फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की रिपोर्ट: 499 परियोजनाओं की लागत 5.01 लाख करोड़ बढ़ी, कुल 1873 परियोजनाओं में से 779 देरी से चल रहीं

Mon, 13 May 2024 06:57 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

Govt Report: सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय के मुताबिक, 1,873 परियोजनाओं के क्रियान्वयन की मूल लागत 26,87,535.69 करोड़ रुपये थी। अब इसके बढ़कर 31,88,859.02 करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान है। 
विज्ञापन
रेल लाइन परियोजना (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुनियादी ढांचा क्षेत्र की 150 करोड़ रुपये या इससे अधिक के खर्च वाली 1,873 में से 449 परियोजनाओं की लागत मार्च, 2024 में तय अनुमान से 5.01 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा बढ़ गई है। 779 परियोजनाएं देरी से चल रही हैं। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय के मुताबिक, 1,873 परियोजनाओं के क्रियान्वयन की मूल लागत 26,87,535.69 करोड़ रुपये थी। अब इसके बढ़कर 31,88,859.02 करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान है। इससे पता चलता है कि इनकी लागत 18.65 फीसदी या 5,01,323.33 करोड़ रुपये बढ़ गई है। 

विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा, अगर परियोजनाओं के पूरा होने की हालिया समय सीमा के हिसाब से देखें तो देरी से चल रही परियोजनाओं की संख्या कम होकर 567 पर आ जाएगी। 779 परियोजनाओं में से 202 एक से 12 महीने, 181 परियोजनाएं 13 से 24 महीने, 277 परियोजनाएं 25 से 60 महीने व 119 परियोजनाएं 60 माह से अधिक की देरी से चल रही हैं। 779 परियोजनाओं में विलंब का औसत 36.04 माह है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें