड़ेगी।
 

तेलंगाना: 119 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में मतदान

  • विधानसभा चुनाव के लिए तीन नवंबर को अधिसूचना जारी होगी।
  • 10 नवंबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे।
  • नामांकन पत्रों की जांच 13 नवंबर को की जाएगी
  • 15 नवंबर तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे।
  • 30 नवंबर को मतदान होगा और तीन दिसंबर को मतगणना होगी।

तेदेपा को केवल दो सीट पर ही जीत मिली थी
तेलंगाना में 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में तेदेपा को केवल दो सीट पर ही जीत मिली थी। इस दौरान पार्टी को 3.51 प्रतिशत मत मिले थे। तेदेपा ने चुनाव से पूर्व कांग्रेस और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के साथ गठबंधन भी किया था।

आंध्र प्रदेश में पवन कल्याण की पार्टी से गठबंधन
अभिनेता और राजनेता पवन कल्याण के नेतृत्व वाली पार्टी जनसेना ने आंध्र प्रदेश में तेदेपा के साथ गठबंधन किया है। जनसेना ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए 32 उम्मीदवारों की घोषणा की है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें