फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: मंत्री सेंथिल बालाजी के खिलाफ ईडी की कार्रवाई से गरमाई सियासत, कांग्रेस बोली- हम नहीं डरने वाले

Wed, 14 Jun 2023 11:01 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

एआईएडीएमके ने कहा कि मुख्यमंत्री स्टालिन को आरोपी मंत्री को कैबिनेट से हटाना चाहिए। अगर सीएम ऐसा नहीं करते हैं तो राज्यपाल को इस मामले में दखल देना चाहिए। 
विज्ञापन
तमिलनाडु के मंत्री सेंथिल बालाजी (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु सरकार के बिजली मंत्री सेंथिल बालाजी के खिलाफ ईडी की कार्रवाई से सियासत गरमा गई है। विपक्षी पार्टियों ने जहां सेंथिल को ईडी द्वारा हिरासत में लेने की आलोचना की है और इसे सत्ता का दुरुपयोग बताया है। वहीं तमिलनाडु में विपक्षी पार्टी एआईएडीएमके ने ईडी की कार्रवाई का समर्थन किया है और आरोपी मंत्री को कैबिनेट से हटाने की मांग की है। 
विज्ञापन


एआईडीएमके ने किया ईडी की कार्रवाई का समर्थन
एआईएडीएमके के वरिष्ठ नेता डी जयकुमार ने बालाजी के रोने के वीडियो पर कहा कि तमिलनाडु के मंत्री सेंथिल बालाजी ड्रामा कर रहे हैं। डीएमके इस मुद्दे से ध्यान हटाने की कोशिश कर रही है। मुख्यमंत्री स्टालिन को आरोपी मंत्री को कैबिनेट से हटाना चाहिए। अगर सीएम ऐसा नहीं करते हैं तो राज्यपाल को इस मामले में दखल देना चाहिए। 

डी जयकुमार ने कहा कि ईडी कानून के दायरे में रहकर काम कर रही है। कल तक बालाजी ठीक थे लेकिन जब ईडी ने उन्हें हिरासत में लिया तो उनकी तबीयत बिगड़ गई। ईडी को एम्स के डॉक्टर से उनकी जांच करानी चाहिए और कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। 
विज्ञापन




कांग्रेस ने कहा- 'हम डरने वाले नहीं'
वहीं डीएमके नेता के खिलाफ ईडी की कार्रवाई की कांग्रेस ने आलोचना की है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बयान जारी करते हुए कहा कि 'यह और कुछ नहीं बल्कि राजनीतिक उत्पीड़न है, जो मोदी सरकार द्वारा विरोधियों के खिलाफ किया जाता है। विपक्ष में कोई भी इस तरह की कार्रवाई से डरने वाला नहीं है।' टीएमसी ने भी इसकी आलोचना की है। टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने कहा कि यह पूरी तरह से ईडी के दुरुपयोग का मामला है। 

ये भी पढ़ें- TN: तमिलनाडु के मंत्री सेंथिल बालाजी को ईडी ने किया गिरफ्तार, ICU में भर्ती; DMK ने लगाए टॉर्चर के आरोप


वहीं तमिलनाडु सरकार ने सेंथिल की गिरफ्तारी पर कड़ा विरोध जताया है और आरोप लगाया है कि सेंथिल को बेवजह परेशान किया जा रहा है। सेंथिल से बीते 24 घंटे से लगातार पूछताछ की जा रही है, यह पूरी तरह से मानवाधिकार के खिलाफ है। 
विज्ञापन


क्या है मामला
मंगलवार देर रात ईडी ने चेन्नई में डीएमके सरकार के बिजली मंत्री सेंथिल बालाजी के आवास पर छापेमारी की। छापेमारी के बाद सेंथिल को हिरासत में ले लिया गया। यह छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग मामले के तहत की गई। उच्चतम न्यायालय ने बालाजी के खिलाफ कथित नौकरी के बदले नकदी घोटाले में जांच की अनुमति दी थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। ईडी ने मंगलवार को बालाजी के चेन्नई, करूर और इरोड स्थित ठिकानों पर छापेमारी की गई। अपने ठिकानों पर ईडी की छापेमारी के बाद सेंथिल बालाजी की तबीयत बिगड़ गई और  वह रोते देखे गए। इसके बाद सेंथिल को अस्पताल ले जाया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें