फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु: फैक्ट्री में कर्मचारी की हत्या के आरोपी डीएमके सांसद एक दिन की हिरासत में भेजे गए

Wed, 13 Oct 2021 09:38 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

डीएमके सांसद टीआरवीएस रमेश को जिले के पनरुति में स्थित उनकी काजू की इकाई में काम करने वाले गोविंदरासू की हत्या में नामजद किया गया है।
विज्ञापन
द्रमुक सांसद टीआरवीएस रमेश। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के कुडालोर जिले में एक अदालत ने बुधवार को डीएमके सांसद टीआरवीएस रमेश को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। सीबीसीआईडी ने रमेश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


रमेश को जिले के पनरुति में स्थित उनकी काजू की इकाई में काम करने वाले गोविंदरासू की हत्या में नामजद किया गया है। पिछले महीने श्रमिक की कथित हत्या के मामले में रमेश के सहायक समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। रमेश के खिलाफ आईपीसी के तहत हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच सीबीआईडी को सौंपी गई है। 

कुडलूर से द्रमुक के लोकसभा सदस्य रमेश ने सोमवार को मामले में अदालत के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। पुलिस ने बताया कि बुधवार को कुडलूर के प्रधान जिला न्यायाधीश आर प्रभाकरण ने रमेश को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। 
विज्ञापन


बताया गया है कि गोविंदरासू पिछले सात साल से रमेश के काजू बागान में काम करता था। वह पीएमके का नेता था। काजू इकाई प्रबंधन ने दावा किया है कि गोविंदरासू ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें