फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai: दरवाजा बंद होने से पहले ही ऊपर की ओर बढ़ने लगी लिफ्ट, बीच में फंसने से शिक्षिका की दर्दनाक मौत

Sat, 17 Sep 2022 08:47 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मुंबई में एक महिला शिक्षिका की मौत लिफ्ट में फंस जाने के कारण हो गई। जानकारी के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वह मामले में लिफ्ट कंपनी के कर्मचारियों से भी पूछताछ करेगी। 
विज्ञापन
लिफ्ट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई के मलाड में एक शिक्षिका की दर्दनाक मौत हो गई। ये हादसा उस समय हुआ जब महिला शिक्षिका स्कूल में दूसरी मंजिल पर स्थित स्टॉफ रूम में जाने के लिए छठी मंजिल पर लिफ्ट का इंतजार कर रही थी। लिफ्ट में घुसते ही अचानक लिफ्ट ऊपर की मंजिल की ओर चल दी। इस दौरान उनका आधा शरीर लिफ्ट के अंदर था और बाकि आधा बाहर। इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसके कारण उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये दर्दनाक घटना शुक्रवार दोपहर को उत्तरी मुंबई के उपनगर मलाड के चिंचोली बंदर के सेंट मैरी इंग्लिश हाई स्कूल में हुई। मृतक महिला शिक्षिका का नाम जेनेल फर्नांडीस बताया जा रहा है। उनकी उम्र 26 साल बताई जा रही है। हादसे के बाद जैसे ही स्कूल के अन्य कर्मचारियों को इसकी जानकारी मिली तो वे शिक्षिका को  किसी तरह लिफ्ट के केबिन से बाहर निकालकर पास में ही स्थित लाइफलाइन अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इससे पहले स्कूल प्रशासन ने मलाड पुलिस को भी इस हादसे की जानकारी दी। 

जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सारी जानकारी जुटाने के साथ ही स्कूल के कर्मचारियों से पूछताछ की है। साथ ही इस मामले को आकस्मिक दुर्घटना करार देते हुए मामला दर्ज कर लिया है। इसके अलावा पुलिस लिफ्ट कंपनी से पूछताछ कर और जानकारी जुटाने की बात भी कह रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें