फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Gandhi: 'पीएम मोदी को हराने के लिए हमें केसीआर को हराना होगा', हैदराबाद में बोले राहुल गांधी

Tue, 28 Nov 2023 03:06 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

राहुल गांधी ने कहा कि वो (बीआरएस) कांग्रेस को कमजोर करने के लिए काम कर रहे हैं और भाजपा को महाराष्ट्र, असम, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़, गोवा में भाजपा को समर्थन दे रहे हैं। 
विज्ञापन
राहुल गांधी ने चुनावी सभा में भाजपा पर जमकर हमला बोला। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना में आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। यही वजह है कि सभी राजनीतिक पार्टियां यहां चुनाव प्रचार में आज पूरा जोर लगा रही हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी आज तेलंगाना में हैं और जगह जगह पार्टी के लिए प्रचार कर रहे हैं। हैदराबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने भाजपा और बीआरएस को एक बताया और दोनों पार्टियों पर तीखा हमला बोला। 
विज्ञापन


केसीआर पर ईडी की कार्रवाई ना होने पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल
राहुल गांधी ने कहा कि वो (बीआरएस) कांग्रेस को कमजोर करने के लिए काम कर रहे हैं और भाजपा को महाराष्ट्र, असम, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़, गोवा में भाजपा को समर्थन दे रहे हैं। अगर हम पीएम मोदी को दिल्ली में हराना चाहते हैं तो हमें पहले तेलंगाना में केसीआर को हराना होगा। ये सब एक टीम हैं। यहां बीआरएस, भाजपा और एआईएमआईएम साथ मिलकर टीम की तरह काम कर रही हैं। सीएम केसीआर के खिलाफ एक भी मामला नहीं चल रहा है, जबकि वह सबसे भ्रष्ट सरकार चला रहे हैं। ईडी, सीबीआई, आयकर विभाग उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। 



प्रियंका गांधी ने बीजेपी, बीआरएस और एआईएमआईएम को बताया एक टीम
इससे पहले राहुल गांधी ने हैदराबाद में ऑटो ड्राइवर्स, ऑनलाइन डिलीवरी करने वाले कर्मचारियों और सफाई कर्मियों से मुलाकात की। इस दौरान राहुल गांधी ने उनकी समस्याओं को जाना और ऑटो में सफर भी किया। तेलंगाना में कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार करने के लिए प्रियंका गांधी भी मंगलवार को राज्य के दौरे पर हैं।  इस दौरान एक जनसभा के दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि जब भी भाजपा को मदद चाहिए होती है, तब बीआरएस और एआईएमआईएम ही आगे आती हैं। बीजेपी, बीआरएस और एआईएमआईएम एक तरफ हैं और तेलंगाना की जनता और कांग्रेस पार्टी दूसरी तरफ हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें