फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Andhra Pradesh: अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ाए TDP के तीन पोलिंग एजेंट, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 13 May 2024 09:16 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती

सार

टीडीपी के जिला प्रभारी जगन मोहन राजू ने शिकायत की थी कि मतदान केंद्रों 188, 189 और 199 से संबंधित टीडीपी एजेंटों का वाईएसआरसीपी नेताओं ने मतदान केंद्रों पर जाते समय अपहरण कर लिया था।
विज्ञापन
TDP के तीन पोलिंग एजेंट मिले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए आज मतदान शुरू हो गया है। आंध्र प्रदेश में लोकसभा की 25 और विधानसभा की 175 सीटों के लिए आज एक साथ मतदान हो रहा है। इस बीच, आंध्र प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने एक राहत भरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चित्तूर जिले में कथित तौर पर अगवा किए गए तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के तीन पोलिंग एजेंटों का पता लगा लिया गया है।

विज्ञापन


जगन मोहन राजू ने शिकायत दी
दरअसल, टीडीपी के जिला प्रभारी जगन मोहन राजू ने शिकायत की थी कि टीडीपी एजेंटों का मतदान केंद्रों पर जाते समय अपहरण कर लिया था। इस पर चुनाव अधिकारी और पुलिस ने तत्परता दिखाई और तीनों का पता लगा लिया। 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मुकेश कुमार मीणा ने सोमवार को बताया कि चित्तूर जिले में कथित तौर पर अगवा किए गए तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के तीन पोलिंग एजेंटों का पता लगा लिया गया है। उन्हें सुरक्षित वापस लाया जा रहा है। सीईओ कार्यालय से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, तेदेपा एजेंटों का अपहरण चित्तूर जिले के सादुम मंडल के बोकरमांडा गांव से किया गया, जो पुंगनुरू विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
विज्ञापन


पुलिस विभाग सतर्क
मीणा ने कहा, 'टीडीपी के जिला प्रभारी जगन मोहन राजू ने शिकायत दी थी कि मतदान केंद्रों 188, 189 और 199 से संबंधित टीडीपी एजेंटों का अपहरण कर लिया है। उन्होंने वाईएसआरसीपी नेताओं पर अपहरण करने का आरोप लगाया था। तीन एजेंटों के गायब होने की जानकारी मिलते ही चित्तूर जिला चुनाव अधिकारियों और पुलिस विभाग सतर्क हो गया और तलाश शुरू कर दी।'

पिलेरू से अपहृत एजेंटों को बचाया
सीईओ ने आगे बताया कि  चुनाव अधिकारियों और पुलिस ने पिलेरू से अपहृत एजेंटों को बचाया। सुरक्षित लाए एजेंटों ने बाद में अपनी ड्यूटी की। वहीं, अपहरणकर्ताओं की पहचान करने के लिए जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें